एमजी कॉम्पैक्ट ईवी के इंटीरियर का हुआ खुलासा, भारत में अगले साल होगी लॉन्च

wuiling air ev-6

भारत के लिए एमजी की छोटी इलेक्ट्रिक हैचबैक कई फीचर्स और सुविधाओं के साथ आएगी और इसे दो रेंज विकल्प मिलने की उम्मीद है

एमजी मोटर इंडिया अपने कॉम्पैक्ट मास-मार्केट ईवी को भारतीय बाजार में पेश करने के लिए तैयारी कर रही है। भारत के लिए बिल्कुल-नई एमजी ईवी को हाल ही में गुजरात में टेस्टिंग करते हुए देखा गया था और अब इस बात की जानकारी मिली है कि इसे बाजार में 2023 की पहली छमाही में लॉन्च किया जाएगा, जबकि यह 2023 ऑटो एक्सपो में अपना डेब्यू करेगी।

एमजी की यह माइक्रो EV (कोडनेम E230) वास्तव में वुलिंग Air EV है, जिसे उनके GSEV (ग्लोबल स्मॉल इलेक्ट्रिक व्हीकल) प्लेटफॉर्म पर आधारित संयुक्त उद्यम SAIC-GM-Wuling द्वारा निर्मित किया गया है। जून में इंडोनेशिया में इसका अनावरण किया गया था और अब इसे आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया गया है। एमजी इसे भारत में भी लॉन्च करने पर विचार कर रही है। दिलचस्प बात यह है कि भारत में बिक्री के लिए एमजी हेक्टर एक रिबैज्ड वुलिंग अल्माज़ है।

भारत में इस कार की एमजी नाम के साथ ब्रांडिंग की जाएगी। आगामी ईवी के इंटीरियर में ड्यूल-टोन सेट-अप मिलता है। इसके इंटीरियर में लाइट कलर का इस्तेमाल किया गया है। इंटीरियर के मुख्य आकर्षण में ट्विन 10.25-इंच का स्क्रीन है, जो कार के अन्य विवरण की जानकारी देती है। इसमें हारिजेंटल रूप से स्थित एसी वेंट स्क्रीन के ठीक नीचे रखे गए हैं, जिसमें एचवीएसी कंट्रोल के लिए तीन गोल नॉब हैं।

wuiling air ev-4स्टीयरिंग व्हील एक दो-स्पोक यूनिट है और प्रत्येक तरफ दो अलग-अलग कंट्रोल सेट हैं। दोनों को सिल्वर फिनिश दिया गया है, जो ऑडियो और नेविगेशन के लिए जिम्मेदार है। साथ ही अन्य कार्यों के साथ-साथ इंफोटेनमेंट के लिए वॉयस कमांड भी प्रदान करते हैं। इसके साथ ही डोर पैड, डैशबोर्ड और सीटों को सफेद और ब्राउन कलर का फिनिश दिया गया है। केबिन में चार लोगों के लिए जगह है, लेकिन इसमें कार्गो स्पेस नहीं दिया गया है। कार में गियर सेलेक्टर, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक और पावर विंडो स्विच हैं, जबकि सिल्वर-फिनिश्ड स्विचगियर नए मर्सिडीज-बेंज मॉडल के समान दिखता है।

इंडोनेशिया में बिक्री के लिए उपलब्ध मॉडल दो रेंज विकल्पों में पेश किया गया है, जिसके भारत में भी आने की उम्मीद है। वुलिंग Air EV को दो पावरट्रेन विकल्प मिले हैं, जिसमें 30kW और 50 kW पावर मोटर शामिल है। जो एक बार चार्ज करने पर 200 किमी और 300 किमी की रेंज देते हैं। पहले की कीमत IDR 250 मिलियन (13.2 लाख रुपये) और दूसरे की कीमत IDR 300 मिलियन (15.9 लाख रुपये) है।

wuiling air ev-5अंतरराष्ट्रीय बाजारों में वुलिंग Honguang EV सिंगल मोटर सेट-अप द्वारा संचालित है, जो 30kW और 50kW के साथ दो लिथियम-आयरन-फॉस्फेट बैटरी के साथ आती है। वहीं भारत में एमजी ईवी को AutoComp से स्थानीय रूप से सोर्स किया गया बैटरी पैक मिलेगा, जिसका देश में बैटरी पैक के डिजाइन, निर्माण और आपूर्ति और सेवा के लिए चीनी बैटरी आपूर्तिकर्ता Gotion के साथ एक संयुक्त उद्यम है। यह LFP सेल का भी इस्तेमाल करेगा, जो यहाँ बेचे जाने वाले लोकप्रिय नेक्सन ईवी के समान है।