भारत में लॉन्च होंगी 7 कॉम्पैक्ट एसयूवी – किआ से स्कोडा तक ने बनाई दमदार योजना

यहाँ हम उन 7 आगामी कॉम्पैक्ट एसयूवी के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिनके आने वाले सालों के भीतर भारतीय बाजार में लॉन्च होने की उम्मीद है

भारत में कॉम्पैक्ट एसयूवी का दायरा लगातार बढ़ रहा है और ये जनता के बीच लगातार लोकप्रिय हो रही हैं। यही वजह है कि भारत में कार निर्माता इस सेगमेंट में अपनी नई कारों को लॉन्च करने की योजना बना रही है। यहाँ हमने उन सभी आगामी ICE कॉम्पैक्ट एसयूवी के बारे में बताया है, जो अगले तीन साल के भीतर घरेलू बाजार में लॉन्च होंगी। इनमें हुंडई, किआ, टोयोटा, स्कोडा, फॉक्सवैगन, निसान और रेनो जैसे ब्रांड शामिल हैं।

1. किआ सोनेट फेसलिफ्ट

2024 किआ सोनेट की कीमतों की घोषणा जनवरी 2024 में की जाएगी। यह एक संशोधित फ्रंट फेसिया के साथ आती है जिसमें नया ग्रिल सेक्शन, नए एलईडी डीआरएल, अपडेटेड बम्पर, नए फॉग लैंप और एक स्किड प्लेट है। इसके अलावा यह नए 16 इंच के अलॉय व्हील, कनेक्टेड एलईडी टेल लैंप, संशोधित रियर बम्पर आदि से लैस है। इन बदलावों के बावजूद डीजल एमटी ट्रिम की वापसी के बीच मौजूदा मॉडल के 1.2 लीटर पेट्रोल, 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.5 लीटर डीजल इंजन को बरकरार रखा जाएगा।

2024 kia sonet-12

2. टोयोटा अर्बन क्रूजर टैसर

टोयोटा अर्बन क्रूजर टैजर मारुति सुजुकी फ्रोंक्स का रीबैज वर्जन होगा, जिसमें अपनी पहचान स्थापित करने के लिए मामूली कॉस्मेटिक और इंटीरियर अपडेट होंगे। उम्मीद है कि आगामी मॉडल 1.2 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन और 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन से लैस होगा, जो मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन विकल्पों के बीच विकल्प प्रदान करेगा।

toyota-taisor-rendering

3. निसान मैग्नाइट फेसलिफ्ट और रेनो काइगर फेसलिफ्ट

निसान मैग्नाइट फेसलिफ्ट को एक्सटेरियर और इंटीरियर में बड़ा अपडेट मिलेगा और इसे 2024 के मध्य में लॉन्च किया जा सकता है। उम्मीद है कि इसी तरह का अपडेट रेनो काइगर को भी मिलेगा, क्योंकि दोनों एसयूवी में कई समानताएं हैं।

nissan-magnite-AMT-5.jpg

4. स्कोडा और फॉक्सवैगन कॉम्पैक्ट एसयूवी

स्कोडा और फॉक्सवैगन के MQB AO IN प्लेटफॉर्म पर आधारित स्कोडा विजन एस कॉन्सेप्ट (प्रतिनिधि) कॉम्पैक्ट एसयूवी के अगले दो सालों के भीतर लॉन्च होने की उम्मीद है। इन मॉडलों में 1.0 लीटर, 3-सिलेंडर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन मिल सकता है, जो कि 115 पीएस की पावर और 175 एनएम का टॉर्क उत्पन करेगा। इसका डिज़ाइन क्रमशः स्कोडा और फॉक्सवैगन मॉडल कुशाक और तैगुन से प्रेरित हो सकता है। दोनों कारों को एडवांस फीचर्स के साथ एक प्रीमियम एक्सपीरिएंस प्रदान करने की उम्मीद है।

skoda-vision-in-seltos-creta-rival-suv-1

5. किआ AY

रिपोर्ट की मानें किआ निकट भविष्य में एक स्ट्रांग कॉम्पैक्ट एसयूवी लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। किआ की घरेलू लाइनअप में सोनेट के ऊपर स्थित इस आगामी मॉडल को 4WD विकल्पों की कमी के बावजूद इस आगामी मॉडल की कल्पना एक लाइफस्टाइल एसयूवी के रूप में की गई है। कहा जा रहा है कि इसे डीजल-पेट्रोल के साथ इलेक्ट्रिक वर्जन भी मिलेगा।

2023-Kia-Telluride-Teased1

6. नई जेनरेशन हुंडई वेन्यू

दूसरी पीढ़ी की वेन्यू तलेगांव में पूर्व-जीएम प्लांट से निर्मित पहली हुंडई कार हो सकती है और इसे 2025 में लॉन्च किए जाने की संभावना है। जिसे इंटरनल रूप से Q2Xi का कोडनेम दिया गया है, इसमें कई अपडेट मिलने की उम्मीद है।