महिंद्रा जीवो 365 डीआई – पढ़ें सारी जानकारी इस ट्रैक्टर के बारे में

Mahindra-Jivo-365-DI.jpg

महिंद्रा जीवो सीरीज का उपयोग सभी प्रकार की फसलों के लिए किया जा सकता है, जिसमें कपास, गन्ना और बागों जैसी पंक्ति वाली फसलें शामिल हैं और इसमें 20 एचपी से 36 एचपी तक की रेंज में 6 ट्रैक्टर शामिल हैं

भारत में साल 1945 से ही वाहनों का निर्माण कर रही घरेलू कंपनी महिंद्रा देश के ऑटोमोबाइल उद्योग का एक बड़ा नाम है और यह कंपनी मोटरसाइकिल, कार, तिपहिया वाहन, ट्रक से लेकर ट्रैक्टर तक का निर्माण करती है। महिंद्रा देश की शीर्ष ट्रैक्टर निर्माता कंपनियों में से एक है और यह किसानों को 15 एचपी की रेंज से लेकर 75 एचपी तक की रेंज के 35 से भी ज्यादा मॉडल की एक विस्तृत सीरीज प्रदान करती है।

महिंद्रा ट्रैक्टर के घरेलू लाइनअप में यूं तो युवो 575 डीआई से लेकर महिंद्रा 415 डीआई और महिंद्रा जीवो 225 डीआई ट्रैक्टर शामिल हैं, लेकिन इस लेख में हम आपको महिंद्रा जीवो 365 डीआई ट्रैक्टर के बारे में बताने जा रहे हैं, जो कि 36 एचपी की रेंज वाली एक मल्टीपरपज 4 व्हील ड्राइव ट्रेक्टर है। यह ट्रैक्टर अपनी ताकत और मल्टीपरपज नेचर के कारण किसानों द्वारा प्रशंसित हैं।

महिंद्रा जीवो 365 डीआई का आकार और वेट लिफ्टिंग कैपेबिलिटी

महिंद्रा जीवो 365 डीआई में 35 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है, जो कि 900 किलो की हाइड्रोलिक क्षमता के लिए उपयुक्त है। इस ट्रैक्टर का व्हीलबेस 1,650 मिमी का है, जबकि इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 390 मिमी का है। यह भारत का पहला ट्रैक्टर है जो पोजिशन-ऑटो कंट्रोल (पीएसी) तकनीक से लैस है जो इसे पुडलिंग का पूर्ण मास्टर बनाता है। पीएसी प्रौद्योगिकी के साथ सक्षम एडीडीसी हाइड्रोलिक्स आपको पीसी लीवर को लगातार समायोजित किए बिना आसानी से काम करने में मदद करता है, जिससे बेहतर प्रदर्शन मिलता है।

Mahindra-Jivo-365-DI.jpg

महिंद्रा जीवो 365 डीआई के टायर

महिंद्रा जीवो 365 डीआई 4WD सिस्टम के साथ आने वाला ट्रैक्टर है और फ्रंट में इसे 8.00×16 रेसियो का टायर मिलता है, जबकि रियर में इसे 12.4×24 रेसियो के टायर से लैस किया गया है। महिंद्रा का दावा है कि इसके टायर सुपीरियर क्वालिटी के हैं और इसे इस तरह डिजाइन किया गया है कि यह धान की रोपाई के दौरान ट्रैक्टर को कीचड़ में फंसने से रोकता है।

महिंद्रा जीवो 365 डीआई की इंजन पावर और परफार्मेंस

जीवो 365 डीआई को पावर देने के लिए 3 सिलेंडर डीजल इंजन मिला है, जो कि 36 एचपी की पावर और 118 न्यूटन मीटर  का टॉर्क उत्पन करता है। यह ट्रैक्टर 8 फॉर्वर्ड+8 रिवर्स गियरबॉक्स से लैस किया गया है, जिसकी अधिकतम फॉरवर्ड स्पीड 23.2 किमी प्रति घंटा और रिवर्स स्पीड 21.8 किमी प्रति घंटा है।

Mahindra Jivo 365 DI-2

जीवो 365 डीआई को पावर स्टीयरिंग भी मिलता है, जो कि कीचड़ में जुताई के दौरान ट्रैक्टर के संचालन को स्मूथ बनाता है और फंसने से रोकता है। यह ट्रैक्टर कल्टीवेटर और हल दोनों के साथ बड़ी कुशलता के साथ कार्य कर सकता है। महिंद्रा जीवो 365 डीआई सिंगल ड्राई क्लच के साथ आता है और इसे ब्रेक्स के साथ 3 डिस्क मिलते हैं।

महिंद्रा जीवो 365 डीआई की माइलेज

हालांकि इस ट्रैक्टर का माइलेज उपलब्ध नहीं है, लेकिन महिंद्रा का दावा है कि यह अपने सेगमेंट में सबसे बेहतर माइलेज देता है और बेहतर इंजन के कारण इसकी मेंटनेंस लागत भी काफी कम है।

Mahindra Jivo 365 DI-3

महिंद्रा जीवो 365 डीआई की कीमत

भारत में महिंद्रा जीवो 365 डीआई की कीमत 4.80 रूपए से लेकर 5.50 लाख रूएप (एक्स-शोरूम) है।