भारत में 7 सबसे ज्यादा बिकने वाले ट्रैक्टर्स – महिंद्रा 575 DI से लेकर मैसी फर्ग्यूसन 241 तक

top 7 most sold tractor

भारत में किसानों और व्यवसाइयों की विभिन्न जरूरतों के अनुसार ट्रैक्टरों की एक लंबी सीरीज की पेशकश की जाती है, यहाँ उन ट्रैक्टरों के बारे में जानकारी दी गई है, जो सबसे ज्यादा पसंद किए जाते हैं

भारत में ट्रैक्टर किसानी के सबसे जरूरी साधनों में से एक है और इनका केवल निर्माण ही नहीं बल्कि बिक्री भी बड़े पैमाने पर होती है। इन ट्रैक्टरों की जरुरत कृषि के अलावा व्यवसायिक कार्यों व माल की ढ़ुलाई के लिए भी होती है। यही वजह है कि विभिन्न कंपनियां अलग अलग रेंज में अपने ट्रैक्टरों की पेशकश करती हैं। यहाँ हम आपको भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाले ट्रैक्टरों के बारे में बताने जा रहे हैं।

1. महिंद्रा 575 DI XP प्लस

भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाले ट्रै्क्टर्स की बिक्री में पहला नाम महिंद्रा 575 DI XP प्लस का आता है। इस ट्रैक्टर को पावर देने के लिए 2979 सीसी, 4-सिलेंडर डीजल इंजन दिया गया है, जो 2,000 आरपीएम पर 47 एचपी की पावर और 178.6 एनएम का टॉर्क विकसित करता है। इस ट्रैक्टर में 42 एचपी की पीटीओ पावर है और इंजन को 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है।

mahindra 575 tractor

महिंद्रा 575 DI XP प्लस ट्रैक्टर का कुल वजन 1,890 किलो है और यह 1,400 किलो का वजन उठाने की क्षमता रखता है। यह ट्रैक्टर फ्रंट में 6.00×16 और रियर 14.9×28 की साइज वाले टायर से लैस है। इसमें 65 लीटर की क्षमता वाला फ्यूल टैंक है और इसकी कीमत 6.75 लाख रूपए से लेकर 7.12 लाख (एक्स-शोरूम) रुपये तक है।

2. मैसी फर्ग्यूसन 241 DI

मैसी फर्ग्यूसन 241 डीआई भी एक पावरफुल ट्रैक्टर है, जिसे कई एडवांस तकनीक के साथ पेश किया जाता है। इस ट्रैक्टर को पावर देने के लिए 2500 सीसी, सिलेंडर, वाटर कूल्ड डीजल इंजन दिया गया है, जो कि 42 एचपी की पावर विकसित करता है। इस ट्रैक्टर में 35.5 एचपी की पीटीओ पावर है और यह 8 फारवर्ड + 2 रिवर्स गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है।

massey furgusion 241 di

मैसी फर्ग्यूसन 241 डीआई का कुल वजन 1875 किलो है और यह 1,700 किलो तक का वजन उठाने की क्षमता रखता है। इस ट्रैक्टर में 47 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है और फ्रंट में 6.00×16 व रियर में 13.6×28/12.4×28 (वैकल्पिक) की साइज वाले टायर द्वारा संचालित है। इस ट्रैक्टर की कीमत 6.05 लाख रूपए से लेकर 6.60 लाख (एक्स-शोरूम) रुपये तक जाती है।

3. स्वराज 744 FE

स्वराज 744 एफई ट्रैक्टर को एडवांस तकनीकी साल्यूशन्स से लैस किया गया है और यह किसानों की उत्पादकता को बढ़ाने में मदद करता है। इस ट्रैक्टर को पावर देने के लिए 3,136 सीसी, 3-सिलेंडर, वॉटर कूल्ड डीजल इंजन दिया गया है, जो 2,000 आरपीएम पर 48 एचपी की पावर विकसित करता है। इस ट्रैक्टर में 41.8 पीटीओ की पावर है और इसे 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स गियरबॉक्स के साथ लैस किया गया है।

swaraj 744 FE

स्वराज 744 एफई ट्रैक्टर का कुल वजन 1990 किलो है और यह 1700 किलो का वजन उठाने की क्षमता रखता है। 2 व्हील ड्राइव सिस्टम वाला यह ट्रैक्टर फ्रंट में 6.00×16 या 7.50×16 और रियर में 13.6×28 या 14.9X28 की साइज वाले टायर पर संचालित होता है। इस ट्रैक्टर में 60 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है। भारत में स्वराज 744 एफई ट्रैक्टर की कीमत 6.90 लाख रूपए से लेकर 7.40 लाख (एक्स-शोरूम) रुपये तक है।

4. फार्मट्रेक 60 पावरमैक्स

फार्मट्रैक 60 पावरमैक्स ट्रैक्टर भी इस सूची का एक नया दावेदार जो 3514 सीसी, 3 सिलेंडर, डीजल इंजन द्वारा संचालित है। यह इंजन 2000 आरपीएम पर 55 एचपी की पावर विकसित करता है, जबकि इसमें 49 एचपी का पीटीओ पावर है। इस इंजन को 16 फॉरवर्ड + 4 रिवर्स गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है।

farmtrac 60

फार्मट्रैक 60 पावरमैक्स ट्रैक्टर का कुल वजन 2280 किलो है, जबकि यह 2500 किलो का वजन उठाने में सक्षम है। 2 व्हील ड्राइव सिस्टम वाला यह ट्रैक्टर फ्रंंट में 7.5×16 व रियर में 14.9×28 या 16.9×28 (वैकल्पिक) की साइज वाले टायर द्वारा संचालित है। इस ट्रैक्टर में 60 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक दिया गया है और इसकी कीमत 7.40 लाख रूए से लेकर 7.70 लाख (एक्स-शोरूम) रूपए तक रखी गई है।

5. महिंद्रा 475 DI XP प्लस

ट्रैक्टर की दुनिया महिंद्रा एक बड़ा नाम है और ब्रांड के पोर्टफोलियो में महिंद्रा 475 डीआई एक्सपी प्लस का नाम एक और दमदार ट्रैक्टर है। इस ट्रैक्टर को पावर देने के लिए 2,979 सीसी, 4-सिलेंडर, डीजल इंजन दिया गया है, जो कि 2000 आरपीएम पर 44 एचपी की पावर विकसित करता है। इस इंजन में 39 एचपी का पीटीओ पावर है। इसे अधिकतम स्पीड प्रदान करने के लिए 8 फॉरवर्ड+2 रिवर्स गियर से लैस किया गया है।

mahindra 475 di xp plus

महिंद्रा 475 डीआई एक्सपी प्लस ट्रैक्टर का कुल वजन 1825 किलो रखा गया है और यह 1480 किलो का वजन उठाने की क्षमता रखता है। 2 व्हील ड्राइव सिस्टम वाला यह ट्रैक्टर फ्रंट में 6.00×16 और रियर में 13.6×28 की साइज वाले टायर द्वारा संचालित होता है। यह ट्रैक्टर 29.9 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकता है और इसकी कीमत 6.40 लाख रूपए से लेकर 6.70 लाख रूपए रखी गई है।

6. जॉन डियर 5310

जॉन डियर भी भारत में एक विश्वसनीय ट्रैक्टर ब्रांड है और जॉन डियर 5310 ट्रैक्टर 2900 सीसी, 3-सिलेंडर, डीजल इंजन द्वारा संचालित है, जो कि 2400 आरपीएम पर 55 एचपी की पावर विकसित करता है। इसमें 46.7 एचपी की पीटीओ पावर है और इसे 9 फॉरवर्ड + 3 रिवर्स गियर के जोड़ा गया है। यह ट्रैक्टर 31 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से चल सकता है।

john deere 5310-3

जॉन डियर 5310 ट्रैक्टर का कुल वजन 2,250 किलो है और यह 2,000 किलो का वजन उठाने की क्षमता रखता है। 2 WD वाले इस ट्रैक्टर के फ्रंट टायर का साइज 6.5×20 और रियर टायर का साइज 16.9×28 है। इस ट्रैक्टर में 68 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है। भारत में जॉन डियर 5310 ट्रैक्टर की कीमत 7.89 लाख रूपए से लेकर 8.50 लाख (एक्स-शोरूम) रूपए तक है। साथ ही यह 4WD में भी उपलब्ध है।

7. पॉवरट्रैक Euro 50

भारत में पॉवरट्रैक यूरो 50 ट्रैक्टर को दमदार फीचर्स और आकर्षक लुक के साथ पेश किया जाता है। इस ट्रैक्टर को पावर देने के लिए 2761 सीसी, 3 सिलेंडर, डीजल इंजन दिया गया है, जो कि 2200 आरपीएम पर 50 एचपी की पावर विकसित करता है। यह इंजन 42.5 एचपी की पीटीओ पावर के साथ आता है और इसे 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स गियर के साथ जोड़ा गया है।

euro powertrack 50पॉवरट्रैक यूरो 50 ट्रैक्टर का कुल वजन 2,170 किलो है और यह 2,000 किलो का वजन उठाने की क्षमता रखता है। 2 व्हील ड्राइव सिस्टम वाला यह ट्रैक्टर फ्रंट में 6.5×16 और रियर में 14.9×28 या 13.6×28 (वैकल्पिक) की साइज वाले टायर द्वारा संचालित है। इस ट्रैक्टर में 60 लीटर की क्षमता वाला फ्यूल टैंक दिया गया है और इसकी कीमत 6.55 लाख रूपए से लेकर 6.95 लाख रुपये तक है।