भारत में लॉन्च होंगी 7 नई मिडसाइज एसयूवी – क्रेटा फेसलिफ्ट से लेकर हैरियर फेसलिफ्ट तक

यहाँ उन मिड साइज एसयूवी के बारे में बताया गया है, जिन्हें निकट भविष्य में देश में लॉन्च किया जाएगा और इनमें 5-सीटर और 7-सीटर लेआउट की एसयूवी शामिल हैं

भारत में मिडसाइज एसयूवी सेगमेंट की 5-सीटर और 7-सीटर कारों को हाल के सालों में खरीददारों के बीच अच्छी प्रतिक्रिया प्राप्त हुई है और इस लोकप्रियता का लाभ उठाते हुए कई कार उत्पादक और भी नई कारों को लॉन्च करने की योजना बना रहे हैं। यहाँ हमने उन सभी कारों के बारे में जानकारी दी है, जिन्हें विभिन्न कार निर्माताओं द्वारा लॉन्च किया जाएगा।

1. हुंडई क्रेटा फेसलिफ्ट

हुंडई क्रेटा का अपडेटेड वर्जन पहले से ही अंतरराष्ट्रीय बाजारों में बिक्री के लिए उपलब्ध है और अगले साल इसके किसी भी समय भारत पहुंचने की उम्मीद है। इसमें ब्रांड के नए सेंसियस स्पोर्टीनेस डिजाइन फिलॉसफी के साथ बिल्कुल नया फ्रंट फेसिया होगा, जबकि सेगमेंट में बढ़ती प्रतिस्पर्धा को देखते हुए इंटीरियर भी कई नई सुविधाओं से लैस होगा। हालाँकि इसका पावरट्रेन विकल्प अपरिवर्तित रहेगा।

2022-Hyundai-Creta-live

2. किआ सेल्टोस फेसलिफ्ट

किआ इंडिया निकट भविष्य में फेसलिफ़्टेड सेल्टोस को भी ला सकती है और क्रेटा की तरह ही यह एक नए डिज़ाइन वाले फ्रंट ग्रिल, शार्प हेडलैंप और एलईडी डे-टाइम रनिंग लाइट्स, नए फ्रंट और रियर बंपर, नए डिज़ाइन वाले अलॉय व्हील आदि से लैस होगी।

3. टाटा हैरियर फेसलिफ्ट

tata harrier facelift rendering

टाटा हैरियर के फेसलिफ़्टेड वर्जन का मौजूदा दौर में परीक्षण किया जा रहा है और तस्वीरों से पता चलता है कि इसे अपडेटेड फ्रंट और रियर प्रोफाइल के साथ एक फ्रेश डिज़ाइन मिलेगा। माना जा रहा है कि इंटीरियर में एक बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, ADAS तकनीक और 360-डिग्री कैमरा शामिल होगा। इसकी बिक्री इस साल के अंत में या 2023 की शुरुआत में शुरू होने की संभावना है।

4. एमजी हेक्टर फेसलिफ्ट

एमजी कई हफ़्तों से फेसलिफ़्टेड हेक्टर के टीजर को जारी कर रही है और इसमें नए आई-स्मार्ट फीचर्स और अधिक प्रीमियम केबिन टच के साथ सेगमेंट में सबसे बड़े 14-इंच के टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा। एक्सटीरियर में फ्रंट ग्रिल के साथ मामूली अपडेट होंगे, जबकि पावरट्रेन व मैकेनिकल में कोई बदलाव नहीं होगा।

2022 mg hector facelift

5. टाटा ब्लैकबर्ड

टाटा मोटर्स देश में पांच सीटों वाली मिड साइज एसयूवी ब्लैकबर्ड को भी पेश कर सकती है, जो निकट भविष्य में हैरियर के नीचे होगी। इसका मुकाबला हुंडई क्रेटा, किआ सेल्टोस, फॉक्सवैगन तैगुन, स्कोडा कुशाक आदि से होगा और इसकी कुल लंबाई लगभग 4.3 मीटर होगी। इसमें कूप जैसी रूफ हो सकती है और यह नेक्सन पर आधारित होगी। इसे एक नया 1.5-लीटर चार-सिलेंडर पेट्रोल और 1.5-लीटर डीजल इंजन मिलने की संभावना है।

6. मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा एक्सएल

मारुति सुजुकी भारत में आने वाले वर्षो में 7-सीटर प्रीमियम मिड साइज एसयूवी को लॉन्च कर सकती हैं और यह फ्लैगशिप एसयूवी मौजूदा ग्रैंड विटारा के ऊपर होगी और इसके साथ कई समानताएं साझा करेगी। इसके साथ ही एक्सटीरियर में भी थोड़े बहुत बदलाव की उम्मीद है।

maruti vitara 7 seater rendering

7. टोयोटा हाइराइडर 7-सीटर

अगर मारुति सुजुकी आने वाले सालों में ग्रैंड विटारा के तीन-पंक्ति वाले वर्जन को पेश करती है, तो समान प्लेटफार्म पर आधारित टोयोटा हाइराइडर में भी यह ट्रीटमेंट मिलने की ज्यादा संभावना है। इस 7-सीटर एसयूवी को मारुति सुजुकी कार के तुरंत बाद लॉन्च किया जा सकता है। हालाँकि अभी तक इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।