हैचबैक कारें भारत में लोगों के बीच काफी पसंद की जाती हैं और इसी बात को ध्यान में रखकर विभिन्न कंपनियां अपनी नई हैचबैक लॉन्च कर सकती है
भारतीय बाजार सहित दुनिया भर के ऑटोमोबाइल बाजार में इन दिनों क्रॉसओवर और एसयूवी की ओर झुकाव साफ देखा जा सकता है। इसके बावजूद भी हम इस तथ्य से इंकार नहीं कर सकते हैं कि भारत में हैचबैक सेगमेंट का प्रभुत्व अभी भी है। ये कारें न केवल कीमत के लिहाज से बजट में होती हैं बल्कि ग्राहकों की की जरूरतों के अनुरूप भी होती हैं।
इसी बात को ध्यान में रखते हुए अब भी निर्माताओं ने हैचबैक पर अपना भरोसा कायम रखा है और इन्हें डेवलप करने का कार्य कर रहे हैं। आने वाले दिनों में हैचबैक सेगमेंट में कई नए वाहन जल्द ही भारत की सड़कों पर चलते हुए दिखाई दे सकते हैं। हम इस इस लेख में उन 5 महत्वपूर्ण हैचबैक के बारे में बताने जा रहे हैं, जो एक साल के अंदर लॉन्च हो सकती हैः
1. 2020 मारूति सुजुकी स्विफ्ट फेसलिफ्ट (Maruti Suzuki Swift Facelift)
सुजुकी ने हाल ही में जापान में अपने स्विफ्ट हैचबैक फेसलिफ्ट को लॉन्च किया है और यह भारतीय बाजार में सबसे ज्यादा बिकने वाली मारुति सुजुकी कारों में से एक है। कंपनी जल्द ही इस कार को भारत में भी लॉन्च कर सकती है। इस हैचबैक में कुछ कॉस्मेटिक बदलाव किए जाएंगे और नए फीचर्स मिलेंगें।

यह अपडेटेड हैच 1.2-लीटर K12N डुअलजेट पेट्रोल इंजन के साथ होगी, जिसमें स्टार्ट और स्टॉप फंक्शन होगा। इस इंजन को डिजायर फेसलिफ्ट में भी इस्तेमाल किया गया है। नया इंजन 83 पीएस की तुलना में 90 पीएस के साथ 113 एनएम का टॉर्क प्रोड्यूज करेगा। ट्रांसमिशन ऑप्शन में 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स और 5-स्पीड एएमटी शामिल होगा। कार की माइलेज में भी सुधार होगा।
2. नई जेनरेशन हुंडई आई20 (New-gen Hyundai i20)
हुंडई ने इस साल की शुरुआत में i20 के नए जेनरेशन से पर्दा हटाया था और इस हैचबैक की 2020 के मध्य तक लॉन्च होने की उम्मीद थी, लेकिन हेल्थ क्राइसिस के कारण इसे स्थगित कर दिया गया, लेकिन अब इसे फेस्टीव सीजन में लॉन्च किया जा सकता है। आउटगोइंग मॉडल की तुलना में नई i20 के डिजाइन में बहुत बदलाव किए गए हैं और यह हुंडई की सेंसटिव स्पोर्टीनेस डिजाइन लैंग्वेज के अनुरूप होगी।

यूरो स्पेक हैचबैक को फीचर्स के रूप से 10.25-इंच की टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, कनेक्ट-कार टेक, आड़ल न्यू डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, नेविगेशन-बेस्ड स्मार्ट क्रूज़ कंट्रोल, इंटेलिजेंट स्पीड लिमिट इंफॉर्मेशन, बोस 8-स्पीकर साउंड सिस्टम मिलते हैं, लेकिन इंडियन स्पेक मॉडल में इनमें से कुछ सुविधाएं नहीं होंगी।
3. नई 800 सीसी मारुति कार (New 800 cc Maruti car)
मारुति सुजुकी जल्द ही नई 800 सीसी कार के साथ ऑल्टो 800 को रिप्लेस कर सकती है, क्योंकि यह अब पुरानी हो चुकी है। नई 800 cc कार हार्टेक्ट K प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होगी और इसी प्लेटफार्म पर S-Presso का प्रोडक्शन हुआ है।

कार को पावर देने के लिए 796 सीसी वाले 3-सिलिंडर नेचुरल-एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया जायेगा जो 69 एनएम का टॉर्क और 48 पीएस की पावर देता है। ट्रांसमिशन को 5-स्पीड MT द्वारा कंट्रोल किया जाएगा और ऑप्शनल ऑटोमेटिक गियरबॉक्स नई 800 सीसी कार को और भी आकर्षित करने में मदद करेगी।
4. टाटा एचबीएक्स (Tata HBX)
टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने ऑटो एक्सपो 2020 में टाटा एचबीएक्स माइक्रो-एसयूवी कॉन्सेप्ट से पर्दा हटाया था और इसका प्रोडक्शन मॉडल 90% कॉन्सेप्ट के करीब है। लॉन्च होने के बाद HBX का मुकाबला केयूवी100 एनएक्सटी (KUV100 NXT) और मारुति सुजुकी इग्निस (Maruti Ignis) से होगा। यह टाटा पोर्टफोलियो की सबसे सस्ती कार होगी।

इस कार का डिजाइन हैरियर की तरह ही टाटा की इंपैक्ट 2.0 डिजाइन थीम पर बेस्ड होगा। कार को पॉवर देने के लिए एकमात्र 1.2-लीटर वाले 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन का उपयोग किया जायेगा जो 86 पीएस की पावर और 113 एनएम का टॉर्क जेनरेट करेगा। ट्रांसमिशन में 5-स्पीड एमटी के साथ ऑटोमेटिक ऑप्शनल भी शामिल होगा।
5. टाटा अल्ट्रोज़ ईवी (Tata Altroz EV)
टाटा ने इस साल की शुरूआत में टाटा अल्ट्रोज़ के साथ नेक्सन के आल न्यू इलेक्ट्रिक एडिशन को पेश किया था। अब कंपनी अपने इलेक्ट्रिक रेंज का विस्तार करने की सोच रही है, जिसके तहत अट्रोज के इलेक्ट्रिक एडिशन को भी लॉन्च करेगी। टाटा ने altroz EV को 2020 ऑटो एक्सपो में शोकेस किया था।

हालांकि अभी टाटा ने अल्ट्रोज़ ईवी के स्पेसिफिकेशन को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है। लेकिन इसके लिए कई डिजाइन एलिमेंट और फीचर्स अपने रेग्यूलर मॉडल से लेगी। कंपनी इस कार अगले साल तक लॉन्च कर सकती है। इस तरह Altroz EV भारतीय बाजार की पहली आल न्यू इलेक्ट्रिक प्रीमियम हैचबैक बन जाएगी।