भारत में 9 लाख रूपए के अंदर लॉन्च होने जा रही 6 नई SUV – Kia Sonet से Tata HBX तक

भारत में कार निर्माता ज्यादा किफायती एसयूवी को पेश करने की योजना पर कार्य कर रहे हैं, क्योंकि इस सेगमेंट की लोकप्रियता दिन-ब-दिन भारत में बढ़ती ही जा रही है

स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (SUV) की बिक्री दिनों दिन बढ़ती ही जा रही है और पिछले कुछ साल में इनकी लोकप्रियता काफी बढ़ी है। इसलिए कई निर्माताओं ने इस सेगमेंट पर ध्यान दिया और एक से बढ़कर एक नई एसयूवी लॉन्च की, जिसके कारण इनकी कीमतों में भी काफी कमी आई है। लिहाजा अब ये एसयूवी ग्राहकों के लिए और भी किफायती कीमतों पर उपलब्ध हैं।

आज भारत में एक से बढ़कर एक ऐसी शानदार एसयूवी की सीरीज उपलब्ध है, जिन्हें ग्राहक खरीद सकते हैं। इसी कड़ी में कुछ ऐसी भी एसयूवी हैं, जिन्हें आने वाले दिनों में भारत में लॉन्च किया जाना है और इनकी कीमत 9 लाख रूपए के अंदर हो सकती है। हम इस लेख में आपको इन्हीं 6 एसयूवी के बारे में बताने जा रहे हैः

1. किआ सोनट (Kia Sonet)

किआ मोटर्स (Kia Motors) ने  भारतीय बाजार में किआ सेल्टोस (Seltos) और किआ कार्निवाल (Carnival) की सफलता के बाद एक और नई एसयूवी लाने जा रही है। किआ सोनेट भारत में कंपनी की तीसरा प्रोडक्ट होगा और 7 अगस्त को इस कार से पर्दा हटने वाला है। कंपनी ने इस कार के कॉन्सेप्ट वर्जन को ऑटो एक्सपो 2020 में शोकेश किया था।

kia Sonet

सोनेट के प्रोडक्शन वर्जन को कई बार तस्वीरों में टेस्टिंग के दौरान देखा गया है और यह अपने सहयोगी ब्रांड हुंडई वेन्यू के प्लेटफार्म पर बेस्ड है और पावरट्रेन भी इसी एसयूवी से लिया जाएगा। हालांकि सोनेट अपने डोनर कार के मुकाबले नई सुविधाओं से लैस होगी।

2. निसान मैग्नाइट (Nissan Magnite)

निसान (Nissan) ने हाल ही में अपनी आगामी मैग्नाइट कॉन्सेप्ट का पहला टीजर जारी किया है और इसका अट्रैक्टिव डिजाइन इसकी मुख्य विशेषताओं में से एक होगा। यह एसयूवी 8-इंच का टचस्क्रीन, कनेक्टेड-कार टेक्नोलॉजी, 360-डिग्री कैमरा, क्रूज़ कंट्रोल और सनरूफ से लैस हो सकती है।

Nissan magnite_

वर्तमान में निसान भारतीय बाजार में संघर्ष कर रहा है और आगामी मैग्नाइट भारत में कंपनी का भविष्य तय करेगी। इसलिए निसान भारतीय बाजार में अन्य सभी सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी के मुकाबले अपने इस सब-4 मीटर एसयूवी की कीमत बहुत आक्रामक तरीके से तय करेगा। कार को जनवरी 2021 में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।

3. टोयोटा अर्बन क्रूजर (Toyota Urban Cruiser)

टोयोटा और सुज़ुकी (Toyota and Suzuki) के बीच हुई एक साझेदारी के तहत टोयोटा ने मारुति सुजुकी बलेनो (Maruti Suzuki Baleno) पर बेस्ड सआधारित टोयोटा ग्लेन्ज़ा (Toyota Glanza) को लॉन्च किया था और अब कंपनी अपना दूसरा प्रोडक्ट टोयोटा अर्बन क्रूज़र को लॉन्च करने के लिए तैयार है। यह कार मारुति विटारा ब्रेजा पर बेस्ड होगी।

Toyota Urban Cruiser2

टोयोटा की अर्बन क्रूज़र की डिज़ाइन लैंग्वेज के अलावा ओवरआल सिल्हूट से लेकर पावरट्रेन तक लगभग सब कुछ बनाए रखेगी। इस टोयोटा सब 4 मीटर को पावर देने के लिए 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन का इस्तेमाल होगा जो 105 PS की पावर और 138 Nm का टॉर्क प्रोड्यूज करेगी। यह यूनिट 5-स्पीड MT और 4-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर AT के साथ पेश की जाएगी।

4. रेनो काइगर (Renault Kiger)

आगामी रेनो काइगर (Renault Kiger) को इंटरनल यूज के लिए कंपनी ने रेनो एचबीसी (Renault HBC) का नाम दिया है। यह कार सीएमएफ-ए + मॉड्यूलर प्लेटफॉर्म पर डेवलप होगी। इसी प्लेटफार्म निसान मैग्नाइट पर बेस्ड होगी और दोनों एसयूवी कई फीचर्स और पावरट्रेन एक दूसरे से शेयर करेंगे।

Renault Kiger HBC

काइगर को पावर देने के लिए ट्राइबर के 1.0-लीटर तीन-सिलेंडर पेट्रोल इंजन का इस्तेमाल किया जाएगा, जो कि 72 PS की पावर और 96 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। कार के साथ इसी इंजन का टर्बोचार्ज्ड एडिशन हाइ-एंड ट्रिम्स में पेश की जाएगी, जो 100 पीएस की मैक्सिमम पावर जेनरेट करेगी।

5. नई जेनरेशन फोर्ड इकोस्पोर्ट (New-Gen Ford Ecosport)

इकोस्पोर्ट भारतीय बाजार में आने वाली पहली सब-4 मीटर एसयूवी थी, जिसे साल 2013 में लॉन्च किया गया था। यह कार भारत में करीब 7 साल से है, लेकिन केवल एक बार ही इस एसयूवी को अपडेट किया गया है। अमेरिकी कार निर्माता इस साल के अंत तक या 2021 की शुरुआत में ग्लोबल लेवल पर नए जेनरेशन फोर्ड इकोस्पोर्ट को ला सकती है।

2020 ford ecosport rendering

नई इकोस्पोर्ट महिंद्रा के 1.2 लीटर mStallion टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन द्वारा संचालित होगी, जो लगभग 130 पीएस की मैक्सिमम पावर जेनरेट करेगी। यह इंजन महिंद्रा XUV300 के साथ भी पेश किया जाएगा। डिजाइन के मामले में फोर्ड इकोस्पोर्ट ना वर्तमान मॉडल के क्रॉसओवर स्टाइल की तुलना में ज्यादा एसयूवी-ईश लुक वाली होगी।

6. टाटा एचबीएक्स/ हॉर्नबिल (Tata HBX/Hornbill)

टाटा मोटर्स ने इस साल फरवरी में 2020 ऑटो एक्सपो में Tata HBX/Hornbill (टाटा एचबीएक्स/ हॉर्नबिल) कॉन्सेप्ट से पर्दा हटाया था। लॉन्च होने के बाद HBX टाटा मोटर्स की लाइन-अप में सबसे सस्ती SUV बन जाएगी और इसका मुकाबला KUV100 NXT और मारुति सुजुकी इग्निस से होगा।

Tata HBX2

डिज़ाइन में HBX Tata के इम्पैक्ट 2.0 थीम पर बेस्ड है और काफी हद तक एक्सपो में प्रदर्शित किए गए कॉन्सेप्ट के समान होगी। कार को पावर देने के लिए 1.2-लीटर तीन-सिलेंडर वाले NA पेट्रोल (86 PS / 113 Nm) इंजन का इस्तेमाल किया जाएगा। यह इंजन Altroz में भी ड्यूटी पर है ट्रांसमिशन ऑप्शन में 5-स्पीड MT और एक ऑप्शनल ऑटो गियरबॉक्स शामिल होगा।