नवंबर 2021 में हीरो स्पलेंडर 1,92,490 यूनिट की बिक्री के साथ भारत में सबसे ज्य़ादा बिकने वाला दोपहिया वाहन रहा, हालांकि इसकी बिक्री में सालाना आधार पर 22 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई है
नवंबर 2021 में सबसे ज्यादा बिकने वाले दोपहिया वाहनों की बात करें तो यह काफी निराशाजनक था और सालाना आधार के साथ-साथ मासिक आधार पर भी बिक्री में गिरावट दर्ज हुई है। हालाँकि बिक्री में गिरावट के बाद भी हीरो स्पलेंडर ने अपना दबदबा बरकरार रखा है और एक बार फिर से भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाला दोपहिया वाहन बकर उभरा है।
नवंबर 2021 में हीरो स्पलेंडर की 1,92,490 यूनिट की बिक्री हुई है, जो कि नवंबर 2020 में बेची गई 2,48,398 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 22.51 प्रतिशत की गिरावट है, जबकि नवंबर 2021 में होंडा एक्टिवा ने भी 1,24,082 यूनिट की बिक्री के साथ सूची में दूसरा स्थान बरकरार रखा है। हालांकि यह नवंबर 2020 में बेची गई 2,25,822 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 45.05 प्रतिशत की गिरावट है।
होंडा सीबी शाइन मोटरसाइकिल पिछले महीने 83,622 यूनिट की बिक्री के साथ तीसरे स्थान पर थी, जो कि नवंबर 2020 में बेची गई 94,413 यूनिट की तुलना में 11.43 प्रतिशत कम है। वहीं हीरो एचएफ डीलक्स ने पिछले महीने 57.56 प्रतिशत की भारी गिरावट दर्ज की है, क्योंकि नवंबर 2020 में इसकी 1,79,426 यूनिट की बिक्री हुई थी, वहीं नवंबर 2021 में यह केवल 76,149 यूनिट रही।
टॉप 10 दोपहिया वाहन | नवंबर 2021 | नवंबर 2020 |
1. हीरो स्प्लेंडर (-22.5%) | 1,92,490 | 2,48,398 |
2. हौंडा एक्टिवा (-45%) | 1,24,082 | 2,25,822 |
3. हौंडा CB शाइन (-11.4%) | 83,622 | 94,413 |
4. हीरो HF डीलक्स (-57.5%) | 76,149 | 1,79,426 |
5. बजाज पल्सर (-40.9%) | 61,913 | 1,04,904 |
6. बजाज प्लेटिना (45.8%) | 60,646 | 41,572 |
7. टीवीएस जुपिटर (-29.5%) | 44,139 | 62,626 |
8. टीवीएस XL100 (-39.8%) | 42,558 | 70,750 |
9. सुजुकी एक्सेस (-6.8%) | 42,481 | 45,582 |
10. टीवीएस अपाचे (-31.1%) | 28,608 | 41,557 |
पिछले महीने बजाज प्लेटिना ने पल्सर की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया है, क्योंकि टॉप 10 की सूची में केवल प्लेटिना ही ऐसी बाइक रही, जिसने अपनी बिक्री सकारात्मक वृद्धि दर्ज की है। पिछले महीने बजाज पल्सर की 61,913 यूनिट की बिक्री हुई है, जो कि नवंबर 2020 में बेची गई 1,04,904 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 40.98 प्रतिशत की गिरावट है।
वहीं बजाज प्लेटिना की पिछले महीने 60,646 यूनिट की बिक्री हुई है, जो कि नवंबर 2020 में बेची गई 41,572 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 45.88 प्रतिशत की वृद्धि है। हालाँकि नवंबर 2021 में टीवीएस जुपिटर की 44,139 यूनिट की बिक्री हुई है, जो कि नवंबर 2020 में बेची गई 62,626 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 29.52 प्रतिशत की गिरावट है।मोपेड सेगमेंट में टीवीएस एक्सएल100 की बिक्री में भी 39.85 प्रतिशत की गिरावट हुई है। नवंबर 2020 में जहाँ इसकी 70,750 यूनिट की बिक्री हुई थी, वहीं नवंबर 2021 में यह केवल 42,558 यूनिट रही। इसी तरह सुजुकी एक्सेस की 42,481 यूनिट की बिक्री हुई है, जो कि नवंबर 2020 के 45,582 यूनिट के मुकाबले 6.80 प्रतिशत की गिरावट है और टीवीएस अपाचे की पिछले महीने 28,608 यूनिट बिकी है, जो नवंबर 2020 में बेची गई 41,557 यूनिट के मुकाबले 31.16 प्रतिशत कम है।