
सूचि में दी गई 7 कारों की भारत में बहुत ज्यादा माँग है, इसलिए इनकी प्रतीक्षा सूची भी सबसे ज्यादा है, जो कि कई महीने तक जाती हैं
भारत में पिछले साल अलग-अलग सेगमेंट और बॉडी स्टाइल को लेकर कई नई कारें लॉन्च हुई। यहाँ ध्यान देने वाली बात यह है कि भारत में नई कारें काफी पसंद की जा रही है और ये हिट भी हैं, जिसका अंदाजा इनकी प्रतीक्षा सूची से लगाया जा सकता है। हम इस लेख में आपको भारत की 7 ऐसी नई कारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी प्रतिक्षा सूची कई महीने तक है। आइए इनके बारे में जानते हैं:
1. महिंद्रा थार (9 महीने तक)
नई महिंद्रा थार ने फरवरी 2021 में भी अपनी सफल यात्रा को जारी रखा है और और इस ऑफ-रोडर एसयूवी की वर्तमान में लगभग 9 महीने की प्रतीक्षा अवधि है। यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि महिंद्रा थार न केवल अपने आउटगोइंग मॉडल की तुलना में ऑफ रोड के लिए अधिक सक्षम है, बल्कि यह अब एक बेहतर सिटी वाहन भी है। यही कारण है कि इसे इतनी शानदार प्रतिक्रिया मिली है।

2. निसान मैग्नाइट (8 महीने तक)
निसान मैग्नाइट सब-4-मीटर एसयूवी सेगमेंट में शामिल होने वाला नया वाहन है और इस सेगमेंट यह अब तक की सबसे सस्ती कार भी है। इसके आक्रामक मूल्य निर्धारण के अलावा, इसकी स्टाइलिश लुक और व्यापक फीचर सूची ने भी इसके स्टारडम को बढ़ाने में काफी योगदान दिया है और वर्तमान में इस कार की भारत में 8 महीने तक की प्रतीक्षा सूची है।
3. हुंडई क्रेटा (7 महीने तक)
हुंडई क्रेटा वर्तमान में भारतीय बाजार में सबसे अधिक बिकने वाली एसयूवी है, और यह मिड साइज एसयूवी जनवरी 2021 में भी सबसे अधिक बिकने वाली हुंडई कार थी। कार की मांग में कोई कमी नहीं हुई है और हुंडई क्रेटा की अभी भी प्रतीक्षा अवधि 7 महीने तक है।

4. मारुति सुजुकी एर्टिगा (6 से 8 महीने तक)
मारूति सुजुकी एर्टिगा भारतीय बाजार में उपलब्ध एकमात्र ऐसी एमपीवी है, जिसकी वेटिंग लिस्ट 6-8 महीने तक है। इस एमरपीवी को 1.5 लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है जो 105 पीएस की पावर और 138 एनएम का टॉर्क उत्पन करता है। वर्तमान में इसकी कीमत 7.69 लाख रूपए से 10.47 लाख रूपए (एक्स-शोरूम) के बीच है।
5. किआ सोनेट (5 महीने तक)
किआ सोनेट अपने लॉन्च के ठीक बाद भारतीय बाजार में सबसे ज्यादा बिकने वाली सब-4-मीटर एसयूवी बन गई हैं, जिससे स्पष्ट है कि इस किआ एसयूवी की लोकप्रियता अभी भी बढ़ रही है। फरवरी 2021 तक, किआ सोनेट की वेटिंग अवधि 5 महीने तक है।

6. टोयोटा फॉर्च्यूनर (4 महीने तक)
टोयोटा ने हाल ही में भारतीय बाजार में Fortuner फेसलिफ्ट को लॉन्च किया है, और इस अपडेट ने कार को सेगमेंट में अपना प्रभुत्व बढ़ाने में मदद की है। फॉर्च्यूनर फेसलिफ्ट को भारतीय बाजार में जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है और इसकी अब तक लगभग 4 महीने की प्रतीक्षा अवधि है।

7. हुंडई i20 (Hyundai i20)
हुंडई ने पिछले साल नवंबर में भारतीय बाजार में i20 के नए जनरेशन को लॉन्च किया था और इस कार ने प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट में नए बेंचमार्क सेट किए है। वर्तमान में इसकी प्रतीक्षा अवधि लगभग 1 माह है और यह कार पहले भी भारत में काफी लोकप्रिय रही है।