भारत में इस साल Ford और Mahindra की आने वाली 6 कारें

mahindra-xuv500-scorpio.jpg

भारत में दूसरी पीढ़ी की महिंद्रा XUV500 अप्रैल 2021 के आसपास आएगी और यह एक नई मोनोकोक चेसिस पर आधारित होगी

महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) और फोर्ड मोटर कंपनी (Ford Motor Company) ने साल 2017 में अपने उत्पादों, प्रौद्योगिकी के साथ-साथ वितरण पर संभावित सहयोग का पता लगाने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किया था। हालांकि दुर्भाग्यवश यह यह संयुक्त उद्यम आगे नहीं बढ़ सका है और हाल ही में कंपनियों ने एक दूसरे से अलग होने की घोषणा की है। इन कंपनियों की साल 2021 में कुल मिलाकर 7 संभावित कारें आने वाली है, जिसकी हम इस लेख में चर्चा करने जा रहे हैः

1. नई-जनरेशन महिंद्रा स्कॉर्पियो (New-gen Mahindra Scorpio)

Production-Spec 2021 Mahindra Scorpio

भारत में महिंद्रा स्कॉर्पियो को साल 2002 में लॉन्च किया गया था और यह महिंद्रा की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही है। हालांकि महिंद्रा ने इस कार में कोई बड़ा अपडेट नहीं किया है, लेकिन अब करने जा रही है, जिसके 2021 के मध्य तक लॉन्च होने की उम्मीद है। नई स्कॉर्पियो की सबसे बड़ी विशेषता उसका अपग्रेड डिज़ाइन होगा। साथ ही साथ नए डिज़ाइन वाले केबिन के साथ-साथ कई नई सुविधाएँ भी शामिल होंगी। 2021 स्कॉर्पियो को पावर देने के 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल और डीजल पावरट्रेन मिलेगा, जो कि मैनुअल और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन के साथ पेश की जाएगी।

2. नई-जनरेशन महिंद्रा एक्सयूवी500 (New-gen Mahindra XUV500)

2021-mahindra-xuv500

प्रीमियम एसयूवी सेगमेंट में बढ़ती प्रतिस्पर्धा के साथ, एक्सयूवी500 अब थोड़ी पुरानी महसूस होती है और इसकी बिक्री संख्या पिछले कुछ महीनों में कम हो गई है, लेकिन महिंद्रा XUV500 के नए जेनरेशन मॉडल पर पिछले एक साल से काम किया जा रहा है, जिसकी अप्रैल 2021 के आसपास लॉन्च होने की उम्मीद है। नई XUV500 को बड़ी फ्लोटिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट स्क्रीन, डिजिटल एमआईडी, फ्लैट-बॉटम स्टीयरिंग व्हील, बेहतर सीट कुशनिंग और फ्लश-टाइप डोकर हैंडल मिलेंगे, जबकि इसके साथ लेवल 1 ऑटोनामस टेक्नोलाजी पेश करने की उम्मीद है, जो इस तकनीक के साथ पेश की जाने वाली भारत की सबसे सस्ती कार बन जाएगी।

3. महिंद्रा XUV300 इलेक्ट्रिक (Mahindra XUV300 Electric)

Mahindra eXUV300 3

महिंद्रा ने इस कार के कॉन्सेप्ट को 2020 ऑटो एक्सपो में पेश किया था, जबकि इसके प्रोडक्शन वर्जन के 2021 में लॉन्च होने की उम्मीद है। यह कार मौजूदा सबसे सस्ती आल इलेक्ट्रिक एसयूवी टाटा नेक्सन ईवी के मुकाबले होगी। कहा जा रहा है कि, एक्सयूवी 300 इलेक्ट्रिक में 350 किमी रेंज होगी। इसके अलावा यह संभवतः कुछ विशिष्ट डिजाइन एलिमेंट के साथ पेश की जाएगी और डोनर कार से इसके लिए कई फीचर्स लिए जाएंगे।

4. फोर्ड सी-एसयूवी (Ford C-SUV)

फोर्ड ने इस नई एसयूवी को इंटरनल रूप से CX757 का नाम दिया है, जो कि नई XUV500 के साथ अपने पावरट्रेन और अंडरपिनिंग साझा करेगी। आगामी फोर्ड एसयूवी को इतालवी कार डिजाइन कंपनी पिनिनफेरिना द्वारा डिजाइन किया जाएगा। हाल ही में इंस्टाग्राम पर सामने आए एक स्पाई शॉट में कार का फ्रं भी सामने आया था।

ford-mahindra-SUV-1

5. फोर्ड मिड साइज एसयूवी (Ford mid-size SUV)

फोर्ड भारत में हुंडई क्रेटा और किआ सेल्टोस के मुकाबले एक नई मिड-साइज़ SUV को लाना चाहती है, जिसे BX745 का कोडनेम दिया गया है। Ford मिड-साइज़ SUV को महिंद्रा के 1.5-लीटर mStallion टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल और 1.5-लीटर mHawk टर्बो-डीजल इंजन के साथ पेश किया जा सकता है, जो कि फोर्ड के भारतीय पोर्टफोलियो में इकोस्पोर्ट और आगामी सी-एसयूवी के बीच की जगह लेगी।

6. नई जेनरेशन फोर्ड इकोस्पोर्ट (Next-gen Ford EcoSport)

2021-ford-ecosport-rendering 1

बिक्री के लगभग 8 साल बाद भी भारत में Ford EcoSport अभी भी अपने पहले जेनरेशन में है। भारत में इकोस्पोर्ट ने आधिकारिक तौर पर सब-4-मीटर एसयूवी सेगमेंट के लिए आधारशिला रखी है, लेकिन अब इस सेगमेंट में करीब 8 एसयूवी हैं और यह भारत में सबसे प्रतिस्पर्धी सेगमेंट बन गया है। इसलिए कंपनी इकोस्पोर्ट के नए जेनरेशन को लाने जा रही है, जिसे 1.2-लीटर mStallion TGDi टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ पेश किया जा सकता है और जल्द ही यह इंजन महिंद्रा XUV300 Sportz पर डेब्यू करेगा। यह इंजन 130 पीएस का उत्पादन करता है।