हुंडई क्रेटा के मुकाबले लॉन्च होंगी 6 नई एसयूवी – टाटा कर्व से लेकर होंडा एसयूवी तक

tata curvv

मारूति सुजुकी गैंड विटारा और टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर के लॉन्च के बाद भी कई ऐसी एसयूवी हैं, जो देश में मिड-साइज एसयूवी सेगमेंट में आने की राह देख रही हैं

भारतीय बाजार में मिड-साइज एसयूवी सेगमेंट का लगातार विस्तार हो रहा है और स्वाभाविक रूप से देश में हुंडई क्रेटा के प्रतिद्वंदियों की संख्या बढ़ रही है। ऐसा इसलिए है कि क्योंकि खरीददार अब ज्यादा पैसा खर्च नहीं करना चाहते हैं और लगभग 10 लाख रूपए तक की शुरूआती कीमत वाली कारों को बहुत पसंद किया जा रहा है। लिहाजा कई कंपनियां इस सेगमेंट में और भी नई कारें लाने की योजना बना रही है, जिसकी जानकारी नीचे लेख में दी गई है।

1. नई जेनरेशन रेनो डस्टर

रेनो डस्टर को अब भारत में बंद कर दिया गया है, लेकिन एक समय यह काफी लोकप्रिय एसयूवी थी। कंपनी इसकी लोकप्रियता को भुनाने के लिए डस्टर के नए जेनरेशन पर पर कार्य कर रही है। माना जा रहा है कि नई डस्टर को निकट भविष्य में में भारत में पेश किया जाएगा। हालाँकि अभी इस कार के बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन आने वाले दिनों में आने की उम्मीद है।

renault dacia bigster concept
renault dacia bigster concept

2. टाटा कर्व एसयूवी

टाटा मोटर्स ने हाल ही में कर्व एसयूवी के कॉन्सेप्ट को प्रदर्शित किया था और इसे साल 2024 में लॉन्च किया जा सकता है। कर्व एसयूवी को डीजल-पेट्रोल इंजन के साथ-साथ इलेक्ट्रिक पावरट्रेन भी प्राप्त होगा। भारत में लॉन्च होने पर इसका मुकाबला क्रेटा, सेल्टोस, तैगुन, एस्टर, हाइराइडर और विटारा से होगा। इंटीरियर में इसे प्रीमियम और नया डैशबोर्ड लेआउट भी मिलेगा।

3. सिट्रोएन C3 एयरक्रॉस

सिट्रोएन ने कुछ हफ्ते पहले भारत में नई C3 को लॉन्च किया है और यह भारतीय बाजार के लिए एक नए इलेक्ट्रिक वाहन पर काम कर रही है, जिसे बाद के चरणों में पेश किया जाएगा। फ्रांसीसी कार निर्माता हुंडई क्रेटा जैसे प्रतिद्वंद्वियों के मुकाबले एक नई मिड साइज एसयूवी पर भी काम कर रही है, जिसे 2024 में किसी समय लॉन्च किया जाएगा। यह नई एसयूवी ब्रांड के सीएमपी/ईसीएमपी प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी और इसे पावरफुल इंजन के साथ पेश किया जाएगा।

citroen c3 aircross

4. जीप Jeepster

आगामी Jeepster अब तक की सबसे छोटी जीप एसयूवी होगी, जो अभी अपने विकास के चरण में है। इस नई एसयूवी के 2023 के मध्य के बाद आने होने की उम्मीद है और यह भारत में सबसे सस्ती जीप एसयूवी होगी। हालांकि अभी इस कार के बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।

5. नई होंडा एसयूवी

होंडा वर्तमान में अपने भारतीय पोर्टफोलियो के विस्तार की योजना पर कार्य कर रही है। कंपनी देश में हुंडई क्रेटा के मुकाबले एक नई मिड साइज एसयूवी सहित कई उत्पादों को लॉन्च करेगी। इस नई होंडा एसयूवी के 2023 की तीसरी तिमाही के बाद ही उत्पादन में आने की उम्मीद है और यह होंडा सिटी के साथ अपना पावरट्रेन विकल्प साझा करेगी।

honda hrv

6. नई जेनरेशन महिंद्रा एक्सयूवी500

भारत में पिछले साल देश में लॉन्च हुई महिंद्रा एक्सयूवी700 एक सफल कार बन कर उभरी है और इसने देश में एक्सयूवी500 की जगह ली है। खबरों की मानें तो कंपनी वर्तमान में एक्सयूवी500 के नए जेनरेशन पर काम कर रही है, जिसे 5-सीटर अवतार में पेश किया जाएगा। उम्मीद है कि यह नई एसयूवी मूलतः एक्सयूवी300 के प्लेटफॉर्म के विस्तारित वर्जन पर आधारित होगी।