Home कार न्यूज़ 500+ Nm टॉर्क और Quad Wheel Drive के दम पर Tata Sierra...

500+ Nm टॉर्क और Quad Wheel Drive के दम पर Tata Sierra EV का नया कारनामा

Tata Sierra EV (5)

500+ Nm टॉर्क और Quad Wheel Drive (QWD) सिस्टम से लैस यह दुनिया की सबसे कठिन रेत की चढ़ाइयों में से एक को पार करने वाली पहली भारतीय इलेक्ट्रिक SUV बन गई है

टाटा मोटर्स भारतीय बाजार में 30 जून को सिएरा ईवी का लॉन्च करने वाली है और लॉन्च से पहले कंपनी ने एक नया टीज़र जारी किया है। इसमें यह इलेक्ट्रिक SUV UAE के Tal Moreeb नाम के मशहूर रेत के टीले पर चढ़ाई करती नजर आ रही है। यह वीडियो सिर्फ इसकी ऑफ-रोड क्षमता नहीं दिखाता, बल्कि इसमें Sierra EV के कई नए फीचर्स और प्रोडक्शन मॉडल की झलक भी देखने को मिलती है।

टाटा Sierra EV में Harrier EV की तरह अलग-अलग Terrain Modes दिए जाएंगे। रेत पर चलने के दौरान Sand Mode चुना गया है, जिससे साफ है कि यह SUV अलग-अलग रास्तों के हिसाब से ड्राइव मोड्स के साथ आएगी। इसके अलावा इसमें Boost Mode भी मिलेगा। जब SUV रेत के ऊंचे टीले पर चढ़ती है, तो स्क्रीन पर “Boost Mode Activated” लिखा दिखाई देता है। यानी जरूरत पड़ने पर यह फीचर कुछ समय के लिए ज्यादा पावर और टॉर्क देगा।

इससे गहरी रेत, खड़ी चढ़ाई और ओवरटेकिंग जैसी परिस्थितियों में गाड़ी चलाना आसान होगा। इसके साथ ड्यूल-मोटर Quad Wheel Drive (QWD) सिस्टम भी मिलेगा। वीडियो में इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर पर 80% बैटरी के साथ 424 किमी की रेंज दिखाई देती है। इस तरह बैटरी पूरी चार्ज होने पर Sierra EV की रेंज 500 किमी से ज्यादा होगी। हालांकि, Tata Motors ने अभी इसकी आधिकारिक रेंज का ऐलान नहीं किया है।

Tata Sierra EV (6)

वीडियो में यह भी दिखता है कि फ्रंट और रियर मोटर के बीच पावर कैसे बांटी जा रही है, जिससे ड्यूल-मोटर AWD सिस्टम की पुष्टि होती है। वीडियो में Sierra EV की ग्लॉस ब्लैक बॉडी क्लैडिंग देखने को मिलती है। वहीं, स्टीयरिंग व्हील का डिज़ाइन Sierra ICE जैसा है और इसमें नया Tata.ev लोगो नहीं, बल्कि सामान्य टाटा लोगो दिया गया है।

इसके अलावा इसमें Sierra ICE वाले अलॉय व्हील और Head-Up Display (HUD) भी देखने को मिलते हैं। इससे लगता है कि ICE और EV मॉडल में कई चीजें एक जैसी होंगी। लंबी रेंज, दमदार ड्यूल-मोटर सेटअप, Quad Wheel Drive, Terrain Modes और कई एडवांस फीचर्स के दम पर यह टाटा की प्रीमियम मिडसाइज इलेक्ट्रिक SUV बन सकती है।

Tata Sierra EV (7)

केबिन में बड़ा सेंटर टचस्क्रीन देखने को मिलता है, जो ICE Sierra में मिलने वाली 12.3-इंच यूनिट जैसा लगता है। इसके अलावा इसमें डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, फ्रंट पैसेंजर के लिए अलग डिस्प्ले, ड्यूल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, पैनोरैमिक सनरूफ, पावर्ड फ्रंट सीट्स, पावर्ड टेलगेट, JBL ऑडियो सिस्टम, Dolby Atmos साउंड और सेफ्टी के लिए लेवल-2 ADAS जैसे कई प्रीमियम फीचर्स मिलेंगे।