भारत में 2022 में लॉन्च होने जा रही 7 एसयूवी – सिट्रोएन C3 से लेकर मेरिडियन तक

Jeep Meridian

यहाँ उन 7 आगामी एसयूवी को सूचीबद्ध किया गया है, जिन्हें साल 2022 में विभिन्न कार कंपनियों द्वारा भारतीय बाजार में लॉन्च किया जाएगा

निश्चित तौर पर एसयूवी सेगमेंट ने भारतीय खरीददारों का ध्यान आकर्षित किया है और इसलिए इनकी बिक्री में वृद्धि दर्ज की गई है। विभिन्न कंपनियां खरीददारों के लिए इस सेगमेंट में कई कारों की पेशकश करती हैं, जो बजट से लेकर प्रीमियम रेंज तक में उपलब्ध हैं। हालाँकि यहाँ के बड़े बाजार और संभावनाओं को देखते हुए कंपनियां यही नहीं रूकना चाहती हैं, बल्कि कई और नई कारों को पेश करने की योजना बना रही हैं।

1. महिंद्रा केयूवी100 ईवी

महिंद्रा ने केयूवी100 ईवी को पहली बार 2020 ऑटो एक्सपो में प्रदर्शित किया था। उम्मीद की जा रही थी कि इसे 2020 में लॉन्च किया जाएगा, गी, लेकिन इसके लॉन्च में कई बार देरी हुई। हालाँकि अब इसके 2022 के मध्य तक इसके बाजार में आने की उम्मीद है। लॉन्च होने पर यह भारत में सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार होगी और इसकी कीमत टाटा टिगोर ईवी से भी कम होगी।Citroen C3 SUV

2. सिट्रोएन C3

सिट्रोएन भारतीय बाजार के लिए अपनी दूसरी पेशकश सी3 को 2022 के मध्य तक लॉन्च करेगी। इस कॉम्पैक्ट क्रॉसओवर को आधिकारिक तौर पर पिछले साल सितंबर में सी5 एयरक्रॉस से प्रेरित बेहद फ्यूचरिस्टिक और फंकी डिजाइन के साथ पेश किया गया था। C3 को पावर देने के लिए 1.2-लीटर, टर्बो-पेट्रोल इंजन मिलने की संभावना है और उम्मीद है कि इसे बहुत सारे प्रीमियम तकनीक और उपकरण मिलेंगे।2022-maruti-vitara-brezza-9.jpg

3. नई जेनरेशन मारुति विटारा ब्रेज़ा

मारुति विटारा ब्रेज़ा को जल्द ही नया जेनरेशन मिलने वाला है, जिसके तहत इसके इंटीरियर और एक्सटीरियर स्टाइल में बड़े पैमाने पर बदलाव किए जाएंगे और इसे और कई नई सुविधाएं और सेफ्टी फीचर्स दिए जाएंगे। हालाँकि नए जेनरेशन के साथ इसके 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन के अपरिवर्तित रहने की उम्मीद है, लेकिन इसे माइल्ड-हाइब्रिड सिस्टम का ज्यादा शक्तिशाली वर्जन मिल सकता है।

4. एमजी जेडएस ईवी फेसलिफ्ट

भारत में एमजी इंडिया जल्द ही फेसलिफ्ट जेडएस ईवी को लॉन्च करेगी। फेसलिफ्ट के साथ कार के एक्सटेरियर, इंटीरियर में बदलाव मिलेंगे और यह एस्टर के साथ अपने कई फीचर साझा कर सकता है। नई जेडएस ईवी को इस बार 44.5 kWh की क्षमता वाले बैटरी पैक की बजाय 51 kWh की क्षमता वाले बड़े बैटरी पैक के साथ पेश किया जाएगा, जो एक बार चार्ज होने पर 480 किमी की रेंज देने में सक्षम होगी।MG-ZS-EV-facelift-4.jpg

5. नई जेनरेशन महिंद्रा स्कॉर्पियो

महिंद्रा भारत में अपनी लोकप्रिय एसयूवी स्कॉर्पियो के नए जेनरेशन पर भी कार्य कर रही है, जिसके 2022 के मध्य में लॉन्च होने की उम्मीद है। नया मॉडल मौजूदा न मॉडल की तुलना में काफी अधिक प्रीमियम होगा और शायद इसका आकार भी बड़ा होगा। इंजन विकल्पों में संभवतः 2.0-लीटर, टर्बो-पेट्रोल और 2.0-लीटर, टर्बो-डीजल होने की संभावना है।

6. जीप मेरिडियन

जीप ने हाल ही में आधिकारिक तौर पर भारतीय बाजार के लिए मेरिडियन का अनावरण किया है और इसे देश में आने वाले महीनों में लॉन्च किया जाएगा। यह कार मूलरूप से कंपास का तीन-पंक्ति वाला एडिशन है, लेकिन इसमें बड़े पैमाने पर बदलाव किया गया है। नई जीप मेरेडियन को पावर देने के लिए 2.0-लीटर, 4-सिलेंडर मल्टीजेट टर्बो डीजल इंजन दिया गया है, जो 200 बीएचपी की पावर और 400 एनएम का टॉर्क विकसित कर सकता है। इंजन को स्टैंडर्ड के रूप में 9-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलेगा, जबकि टॉप वेरिएंट को 4WD सिस्टम का विकल्प मिलेगा। कंपनी पावरट्रेन को 48V माइल्ड-हाइब्रिड तकनीक के साथ भी पेश कर सकती है।hyundai Venue facelift spied-2

7. हुंडई वेन्यू फेसलिफ्ट

हुंडई वेन्यू को देश में पहली बार 2019 में पेश किया गया था और अब यह अपने मिडलाइफ़ फेसलिफ्ट अपडेट के करीब है। फेसलिफ़्टेड वेन्यू का वर्तमान में दक्षिण कोरिया के साथ-साथ भारत में भी रोड-टेस्ट किया जा रहा है। इसके एक्सटीरियर डिज़ाइन में बहुत सारे बदलाव मिलने की उम्मीद है, जिसमें हेडलाइट्स, टेललाइट्स, फ्रंट ग्रिल होंगे। इसे कुछ अतिरिक्त सुविधाएँ भी मिलेंगी, लेकिन पावरट्रेन विकल्प अपरिवर्तित रहेंगे।