भारत में टेस्टिंग के दौरान दिखी 7-सीटर Renault Bigster SUV, अगले साल होगी लॉन्च

भारत में नई रेनो डस्टर का 7-सीटर वर्जन अगले वित्तीय वर्ष में लॉन्च होगा और दोनों में संभवतः इंजन विकल्प भी समान होंगे

Renault भारतीय बाजार में कई नई SUVs को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। कंपनी 17 मार्च को भारत में नई डस्टर एसयूवी को लॉन्च करेगी। कंपनी ने हाल ही में Renault Bridger Concept के जरिए एक छोटी SUV की झलक भी दिखाई थी, जिसे Renault Duster से नीचे पोजिशन किया जाएगा और इसके 2027 के अंत तक लॉन्च होने की पुष्टि की गई है। वहीं रेनो की एक नई 7-सीटर SUV को हाल ही में भारत में टेस्टिंग के दौरान देखा गया है।

इससे संकेत मिलता है कि कंपनी अपनी आने वाली 7-सीटर SUV को अगले वित्त वर्ष में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। यह टेस्ट प्रोटोटाइप अंतरराष्ट्रीय बाजार में मिलने वाली Dacia Bigster से काफी मिलता-जुलता दिखाई देता है। कंपनी पहले ही पुष्टि कर चुकी है कि Renault Duster के नए प्लेटफॉर्म पर आधारित एक 7-सीटर SUV भारत में लॉन्च की जाएगी। टेस्टिंग के दौरान देखे गए मॉडल को पूरा कवर किया गया है और इससे पता चलता है कि इस प्रोजेक्ट पर तेजी से काम चल रहा है।

हालांकि गाड़ी का ज्यादातर हिस्सा ढका हुआ है, लेकिन इसकी लाइटिंग सिग्नेचर और कुल डिजाइन से यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह SUV बिग्स्टर से प्रेरित हो सकती है। फिलहाल भारतीय बाजार के लिए इसके नाम को लेकर स्पष्ट जानकारी नहीं है। ग्लोबल मार्केट में Bigster के आधार पर Renault Boreal नाम का मॉडल भी तैयार किया गया है, जो कुछ क्षेत्रों में Renault ब्रांड के तहत बेचा जा रहा है। ऐसे में भारत में आने वाली यह SUV Boreal, Bigster या किसी बिल्कुल नए नाम के साथ लॉन्च हो सकती है।

Renault Boreal (2)
Renault Boreal

इस साल की शुरुआत में Renault ने नई Duster को ग्लोबली पेश किया था और जल्द ही इसकी कीमतों की घोषणा होने वाली है। 5-सीटर डस्टर की तरह यह बड़ी 7-सीटर SUV भी कंपनी के मॉड्यूलर प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी और कई मैकेनिकल कंपोनेंट्स साझा करेगी। हालांकि डिजाइन में यह ग्लोबल Bigster जैसी दिख सकती है, लेकिन भारतीय वर्जन में कुछ अलग स्टाइलिंग एलिमेंट्स भी देखने को मिल सकते हैं, जैसा कि नई Duster के मामले में भी देखा गया है।

इंजन की बात करें तो लैटिन अमेरिकी बाजार में पेश की गई Renault Boreal में 1.3-लीटर TCe टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह इंजन अलग-अलग बाजारों में पेट्रोल और फ्लेक्स-फ्यूल दोनों विकल्पों में मिलता है। पेट्रोल वर्जन करीब 156 hp की पावर देता है, जबकि फ्लेक्स-फ्यूल वर्जन में यह आंकड़ा 163 hp तक पहुंच जाता है। कुछ बाजारों में इसका टॉर्क करीब 270 Nm तक बताया गया है।

Renault Boreal (1)
Renault Boreal

भारत में आने वाली बड़ी डस्टर में भी इसी तरह का इंजन लाइनअप मिलने की उम्मीद है। इसमें 1.3-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन हो सकता है, जो लगभग 163 hp और 280 Nm का टॉर्क देगा और इसे 6-स्पीड मैनुअल या 6-स्पीड डुअल-क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ पेश किया जा सकता है। इसके अलावा एंट्री-लेवल वेरिएंट में करीब 100 hp वाला 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन भी मिल सकता है, जबकि 1.8-लीटर स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पेट्रोल इंजन की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता।