ADAS फीचर्स के साथ भारत में अपडेट होंगी 7 लोकप्रिय कारें – क्रेटा से लेकर हैरियर तक

भारत में ADAS टेक्नोलॉजी अब लोकप्रिय हो रही है, जो न केवल प्रभावशाली सेफ्टी स्टैंडर्ड प्रदान करती है, बल्कि ड्राइविंग को कम तनावपूर्ण बनाती है

भारत में एसयूवी और एमपीवी वर्तमान में बाजार में मजबूत माँग का आनंद ले रहे हैं और बाजार में कई खरीददारों को आकर्षित कर रहे हैं। अब कंपनियां डिजाइन, फीचर्स और परफॉर्मेंस के अलावा खरीददारों को बेहतर सेफ्टी स्टैंडर्ड और फीचर्स को समान प्राथमिकता दे रहे हैं। यही वजह है कि इन दिनों विभिन्न कंपनियां सेफ्टी जांच के लिए अपनी कारों को ग्लोबल NCAP को भेज रही हैं।

भारत में सुरक्षित कारों की बढ़ती माँग को ध्यान में रखते हुए कई ब्रांड अब बेहतर सुरक्षा तकनीक के साथ अपनी पेशकशों को अपडेट कर रहे हैं। यहाँ भारत में उन टॉप 7 लोकप्रिय एसयूवी और एमपीवी कारों की जानकारी दी गई है, जिन्हें भारतीय बाजार में जल्द ही ADAS जैसी सेफ्टी टेक्नोलॉजी के साथ पेश किया जाएगा।

1. एमजी हेक्टर फेसलिफ्ट

एमजी हेक्टर फेसलिफ्ट का हाल ही में टीजर जारी किया गया है और इसके कुछ नए फीचर्स, कॉस्मेटिक अपडेट्स और ADAS सेफ्टी तकनीक जैसी लंबी लिस्ट के साथ पेश किए जाने की उम्मीद है। हालांकि इसका पावरट्रेन विकल्प समान रहेगा और ब्रांड अगले कुछ महीनों में हेक्टर फेसलिफ्ट को लॉन्च करेगी।

2022 mg hector facelift

2. टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस

टोयोटा इनोवा हायरक्रॉस भी जल्द ही अपनी वैश्विक शुरुआत करेगी और इसे एक नए केबिन, नए प्लेटफार्म, फ्रेश एक्सटेरियर डिजाइन और नए पावरट्रेन विकल्पों के साथ पेश किए जानें की उम्मीद है। इन सबके अलावा नई इनोवा हाइक्रॉस को टोयोटा सेफ्टी सेंस (TSS) ADAS सेफ्टी के साथ भी पेश किया जाएगा।

3. हुंडई क्रेटा और अलकाजार फेसलिफ्ट

हुंडई क्रेटा और अलकाजार वर्तमान में ब्रांड के पोर्टफोलियो में सबसे लोकप्रिय कारें हैं और वे खरीदारों के लिए सुविधा संपन्न पैकेज की पेशकश करती हैं। अब यह कोरियाई कार निर्माता भारत में इनके फेसलिफ्ट वर्जन को पेश करने के लिए पूरी तरह तैयार है, जिसमें ADAS सुरक्षा तकनीक मिलने की संभावना है। इसमें रियर क्रॉस-ट्रैफिक अवॉइडेंस असिस्ट, अडैप्टिव क्रूज़ कंट्रोल, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर, लेन कीप असिस्ट और ऑटोनॉमस इमरजेंसी ब्रेकिंग जैसी सुविधाएँ होंगी।

2022-Hyundai-Creta-live-pictures-img2

4. टाटा हैरियर और सफारी फेसलिफ्ट

टाटा हैरियर फेसलिफ्ट और सफारी फेसलिफ्ट मॉडल के ऑटो एक्सपो 2023 में डेब्यू करने की संभावना है और इसे नई सुविधाओं, बेहतर सुरक्षा सुविधाओं और अपडेटेड पावरट्रेन विकल्पों के साथ पेश किया जाएगा। दोनों एसयूवी में ADAS के साथ ब्लाइंड स्पॉट असिस्ट, लेन डिपार्चर वार्निंग सिस्टम और कोलिजन मिटिगेशन सिस्टम आदि भी मिलने उम्मीद है।

5. किआ सेल्टोस फेसलिफ्ट

kia seltos facelift-5किआ सेल्टोस फेसलिफ्ट को अगले साल किसी भी समय बाजार में पेश किया जा सकता है। इसमें ADAS, बड़ा पैनोरैमिक सनरूफ और 360-डिग्री कैमरा सहित कई प्रमुख अपडेट होंगे, हालांकि पावरट्रेन विकल्प समान रहने की उम्मीद है। भारत में लॉन्च होने पर इसका मुकाबला हुंडई क्रेटा, फॉक्सवैगन तैगुन और स्कोडा कुशाक जैसी कारों से होता रहेगा।