7-सीटर Volkswagen Tayron R-Line भारतीय बाजार में हुई लॉन्च, कीमत 46.99 लाख रुपये

7-सीटर Volkswagen Tayron भारतीय बाजार में फुली लोडेड R-Line वेरिएंट में उपलब्ध है और इसे पावर देने के लिए 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलता है

Volkswagen ने आज भारतीय बाजार में अपनी नई प्रीमियम 7-सीटर एसयूवी Tayron को लॉन्च कर दिया है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 46.99 लाख रुपये तय की गई है। यह मॉडल फिलहाल केवल पूरी तरह से लोडेड R-Line वेरिएंट में उपलब्ध है और इसे भारत में ही असेंबल किया जा रहा है। कंपनी के पोर्टफोलियो में यह अब सबसे प्रीमियम और फ्लैगशिप एसयूवी बन गई है।

नई Tayron R-Line में 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 204 पीएस की पावर और 320 एनएम का अधिकतम टॉर्क जनरेट करता है। इसके साथ 7-स्पीड डीएसजी (ड्यूल-क्लच) ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है, जबकि कंपनी का 4MOTION ऑल-व्हील-ड्राइव सिस्टम स्टैंडर्ड तौर पर शामिल है।

परफॉर्मेंस के लिहाज से भी यह एसयूवी काफी दमदार है। यह 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार केवल 7.3 सेकंड में पकड़ सकती है, जबकि इसकी अधिकतम स्पीड 224 किमी/घंटा (इलेक्ट्रॉनिकली लिमिटेड) है। ग्राहक 51,000 रुपये की बुकिंग राशि के साथ डीलरशिप या कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए इसे बुक कर सकते हैं।

VW Tayron Rline

डायमेंशन की बात करें तो यह एसयूवी 4,792 मिमी लंबी, 1,866 मिमी चौड़ी और 1,665 मिमी ऊंची है। इसका व्हीलबेस 2,789 मिमी है, जिससे अंदर बैठने के लिए अच्छी जगह मिलती है। अगर तीनों सीटें खुली हो तो इसमें 345 लीटर का बूटस्पेस मिलता है। वहीं, तीसरी सीट फोल्ड करने पर बूट स्पेस बढ़कर 850 लीटर हो जाता है, यानी ज्यादा सामान आराम से रखा जा सकता है।

इंटीरियर में 15-इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और 10.25-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है। साथ ही ऑगमेंटेड रियलिटी हेड-अप डिस्प्ले भी मिलता है, जो जरूरी ड्राइविंग जानकारी विंडस्क्रीन पर प्रोजेक्ट करता है। फ्रंट सीट्स में 12-वे इलेक्ट्रिक एडजस्टमेंट, वेंटिलेशन, मेमोरी फंक्शन, मसाज फीचर और लंबर सपोर्ट जैसी सुविधाएं दी गई हैं।

VW Tayron Rline (2)

इसके अलावा पैनोरैमिक सनरूफ, 30 रंगों वाली एम्बिएंट लाइटिंग, IQ Light HD मैट्रिक्स एलईडी हेडलैंप्स और 19-इंच अलॉय व्हील्स जैसे प्रीमियम फीचर्स भी शामिल हैं। सेफ्टी के लिए 9 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, हिल असिस्ट सिस्टम और लेवल-2 ADAS के तहत 14 एडवांस सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं। भारतीय बाजार में इसका मुकाबला टोयोटा Fortuner, MG Gloster, Skoda Kodiaq, Jeep Meridian और जल्द लॉन्च होने वाली MG Majestor जैसी प्रीमियम एसयूवी से होगा।