केवल 2 दिनों में 2020 Mahindra Thar की 500 यूनिट होगी डिलीवर

2020 Mahindra Thar

2020 महिंद्रा थार की 500 इकाइयों को ग्राहकों की पसंद के आधार पर पूरे देश में 7 से 8 नवंबर के बीच डिलीवर किया जाना है

महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) ने घोषणा की है कि वह देश भर में हाल ही में लॉन्च की गई अपनी ऑफ रोडर एसयूवी महिन्द्रा थार (2020 Mahindra Thar) की 500 यूनिट की मेगा डिलीवरी कर रही है, जो कि 7 नवंबर से 8 नवंबर, 2020 के बीच किया जाएगा। महिंद्रा का कहना है कि कंपनी दिवाली को ध्यान में रखते हुए इसकी डिलीवरी कर रही है।

बता दें कि यह होमग्रोन यूवी स्पेशलिस्ट यह डिलवरी उपलब्ध वेरिएंट के लिए प्राप्त बुकिंग के आधार पर कर रही है। इस बारे में महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड के सीईओ विजय नाकरा ने कहा कि जैसा कि हमने अपने डिलीवरी को किकस्टार्ट किया है, मैं अपने ग्राहकों को समय पर डिलीवरी के लिए आश्वस्त करना चाहूंगा।

महिंद्रा ने दूसरी पीढ़ी की थार को 2 अक्टूबर को लॉन्च किया था, जो कि खरीददारों के लिए AX, AX (O) और LX के तीन वेरिएंट में उपलब्ध है और इसकी कीमत 9.80 लाख (एक्स-शोरूम) है। एसयूवी का रेंज-टॉपिंग वैरिएंट 13.75 लाख (एक्स-शोरूम) रूपए तक जाता है।

2020 Mahindra Thar

कंपनी का कहना है कि बुकिंग करने वाले खरीददारों तक पहुंचने और उनकी डिलीवरी की तारीखों के बारे में बताने के लिए एक मजबूत ग्राहक संपर्क प्रक्रिया को स्थापित किया गया है। इसके पहले 2020 महिन्द्रा थार की पहली यूनिट को 1 नवंबर को पहले ग्राहक आकाश मिंडा को दिया गया है, जिसे उन्होंने 1.10 करोड़ रूपए की नीलामी में खरीदा था।

महिन्द्रा थार को अब तक आधिकारिक रूप से 20 हजार यूनिट की बुकिंग मिल चुकी है और 7 महीने तक का वेटिंग पीरियड बताया जा रहा है। महिन्द्रा शुरूआत में 2000 यूनिट हर महीने डिलीवरी का लक्ष्य लेकर चल रही थी, लेकिन अब इसे नए साल तक 3000 यूनिट तक बढ़ाने पर कार्य किया जा रहा है।

2020 Mahindra Thar

पावर देने के लिए नई थार को 2.0-लीटर चार सिलेंडर mStallion पेट्रोल मिला है, जो कि 150 पीएस की पावर और 320 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है। यह इंजन नई XUV500 में भी इस्तेमाल किया जाएगा, जबकि दूसरा 2.2-लीटर ऑयल-बर्नर 130 पीएस और 320 एनएम के लिए रेट किया गया है। दोनों इंजन स्टैंडर्ड के रूप में 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन से जुड़े हैं, जबकि 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक यूनिट विकल्प के रूप में आता है।