
भारतीय बाजार में अगले 12-18 महीनों में कई नई Midsize SUVs एंट्री मारने वाली हैं और यहाँ उनके बारे में जानकारी दी है
भारतीय बाजार में अगले 12 से 18 महीनों में मिडसाइज एसयूवी सेगमेंट में काफी हलचल देखने को मिलेगी, क्योंकि मारुति सुजुकी, महिंद्रा, टाटा, रेनो और निसान जैसे ब्रांड नई पेशकश लाने की योजना बना रहे हैं, जिनमें इलेक्ट्रिक कारें भी शामिल हैं। यहाँ हमने भारत में लॉन्च होने वाली 7 मिडसाइज एसयूवी को सूचीबद्ध किया गया है।
1&2. Maruti Suzuki e Vitara & 5-Seater SUV

ई विटारा सितंबर 2025 के आसपास लॉन्च होने के लिए तैयार है और इसे नेक्सा प्रीमियम आउटलेट्स के जरिए बेचा जाएगा। हार्टेक्ट ई प्लेटफ़ॉर्म पर आधारित इस एसयूवी को दो बैटरी विकल्पों में पेश किया जाएगा, सिंगल चार्ज पर जिसकी क्लेम्ड रेंज 500 किमी से ज्यादा होगी। मारुति सुज़ुकी एक बिल्कुल नई 5-सीटर एसयूवी पर भी काम कर रही है, जिसके एरीना डीलरशिप के माध्यम से बेचे जानें की उम्मीद है।
3. Tata Harrier EV

इस त्योहारी सीजन के दौरान, टाटा मोटर्स इलेक्ट्रिफाइड हैरियर भी लाएगी। इसका प्रोडक्शन-स्पेक फॉर्म भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में पेश किया गया था। इसकी रेंज 500 किमी से ज़्यादा होगी, जबकि पीक टॉर्क भी 500 एनएम होगा। यह DC फ़ास्ट चार्जिंग और V2L फ़ंक्शन को सपोर्ट करेगी, जबकि एक्सटीरियर और इंटीरियर इसके ICE सिबलिंग से काफी प्रभावित होंगे।
4. Nissan Midsize SUV

निसान ने निकट भविष्य में भारत में चार नए मॉडल पेश करने की योजना की पुष्टि की है। सबसे पहले ट्राइबर के समान बेस पर आधारित एक बी-एमपीवी होगी और इसके बाद इस वित्त वर्ष के अंत से पहले एक मिडसाइज एसयूवी भी पेश की जाएगी। इसके अलावा 7-सीटर मॉडल भी पेश किया जाएगा।
5. New Renault Duster

अगली पीढ़ी की रेनो डस्टर को भारत में अगले 12 महीनों के भीतर लॉन्च किए जाने की उम्मीद है और यह भारी स्थानीयकृत CMF-B मॉड्यूलर प्लेटफ़ॉर्म पर आधारित होगी। रिपोर्ट्स बताती हैं कि आने वाली डस्टर के साथ-साथ इसकी निसान सिबलिंग में हाइब्रिड पावरट्रेन का इस्तेमाल किया जा सकता है। दोनों में लेवल 2 ADAS, कई एयरबैग, एक बड़ी टचस्क्रीन, डिजिटल क्लस्टर आदि जैसी खूबियां होंगी।
6&7. Mahindra XUV700 Facelift & XEV 7e

अंदर और बाहर कॉस्मेटिक बदलावों के साथ महिंद्रा XUV700 का फेसलिफ्टेड वर्जन अगले साल किसी समय आएगा, जबकि XUV.e8 कॉन्सेप्ट और XUV700 ICE पर आधारित XEV 7e की तस्वीरें कुछ समय पहले लीक हुई थीं, जिससे इसके इस साल के अंत में लॉन्च होने का संकेत मिलता है। थ्री-रो वाली इस इलेक्ट्रिक एसयूवी में अपने इलेक्ट्रिक समकक्षों के समान ही LFP बैटरी सेल का उपयोग करने की उम्मीद है, जो एक बार चार्ज करने पर 500 किमी से अधिक की रियल वर्ल्ड रेंज प्रदान करती है।