10 लाख रूपए के अंदर 6 आगामी एसयूवी – Tata HBX से New Thar तक

भारत में आने वाले महीनों में लॉन्च होने जा रही 6 ऐसी एसयूवी की लिस्ट देखें, जिनकी कीमत 10 लाख रूपए के अंदर होने की उम्मीद है

आने वाले महीनों में भारतीय कार बाजार में कई नई सब- 4-मीटर एसयूवी सेगमेंट में एंट्री होने वाली है। इसमें न केवल लोकप्रिय सबकॉम्पैक्ट क्रॉसओवर से लेकर सीढ़ी-फ्रेम एसयूवी तक हैं, बल्कि लॉन्च के लिए कई सारे रोमांचक वाहन लाइन-अप हैं। ये सभी कारें जल्द ही भारत के शोरूम को हिट करने जा रही हैं। आइए इन 6 आगामी कारों के बारे में विस्तार से जानते हैः

1. किआ सोनेट (Kia Sonet)

किआ सोनट भारत की सबसे बहुप्रतिक्षित एसयूवी में से एक है और इसे इस फेस्टिव सीजन तक लॉन्च किया जा सकता है। किआ सोनट अपने सेगमेंट में सबसे ज्यादा तकनीकी रूप से उन्नत वाहन होगा, जिसमें वेंटिलेटेड सीट, फ्रंट पार्किंग सेंसर, केबिन के लिए एयर प्यूरीफायर, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग और रिमोट इंजन स्टार्ट जैसे प्रीमियम फीचर्स होंगे। इस कार के साथ सेगमेंट का सबसे बड़ा 10.25 इंच का इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम (अपनी श्रेणी में सबसे बड़ा और यूवीओ कनेक्टेड कार टेक) पेश किया जा रहा है।

Kia sonet-12

किआ सोनेट तीन इंजन विकल्पों के साथ पेश होगी, जिसमें पहला 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन (83 PS और 114 Nm) है जो 5-स्पीड मैनुअल के साथ आता है। दूसरा 1.5-लीटर टर्बो-डीजल (100 पीएस और 240 एनएम) है, जो 6-स्पीड मैनुअल या 6-स्पीड टॉर्क-कन्वर्टर ऑटोमैटिक के साथ हो सकता है, जबकि तीसरा 1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल (120 पीएस और 171 एनएम) है, जो 6-स्पीड iMT या 7-स्पीड डीसीटी के साथ हो सकता है।

2. टोयोटा अर्बन क्रूजर (Toyota Urban Cruiser)

टोयोटा भारतीय बाजार में अपनी पहली सबकॉम्पैक्ट एसयूवी टोयोटा अर्बन क्रूजर को फेस्टिव सीजन में लॉन्च करने जा रही है। टोयोटा अर्बन क्रूजर के लिए भी ग्लैज़ा की तरह रणनीति अपनाने जा रही है और क्रूजर मारूति ब्रेजा का रिबैज वर्जन है कंपनी ने मारूति कार से इस मॉडल को अलग करने के लिए फ्रंट ग्रिल में थोड़े बहुत बदलाव किए हैं और नया ग्रिल व एक रीडिज़ाइन किया हुआ बम्पर शामिल है।

Toyota Urban Cruiser front fascia

हालांकि उत्पादन लागत को कम करने के लिए कार के डिजाइन और फीचर्स में बहुत ज्यादा बदलाव नहीं किए जा रहे हैं, जबकि पावर देने के लिए भी ब्रेजा के इंजन का इस्तेमाल किया जाएगा। यह कार 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ होगी और स्टैंडर्ड के तौर पर इसे 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा जाएगा। ऑफर में ऑटोमैटिक 4-स्पीड ऑटोमैटिक भी होगा, साथ ही माइल्ड-हाइब्रिड सिस्टम भी उपलब्ध हो सकता है।

3. निसान मैग्नाइट (Nissan Magnite)

निसान मैग्नाइट से हाल ही में पर्दा हटाया गया है और इसे एक्सटेरियर में शॉर्प स्टाइल और अपमार्केट लुक मिला है। कार का इंटीरियर स्टाइल भी काफी प्रभावशाली है और इसे ड्यूल टोन ब्लैक और रेड कलर स्कीम के साथ देखा जा सकता है। कार के साथ कई प्रीमियम फीचर्स भी होंगे और कंपनी अपने कॉम्पिटेटर की तुलना में इसकी कीमत बहुत कम रखेगी।

Nissan magnite_

निसान मैग्नाइट का टॉप ट्रिम्स 1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन से संचालित होने की उम्मीद है, जबकि एक नान-टर्बो 1.0-लीटर इंजन बेस मॉडल के लिए होगे। 5-स्पीड मैनुअल स्टैंडर्ड के रूप में उपलब्ध होगा और निसान एक विकल्प के रूप में 5-स्पीड एएमटी या सीवीटी भी प्रदान करेगी।

4. नई जेनरेशन महिंद्रा थार (Next-Gen Mahindra Thar)

महिंद्रा थार भी एक सब-4-मीटर एसयूवी है, और यह इस सूची में एकमात्र बॉडी-ऑन-फ्रेम वाहन है, जबकि अन्य सभी वाहन क्रॉसओवर एसयूवी हैं। थार भारत में एक ऑफ रोडर एसयूवी के रूप में लॉन्च की जाएगी और इसका डिजाइन पहले की तरह बॉक्सिंग होगा। कार की अन्य विशेषताओं में एलईडी डे टाइम रनिंग लाइट, भी पैसेंजर के लिए 3-पॉइंट सीटबेल्ट, फ्रंट फॉग लैंप, हिल डिसेंट कंट्रोल, ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम, एडजस्टेबल हेडरेस्ट, ड्यूल एयरबैग एबीएस, माउंटेड कंट्रोल्स के साथ मल्टी-फंक्शनल स्टीयरिंग व्हील, MID के साथ नया डैशबोर्ड लेआउट और इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, प्रीमियम क्वालिटी का मैटीरियल, क्रोम गार्निश सर्कुलर एसी वेंट्स, सिलवर एसेंट के साथ आल ब्लैक थीम, और कार्बन-फाइबर जैसे टच शामिल हैं।

2020 Mahindra Thar-7

मैकेनिकल अपग्रेड के साथ एसयूवी सीढ़ी-फ्रेम चेसिस पर है और इसके साथ बीएस6 नार्म्स वाले पेट्रोल और डीजल इंजन दोनों पेश किए जा रहे हैं, जिसमें पहला 2.2-लीटर चार-सिलेंडर ऑयल-बर्नर 130 हॉर्सपावर के लिए अपग्रेड किया गया है, जबकि 2.0-लीटर mStallion पेट्रोल यूनिट 150 hp की पावर और 380 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। गियरबॉक्स ऑप्शन में 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमेटिक शामिल है।

5. टाटा एचबीएक्स (Tata HBX)

टाटा मोटर्स जल्द ही एक नई मिनी-एसयूवी पेश करने वाली है, जो नेक्सन के नीचे होगी। इस कार को पहली बार 2019 जिनेवा मोटर शो में और फिर 2020 ऑटो एक्सपो में एचबीएक्स/हार्नबिल क़ॉन्सेप्ट के रूप में पेश किया गया था। HBX को Tata के ALFA Arch प्लेटफॉर्म पर विकसित किया जाएगा। इसी प्लेटफार्म पर अलट्रोज भी बनायी गई है। स्टाइल के लिए टाटा के ‘इंपैक्ट 2.0’ डिज़ाइन लैंग्वेज का पालन किया जाएगा, जो कि हैरियर से प्रेरित है।

Tata HBX-2

टाटा HBX को पावर देने के लिए 1.2-लीटर 3-पॉट पेट्रोल इंजन के साथ पेश किए जानें की उम्मीद है, जिसे 5-स्पीड मैनुअल या 5-स्पीड AMT के साथ जोड़ा जा सकता है। एक अन्य ऑप्शन के रूप में 1.5-लीटर डीजल मोटर हो सकता है। ट्रांसमिशन में 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड एएमटी होगा।

6. रेनो काइगर (Renault Kiger)

रेनो इंडिया अपनी आगामी सबकॉम्पैक्ट क्रॉसओवर एसयूवी रेनो काइगर को डेवलप करने का कार्य कर रही है और यह निसान मैग्नाइट के साथ अपने कई पार्ट साझा करेगी। यह कार मैग्नाइट के प्लेटफार्म पर डेवलप होगी और इंजन भी दोनों एसयूवी एक दूसरे से शेयर करेगी। हालांकि फ्रांसीसी कार निर्माता काइगर के सिबलिंग के विपरीत एक्सटेरियर और इंटीरियर में कई बदलाव करेगी और दोनों का ओवरआल डिजाइन एक दूसरे से अलग होगा।

Renault Kiger HBC

रेनो काइगर को पावर देने के लिए 1.0-लीटर वाले नेचुरल एस्पिरेटेड पेट्रोल (ट्राइबर से लिया गया) और 1.0-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल मिल का इस्तेमाल किय़ा जाएगा। इन इंजनों को स्टैंडर्ड के रूप में 5-स्पीड गियरबॉक्स तक सीमित रखा जाएगा, जिसमें 5-स्पीड एएमटी या सीवीटी को विकल्प के रूप में पेश किया जाएगा।