मई 2022 में टाटा नेक्सन 14,614 यूनिट के साथ सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी रही है, जो मई 2021 के 6,439 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 127 फीसदी की वृद्धि है
टाटा नेक्सन पिछले महीने टॉप 10 एसयूवी की सूची में शीर्ष पायदान पर रही है और कंपनी ने इसकी कुल मिलाकर 14,614 यूनिट की बिक्री की है। वहीं इस बिक्री के साथ यह देश में दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार भी रही है। इसके मुकाबले नेक्सन की मई 2021 में कुल 6,439 यूनिट की बिक्री हुई थी, जो सालाना आधार पर 127 फीसदी की भारी वृद्धि है।
वहीं हुंडई क्रेटा पिछले महीने भारत में 10,973 यूनिट की बिक्री के साथ सूची में दूसरे स्थान पर रही है, जो मई 2021 में बेची गई 7,527 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 46 फीसदी की वृद्धि है। हाल ही में कंपनी ने क्रेटा के नाइट एडिशन को लॉन्च किया है। मिडसाइज एसयूवी सेगमेंट लीडर को निकट भविष्य में डिज़ाइन अपडेट मिलेगा, साथ ही इसे ADAS जैसी नई सुविधाएं भी मिलेंगी।
वहीं मई 2022 में मारुति सुजुकी विटारा ब्रेज़ा 10,312 यूनिट की बिक्री के साथ देश में तीसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी रही है, जो मई 2021 में बेची गई 2,648 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 289 फीसदी की वृद्धि है। वहीं 30 जून को नई ब्रेज़ा लॉन्च होने वाली है और इसे अधिक उन्नत सुविधाओं की सूची के साथ एक नया डिज़ाइन और इंटीरियर मिलता है। वहीं टाटा पंच भी टॉप 10 की सूची में अपना स्थान बनाने में कामयाब रही है और टाटा मोटर्स ने इसकी 10,241 यूनिट की बिक्री की है।
टॉप 10 एसयूवी | मई 2022 | मई 2021 |
1. टाटा नेक्सन (127%) | 14,614 | 6,439 |
2. हुंडई क्रेटा (46%) | 10,973 | 7,527 |
3. मारुति विटारा ब्रेज़ा (289%) | 10,312 | 2,648 |
4. टाटा पंच | 10,241 | – |
5. हुंडई वेन्यू (71%) | 8,300 | 4,840 |
6. किआ सोनेट (19%) | 7,899 | 6,627 |
7. किआ सेल्टोस (39%) | 5,953 | 4,277 |
8. महिंद्रा XUV700 | 5,069 | – |
9. महिंद्रा XUV300 (1901%) | 5,022 | 251 |
10. महिंद्रा थार (114%) | 4,100 | 1,911 |
वहीं पिछले महीने हुंडई वेन्यू को 8,300 यूनिट की बिक्री के साथ सूची में पाँचवा स्थान मिला है, जो मई 2021 में बेची गई 4,840 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 71 प्रतिशत की वृद्धि है। हुंडई भी आगामी 16 जून को वेन्यू फेसलिफ्ट को लॉन्च करने जा रही है, जिसमें नया एक्सटीरियर डिज़ाइन और कई नए फीचर्स भी मिलेंगे। वहीं किआ इंडिया ने पिछले महीने सोनेट की 7,899 यूनिट की बिक्री की है, जो मई 2021 में बेची गई 6,627 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 19 फीसदी की वृद्धि है।
वहीं मई 2022 में किआ सेल्टोस मिडसाइज एसयूवी को 6,871 यूनिट के साथ सूची में सातवाँ स्थान प्राप्त हुआ है, जो मई 2021 में बेची गई 4,277 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 39 फीसदी की वृद्धि है। वहीं मई 2022 में महिंद्रा एक्सयूवी700 की कुल मिलाकर 5,069 यूनिट की बिक्री हुई है।
वहीं महिंद्रा एक्सयूवी300 को सूची में नौवां स्थान मिला है और पिछले महीने कंपनी ने इसकी 5,022 यूनिट की बिक्री की है, जबकि मई 2021 में इसकी 251 यूनिट की बिक्री हुई थी, जो कि सालाना आधार पर 1901 फीसदी की वृद्धि है। वहीं थार ऑफ-रोडर ने मई 2021 में 1,911 यूनिट के मुकाबले लगभग 4,100 यूनिट के साथ शीर्ष दस में जगह बनाई है, जो कि सालाना आधार पर 114 प्रतिशत की वृद्धि है।