SUV के शौकीन ग्राहकों के लिए खुशखबरी! अगले दो सालों में आ रही हैं ये 6 नई कारें

मारुति सुजुकी भारत में 3 सितंबर को एक नई SUV लॉन्च करने की तैयारी कर रही है, जबकि टाटा सिएरा के 2025 के अंत तक बिक्री पर जानें की उम्मीद है

भारतीय बाजार में SUVs की मांग बहुत ज़्यादा है और यही वजह है कि ज़्यादातर कार कंपनियाँ नए मॉडल लाने की तैयारी में लगी रहती हैं। टाटा मोटर्स, मारुति सुजुकी, रेनो और निसान जैसी बड़ी कंपनियाँ अगले दो सालों में देश में कुछ नई एसयूवी लॉन्च करेंगी। हमने यहाँ भारत में लॉन्च होने वाली 6 नई एसयूवी के बारे में जानकारी दी है।

1. Maruti Suzuki Escudo

Maruti Escudo

मारुति सुजुकी 3 सितंबर को एक नई एसयूवी लॉन्च करने के लिए तैयार है, जिसे मिड-साइज SUV सेगमेंट में उतारा जाएगा। उम्मीद है कि इसका नाम एस्कुडो होगा और इसे कंपनी की एरिना डीलरशिप चेन के जरिए बेचा जाएगा। क्रेटा की प्रतिद्वंदी इस SUV को देश में टेस्टिंग के दौरान पहले ही देखा जा चुका है और ये मौजूदा ग्रैंड विटारा से थोड़ी लंबी हो सकती है। उम्मीद है कि नई मारुति SUV में 1.5-लीटर माइल्ड-हाइब्रिड K15C पेट्रोल और 1.5-लीटर स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड इंजन दिए जाएंगे।

2. Tata Sierra

2025 tata sierra

टाटा मोटर्स ने 2025 भारत मोबिलिटी एक्सपो में सिएरा के प्रोडक्शन-रेडी मॉडल से पर्दा उठाया था। 2025 के अंत तक बिक्री के लिए उपलब्ध होने की उम्मीद के साथ सिएरा देश की सबसे प्रतीक्षित एसयूवी में से एक है। इस एसयूवी के टेस्ट प्रोटोटाइप को कई मौकों पर देखा गया है। इसका समग्र रूप ऑटो एक्सपो में प्रदर्शित संस्करण से काफी मिलता-जुलता है। हालांकि तकनीकी विवरण अभी गुप्त हैं, सिएरा में नए 1.5-लीटर tGDi पेट्रोल और 2.0-लीटर टर्बो डीजल इंजन होने की संभावना है।

3. Maruti Suzuki e Vitara

Maruti suzuki e vitara

मारुति सुजुकी आने वाले महीनों में अपनी पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी ई विटारा लॉन्च करेगी। हार्टेक्ट-ई इलेक्ट्रिक स्केटबोर्ड प्लेटफॉर्म पर आधारित इस इलेक्ट्रिक एसयूवी का खुलासा 2025 ऑटो एक्सपो में पहले ही हो चुका है। ये दो बैटरी पैक विकल्पों- 61.1 kWh और 48.9 kWh में उपलब्ध होगी। बड़ा बैटरी पैक एक बार चार्ज करने पर 500 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज देगा। फ्रंट व्हील पर लगी इलेक्ट्रिक मोटर 171 बीएचपी की पावर और 192 एनएम का पीक टॉर्क देगा।

4. New-Gen Renault Duster

renault Duster

अगले साल यानी 2026 में लॉन्च होने वाली डस्टर अपने नवीनतम तीसरी पीढ़ी के अवतार में भारतीय बाजार के अंदर वापसी के लिए तैयार है। CMF-B प्लेटफॉर्म पर आधारित इस SUV में संभवतः 1.3-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन होगा, जो 154 बीएचपी की पावर और 250 Nm का पीक टॉर्क उत्पन्न करेगा। 140 बीएचपी की पावर देना वाला 1.6-लीटर पेट्रोल स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड विकल्प के बाद में लॉन्च होने की उम्मीद है। इस मिड-साइज SUV का टेस्ट मॉडल देश में पहले ही देखा जा चुका है, जिससे इसके जल्द लॉन्च की पुष्टि होती है।

5. Renault Boreal

Renault Boreal (1)

डस्टर के लॉन्च के बाद रेनो भारतीय बाजार में एक नई 7-सीटर SUV लॉन्च करेगी। Boreal का हाल ही में वैश्विक स्तर पर खुलासा हुआ है और यह डेसिया बिगस्टर पर आधारित है। भारत में यह SUV संभवतः 7-सीटर कॉन्फिगरेशन में उपलब्ध होगी। CMF मॉड्यूलर प्लेटफॉर्म पर आधारित ये एसयूवी 4,556 मिमी लंबी और 2,702 मिमी व्हीलबेस वाली है। ग्लोबल-स्पेक रेनो बोरील 1.3-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन से लैस है, जो फ्लेक्स-फ्यूल वर्जन में 163 एचपी की पावर और 270 एनएम का टॉर्क उत्पन्न करती है। केवल पेट्रोल वर्जन में 138 hp/156 hp की पावर और 240 Nm का पीक टॉर्क मिलता है।

6. New Nissan SUV

Nissan SUV

निसान की इस नई एसयूवी का नाम “कैट” होने की उम्मीद है। परिचित CMF-B प्लेटफॉर्म पर आधारित नई निसान SUV को डस्टर के लॉन्च के आसपास लाया जाएगा। इस मिड-साइज SUV की डिजाइन बिल्कुल अलग होगी। हमें इसके इंटीरियर के लिए भी नए लेआउट की उम्मीद है। निसान SUV में डस्टर वाला पावरट्रेन भी होगा, जिसमें 154 बीएचपी की पावर देने वाला टर्बो पेट्रोल और 140 बीएचपी की पावर देने वाला स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड विकल्प शामिल है।