भारत में 6 सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों को मिलेगा बड़ा अपडेट, मिलेंगे कई नए फीचर्स

mahindra 5-door thar rendering

भारत में मारुति सुजुकी, होंडा, हुंडई, महिंद्रा और टाटा जैसी कंपनियां अपने सबसे ज्यादा बिकने वाले मॉडल को बड़ा अपडेट देने की तैयारी कर रहे हैं, जिससे पोर्टफोलियो का विस्तार होगा

भारत में मौजूदा दौर में कई ऐसी कारें हैं, जिनकी बिक्री बहुत ही प्रभावशाली है। हालाँकि मार्केट में आए दिन कोई न कोई गतिविधि होती रहती है और कोई न कोई नई कार आती रहती है। ऐसे में बढ़ती प्रतिस्पर्धा के जवाब में कार निर्माता इन्हें अपडेट करने की योजना बना रहे हैं। यहाँ हम आपको उन 6 कारों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जो बड़ा अपग्रेड पाने के लिए इंतजार कर रही हैं।

1. होंडा सिटी फेसलिफ्ट

होंडा सिटी के पांचवें जेनरेशन के लिए यह पहला अपडेट है, क्योंकि कुछ साल पहले इसकी शुरुआत हुई थी और इसे अगले महीने लॉन्च किया जाएगा। इसमें कुछ कॉस्मेटिक ट्वीक्स के अलावा नियमित पेट्रोल और ई: एचईवी वर्जन के बीच मूल्य अंतर को कम करने के लिए स्ट्रांग हाइब्रिड लाइनअप का विस्तार किया जाएगा।

2. महिंद्रा थार 5-डोर

भारत में आगामी महिंद्रा थार के लॉन्ग वर्जन का व्हीलबेस मौजूदा मॉडल की तुलना में लंबा होगा और इसे भारत में रियर व्हील ड्राइव कॉन्फ़िगरेशन में भी पेश किया जाएगा। इस कार को देश में 2024 की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है। भारत में लॉन्च होने पर इसका मुकाबला मारुति सुजुकी जिम्नी और फोर्स गुरखा 5-डोर वर्जन से होगा।

3. हुंडई क्रेटा फेसलिफ्ट

मिडसाइज एसयूवी सेगमेंट लीडर हुंडई क्रेटा को अगले साल एक बड़ा अपग्रेड मिलेगा क्योंकि यह सेंसुअस स्पोर्टीनेस डिजाइन फिलॉसफी का पालन करेगी, जो कि पहले से ही अंतरराष्ट्रीय बाजारों में बिक्री पर उपलब्ध है। इसे एक नया फ्रंट फेशिया और अपडेटेड रियर के साथ भारत में लॉन्च किया जाएगा। इस एसयूवी के इंटीरियर को भी ADAS सहित नई सुविधाओं और तकनीकों के साथ अपडेट किया जाएगा।

4. नई जेनरेशन मारुति डिजायर

तीसरी पीढ़ी की मारुति सुजुकी डिजायर को 2024 में लॉन्च किया जाएगा और इसे नए सिरे से डिजाइन किया जाएगा। यह कार बिल्कुल नए 1.2-लीटर मजबूत हाइब्रिड पेट्रोल इंजन द्वारा संचालित होगी और इसके इंटीरियर में बड़ा अपडेट मिलेगा, साथ ही इसे कई नए फीचर्स भी दिए जाएंगे। नए हाइब्रिड इंजन के साथ इसकी माइलेज भी काफी इज़ाफ़ा होगा।

5. टाटा नेक्सन फेसलिफ्ट

नेक्सन वर्तमान में देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी में से एक है और हाल ही में सामने आई तस्वीरों की मानें तो अगले साल इसमें बड़े बदलाव किए जाएंगे। प्रतीत होता है कि 2023 ऑटो एक्सपो में दिखाए गए नियर-प्रोडक्शन कर्व से डिजाइन प्रेरित है क्योंकि इसमें कूप जैसी रूफलाइन को बनाए रखते हुए पूरी तरह से अलग फ्रंट और रियर होगा। इंटीरियर को भी नई सुविधाएं और शायद एक बड़ा टचस्क्रीन मिलेगा।

6. नई जेनरेशन मारुति स्विफ्ट

नई पीढ़ी की स्विफ्ट को पहले से ही विकासवादी कॉस्मेटिक अपग्रेड के साथ विदेशी धरती पर कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा गया है और इसके अगले साल की पहली छमाही में भारत में लॉन्च होने की संभावना है। यह कार नई जेनरेशन डिज़ायर के साथ सुविधाओं की सूची और पावरट्रेन विकल्पों को साझा करेगा और इसमें लगभग 35-40 किमी प्रति लीटर का माइलेज देने में सक्षम होगी।