2024 में भारत में लॉन्च होंगी 6 नई 400-450 सीसी मोटरसाइकिलें

pulsar NS400 rendering

यहाँ हमने हीरो, रॉयल एनफील्ड, बजाज, ट्रायम्फ और हुस्क्वर्ना जैसे ब्रांडों द्वारा लॉन्च होने वाली 400-450 सीसी बाइक्स के बारे में जानकारी दी है

भारतीय बाजार में इस साल 400 से 450 सीसी सेगमेंट में कई नई मोटरसाइकिलें लॉन्च हुई हैं और अगले साल भी सेगमेंट में तगड़ा मुकाबला होने वाला है, क्यूंकि बहुत सी नई मोटरसाइकिलें पाइपलाइन में इंतजार कर रही हैं। अपने इस लेख में हम ऐसी ही 6 मोटरसाइकिलों की जानकारी लेकर आए हैं।

1. हीरो 440 सीसी बाइक

यह अनुमान लगाया जा रहा है कि हीरो हार्ले-डेविडसन X440 के समान ऑयल-कूल्ड इंजन का उपयोग करके एक नई मोटरसाइकिल पर काम कर रहा है और इसमें पावर क्रूज़र रुख हो सकता है। हालांकि हाल ही में देखी गई तस्वीरों से संकेत मिलता है कि एक नेकेड फ्लैगशिप स्ट्रीटफाइटर डेवलप की जा रही है और ये 420 सीसी लिक्विड-कूल्ड इंजन से लैस हो सकती है। 2024 की पहली छमाही में हीरो कम महंगी 440 सीसी मोटरसाइकिल पेश कर सकती है।

Hero-Xtreme-440.jpeg

2. ट्रायम्फ थ्रक्सटन 400

बजाज/ट्रायम्फ हर साल एक नई मोटरसाइकिल लॉन्च करने की योजना बना रहे हैं और ये वर्तमान में स्पीड 400 और स्क्रैम्बलर 400X की बिक्री करती है। थ्रक्सटन 400 को हाल ही में टेस्टिंग के दौरान देखा गया है और यह अपने 400 सीसी समकक्षों के समान फॉर्मूले का पालन करता है, क्योंकि ये अपने बड़े सिब्लिंग्स से डिजाइन अपनाता है। इसमें 40 पीएस की पावर उत्पन्न करने वाले 398 सीसी लिक्विड-कूल्ड इंजन का उपयोग किया जाएगा।

Triumph Thruxton 400

3. न्यू-जेन हुस्क्वर्ना स्वार्टपिलेन 401 और विटपिलेन 401

केटीएम विंग के तहत स्वीडिश ब्रांड को हाल ही में 250 ड्यूक पर आधारित नई पीढ़ी के विटपिलेन 250 की टेस्टिंग करते हुए देखा गया है और कुछ समय पहले नवीनतम 390 ड्यूक पर आधारित बिल्कुल नए स्वार्टपिलेन 401 को भी टेस्टिंग के दौरान देखा गया था। दोनों के अपने-अपने सिब्लिंग्स के साथ अगले साल भारत में लॉन्च होने की उम्मीद है।

4. रॉयल एनफील्ड हंटर 450

हिमालयन 450 रॉयल एनफील्ड की पहली आधुनिक 450 सीसी लिक्विड-कूल्ड पेशकश बन गई है और इसकी कीमत 2.69 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। इसके बाद चेन्नई स्थित निर्माता द्वारा एक रेट्रो-थीम वाली रोडस्टर लॉन्च करने की उम्मीद है, जो सीधे ट्रायम्फ की स्पीड 400 को टक्कर देगी। हंटर नेमप्लेट के लिए अच्छे स्वागत को देखते हुए इसे हंटर 450 नाम दिया जा सकता है।

Royal-Enfield-Hunter-450-Spied

5. बजाज पल्सर NS 400

अगले साल की दूसरी तिमाही में बजाज ऑटो एनएस सीरीज़ पर आधारित फ्लैगशिप पल्सर पेश करेगी और यह अब तक की सबसे तेज पल्सर होने वाली है। इसमें डोमिनार और इससे पहले दूसरी पीढ़ी केटीएम 390 ड्यूक में पाए गए 373 सीसी लिक्विड-कूल्ड इंजन का उपयोग करने की अधिक संभावना है। ये डोमिनार 400 से सस्ती होगी।