टाटा(Tata) और महिंद्रा(Mahindra) दोनों देश में एसयूवी की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए काम कर रहे हैं, और इसलिए वो एसयूवी सेगमेंट में कुछ नया करने की योजना बना रहे हैं
कार निर्माता ने हाल के दिनों में ग्राहकों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखकर काम करना शुरू कर दिया है। जबकि अंतर्राष्ट्रीय कार निर्माता समय-समय पर नए एसयूवी को पेश करते रहते हैं, जो इन सेगमेन्टस में नेतृत्व कर रही है। भारतीय कार निर्माता उस गति को पकड़ने का प्रयास कर रहे हैं, और अब भारत-निर्मित एसयूवी विदेशी ब्रांडों के सभी प्रोडक्ट के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे हैं।
यहां भारतीय कार निर्माताओं की टॉप 5 आगामी एसयूवी की एक लिस्ट दी गई है, जिन्हें आने वाले महीनों में देश में लॉन्च किया जाना है, इन आगामी भारत-निर्मित एसयूवी के बारे में विस्तार से जानने के लिए जरूर पढ़ें –
1. 2021 महिंद्रा स्कार्पियो (2021 Mahindra Scorpio)
स्कार्पियो भारत में सबसे अधिक बिकने वाली महिंद्रा कारों में से एक है, और इस एसयूवी को 2021 के मध्य तक एक प्रमुख अपडेट के साथ लॉन्च करने की उम्मीद है। इसे और आधुनिक बनाने के लिए कॉस्मेटिक अपडेट के अलावा, महिंद्रा न्यू जनरेशन वाली स्कॉर्पियो को पूरी तरह से नए डिजाइन वाले केबिन और नए फीचर्स से लैस करेगा।

अपडेट की गई कार को पावर देने के लिए एक 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल के साथ-साथ एक 2.0-लीटर डीजल इंजन होगा, जिसे मैनुअल और साथ ही ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन भी दिया जायेगा। अगले साल लॉन्च होने पर, न्यू-जनरेशन स्कॉर्पियो का मुकाबला किआ सेल्टोस के साथ-साथ हुंडई क्रेटा के साथ होगा।
2. बीएस 6 2020 फोर्स गोरखा (BS6 2020 Force Gurkha)
पहली बार ऑटो एक्सपो 2020 में, बीएस 6 फोर्स गोरखा को दिखाया गया था। इस साल अक्टूबर में त्यौहारी सीज़न के दौरान इसे लॉन्च किया जा सकता है, और यह सीधे तौर पर महिंद्रा थार को कड़ा मुकाबला देगी। आउटगोइंग मॉडल की तुलना में गोरखा में अपडेट की बात करे तो इसमें वैकल्पिक एलईडी हेडलाइट्स, एक नया फ्रंट ग्रिल और नया बंपर मिलता है।

चार-सीट वाले ऑफ-रोडर को एकमात्र 2.6-लीटर डीजल इंजन के साथ पेश किया जाएगा, जो कि 90 PS की पावर और 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ-साथ कम-रेंज ट्रांसफर केस के लिए बनाया गया है। इसे एक फ्रंट सस्पेंशन सेटअप मिलता है, जो एक कठोर रियर एक्सल सेटअप के साथ है, जो इसकी ऑफ-रोडिंग क्षमताओं को बेहतर बनाता है। फोर्स गोरखा की कीमत लगभग 13 लाख रुपये होने की उम्मीद है।
3. 2021 महिंद्रा XUV500 (2021 Mahindra XUV500)
पहले जनरेशन की XUV500 साल 2011 से बिक्री पर है, हालांकि, मिड-साइज़ SUV सेगमेंट में अब ज्यादा मुकाबला है। महिंद्रा कार सेगमेंट में अपने आप को प्रासंगिक बनाए रखने के लिए कार के एक नए-जनरेशन मॉडल को पेश करने पर काम कर रही है। नए-जनरेशन की XUV500 को कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा गया है।

नई जनरेशन महिंद्रा XUV500 में फ्लोटिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट स्क्रीन, डिजिटल एमआईडी, फ्लैट-बॉटम स्टीयरिंग व्हील, सीट कुशनिंग के साथ-साथ फ्लश-टाइप डोर हैंडल हैं। न्यू जनरेशन XUV500 में संभवतः 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल और डीजल इंजन मिल सकता है, और अपडेट की गई कार अगले साल की शुरुआत में आने की उम्मीद है।
4. टाटा ग्रेविटास (Tata Gravitas)
2020 ऑटो एक्सपो में अपने हैरियर मॉडल के आधार पर टाटा ने ग्रेविटास नामक एसयूवी को शोकेस किया था। जबकि ग्रेविटास को छह-सीटर के रूप में प्रदर्शित किया गया था, लेकिन ग्रेविटास को भी सात सीटों वाला वर्जन मिल सकता है।

ग्रेविटास संभवतः 2.0-लीटर कार्योटेक डीजल इंजन (170 PS का पावर / 350 Nm का टार्क ) के साथ पेश किया जाएगा।ट्रांसमिशन विकल्पों में 6-स्पीड मैनुअल ट्रासमिशन, साथ ही 6-स्पीड ऑटो ट्रासमिशन भी शामिल होंगे। एक पेट्रोल पॉवरट्रेन भी ग्रेविटास को मिल सकता है, जो हैरियर के लिए भी रास्ता बनाएगा।
5. 2020 महिंद्रा थार (2020 Mahindra Thar)
महिंद्रा ने आधिकारिक तौर पर थार के न्यू जनरेशन वर्जन का खुलासा 15 अगस्त, 2020 को किया था और अपडेट की गई एसयूवी को इस साल 2 अक्टूबर को लॉन्च करने वाली है। महिंद्रा ने निश्चित रूप से एसयूवी के न्यू जनरेशन वर्जन के साथ गेम की शुरूआत की है, और कार निश्चित रूप से थार के नेमप्लेट के साथ अधिक सफल होगी। पिछले मॉडल की तुलना में, न्यू जनरेशन थार न केवल एक बेहतर ऑफ-रोडर है, बल्कि महिंद्रा ने इसे एक बेहतर शहरी कार भी बनाया है।

एसयूवी की उपकरण लिस्ट में स्मार्टफोन कनेक्टिविटी और एडवेंचर स्टैटिस्टिक्स डिस्प्ले, महिंद्रा की ब्लू सेंस ऐप कनेक्टिविटी, एक टीएफटी एमआईडी, क्रूज़ कंट्रोल, स्टीयरिंग-माउंटेड कंट्रोल, फ्रंट-फेसिंग रियर सीटें, रूफ-माउंटेड स्पीकर, टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल ORVMs शामिल हैं।