भारत में फुल साइज प्रीमियम एसयूवी सेगमेंट में टोयोटा फॉर्च्यूनर और फोर्ड एंडेवर का दबदबा है, लेकिन आने वाले समय में इन्हे आने वाले प्रोडक्ट से कड़ी टक्कर मिलेगी
एसयूवी दिन-ब-दिन लोकप्रियता हासिल कर रहे हैं और लगभग सभी निर्माताओं ने अपना ध्यान इस बॉडी फॉर्मेट की ओर लगाना शुरू कर दिया है। हालांकि नए सेगमेन्ट की स्थापना के साथ एसयूवी अधिक से अधिक सस्ती होती जा रही है और हर खरीददार इस बात से सहमत होगा कि असली एसयूवी वे हैं जिनके पास एक बेहतर स्पेस है और किसी भी चुनौती को लेने के लिए तैयार हैं। यहाँ पाँच ऐसे पूर्ण आकार की एसयूवी की सूची दी गई है जिनकी भारतीय बाजार में लॉन्च होने की उम्मीद है, उनके बारे में विस्तार से जानने के लिए पढ़ें:
1. एमजी ग्लॉस्टर (MG Gloster)
एमजी मोटर ने इस साल की शुरुआत में 2020 ऑटो एक्सपो में एक चमकदार स्टाल लगाया था, जिसमें कार निर्माता आगामी कारों की एक सीरीज को शोकेश किया था, जिसमें से एक ग्लॉस्टर थी। यह एक फुल साइज की बॉडी-ऑन-फ्रेम एसयूवी है, जो कि चीनी बाजार में बेची जा रही मैक्सस डी 90 एसयूवी पर आधारित है। भारतीय वर्जन के स्पेक हाल ही में सामने आए थे।
ग्लॉस्टर को देश में एकमात्र 2.0-लीटर, चार-सिलेंडर, ट्विन-टर्बो डीजल इंजन के साथ पेश किया जाएगा जो 218 PS की पावर और 480 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह नंबर इसे सेगमेंट में सबसे शक्तिशाली एसयूवी बनाएंगे और इसका मुकाबला टोयोटा फॉर्च्यूनर (Toyota Fortuner), फोर्ड एंडेवर (Ford Endeavour), महिंद्रा अल्टुरस G4 (Mahindra Alturas G4) से होगा।

ग्लॉस्टर सेगमेंट में नए बेंचमार्क सेट करने के लिए आगे बढ़ेगी। इसके इक्वीपमेन्ट लिस्ट में एडप्टिव क्रूज कंट्रोल, ऑटोनोमस आपातकालीन ब्रेकिंग, फ्रंट कोलिंजन वार्निंग, हेन्डस फ्री ऑटो-पार्किंग, 12.3 इंच की टचस्क्रीन, पैनोरमिक सनरूफ, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक और डिजिटल इंस्ट्रूमेन्ट स्क्रीन शामिल होगी।
2. टोयोटा फॉर्च्यूनर फेसलिफ्ट (Toyota Fortuner Facelift)
लगभग कुछ महीने पहले, टोयोटा ने थाईलैंड में फ़ॉर्चुनर के लिए एक मिड लाइफ फेसलिफ्ट की शुरुआत की थी और बाद में यह अपडेटेड एसयूवी एमिएशन टेस्टिंग इक्वीपमेन्ट के साथ भारत में टेस्टिंग के दौरान देखी गई। थाईलैंड में, फॉरच्यूनर फेसलिफ्ट को दो वेरिएंट के साथ लॉन्च किया गया है जिसमे स्टैंडर्ड वर्जन और रेंज-टॉपिंग लेजेंडर वेरिएंट शामिल है।

लिजेंडर वेरिएंट को पूरी तरह से नया फ्रंट-डिज़ाइन मिलता है, जबकि स्टैंडर्ड वर्जन में आउटगोइंग मॉडल पर कुछ मामुली कॉस्मेटिक अपडेट हैं। हालांकि, केवल स्टैण्डर्ड वर्जन को भारत में लाने की उम्मीद है और अगले साल की पहली छमाही में एक लॉन्च की उम्मीद है। बीएस6 नार्म्स वाले 2.7-लीटर पेट्रोल और 2.8-लीटर डीजल इंजन को फेसलिफ्ट के साथ बनाए रखा जाएगा, हालाँकि, थाई-स्पेक मॉडल के समान, डीजल इंजन को थोड़े हाईअर स्टेट ऑफ ट्यून में पेश किया जा सकता है।
3. हुंडई पैलिसेड (Hyundai Palisade)
पैलिसेड उत्तरी अमेरिका में हुंडई की प्रमुख एसयूवी पेशकश है और इस फुल साइज की एसयूवी का मूल्यांकन भारतीय बाजार के लिए भी किया जा रहा है, इसकी पुष्टि हुंडई इंडिया के निदेशक, बिक्री, सेवा और विपणन तरुण गर्ग ने खुद की है। अगर इसे भारत में लॉन्च किया जाता है, तो भारतीय बाजार में लॉन्च होने वाली सबसे महंगी हुंडई कार बन जाएगी।

फॉरेन-स्पेक पैलिसेड को एकमात्र 3.8-लीटर नैचुरली एसपिरेटिड V6 पेट्रोल इंजन मिलता है और हम उम्मीद करते हैं कि हुंडई एक छोटे पावरट्रेन के साथ भारत में इस शक्तिशाली एसयूवी को पेश कर सकती है। इसके फीचर्स में संभवतः 10.25-इंच की टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 12.3-इंच की डिजिटल एलसीडी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, कई स्मार्टफोन कनेक्शन, ब्लूलिंक कनेक्ट-कार टेकनॉलजी, हरमन कार्डन प्रीमियम साउंड सिस्टम, लैदर सीटें, 8-वे इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल फ्रंट सीटें शामिल होंगी।
4. 7-सीटर जीप कम्पास (7-seater Jeep Compass)
जीप, कम्पास के सात सीटों वाले वर्जन को लॉन्च करने पर काम कर रही है, और कार को इंटरनल रूप से ‘LOW-D’ नाम दिया गया है, हालांकि इसका प्रोडक्शन-स्पेक नाम ‘ग्रैंड कंपास’ हो सकता है। सात सीटों वाली कंम्पास संभवतः पांच सीटों वाली एसयूवी के जल्द लॉन्च होने वाले फेसलिफ्टेड वर्जन पर आधारित होगी।

इंडिया-स्पेक मॉडल संभवतः अपने पावरट्रेन को रेग्यूलर कम्पास के साथ साझा करेगा। कम्पास को वर्तमान में 2.0-लीटर डीजल इंजन (173 PS का पावर / 350 Nm का टार्क), साथ ही 1.4-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल (162 PS का पावर/ 250 Nm का टार्क) मिलता है। 4×4 ड्राइवट्रेन भी ऑफर किया जायेगा। यह स्पष्ट है कि 7-सीट कम्पास को 5-सीट मॉडल से ऊपर रखा जाएगा, इसलिए, हम उम्मीद करते हैं कि यह नियमित कम्पास से अधिक प्रीमियम होगी।
5. बीएस 6 इसुजु एमयू एक्स (BS6 Isuzu mu-X)
इसुजु भारत में एकमात्र कार निर्माता है, जिसे अभी बीएस6 नार्म्स वाले प्रोडक्ट को लॉन्च करना है और Isuzu mu-X एसयूवी की जल्द ही शोरूम में आने की उम्मीद है। इस फुल साइज एसयूवी में 3.0-लीटर डीजल इंजन को बरक़रार रखा जा सकता है, जो संभवतः 177 PS की पावर और 380 NM टार्क जनरेट करेगा।
हालांकि, बीएस6 में निश्चित रूप से यह एसयूवी अपने बीएस4 मॉडल की तुलना में महंगी होगी और इसकी कीमत लगभग 30 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के आसपास होने की उम्मीद है। भारत में इस कार मुकाबला टोयोटा फॉर्च्यूनर (Toyota Fortuner), फोर्ड एंडेवर (Ford Endeavour) और महिंद्रा अल्टुरस G4 (Mahindra Alturas G4) के साथ होगा।