यहां दी गई लिस्ट में भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध 5 मिड साइज एसयूवी हैं, जिन्हें 15 लाख रुपये की एक्स-शोरूम कीमत में खरीदा जा सकता है
शुरूआत में भारत में टर्बोचार्ज पेट्रोल इंजन को केवल सीमित संख्या में वह भी टॉप एंड म़ॉडल में पेश किया जाता है, लेकिन अब यह ट्रेंड बदल चुका है और छोटी क्षमता वाले पेट्रोल इंजन को टर्बोचार्जर के साथ पेश किया जाता है। इन इंजन की लोकप्रियता भी दिनों दिन बढ़ती रही है। इसलिए हम आपको इस लेख में 5 ऐसी एसयूवी के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके साथ न केवल टर्बोचार्ज्ड इंजन का विकल्प है बल्कि इन्हें 15 लाख(एक्स-शोरूम) रुपये के अंदर खरीदा जा सकता हैः
1. हुंडई क्रेटा (Hyundai Creta)

हुंडई ने मार्च 2020 में हुंडई क्रेटा के दूसरे जेनरेशन को भारत में लॉन्च किया था और इस वक्त यह भारत की टॉप सेलिंग एसयूवी है। इस कार का मुकाबला अपने सहयोगी ब्रांड किआ सेल्टोस से है। क्रेटा के पावरट्रेन लिस्ट में 1.4 लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन शामिल है जो 140 पीएस की पावर 242 एनएम के टॉर्क देता है। यह विशेष इंजन केवल 7-स्पीड डीसीटी ऑटो के साथ आता है। हुंडई क्रेटा की कीमत 9.99 लाख रुपए से लेकर 17.20 लाख (दोनों कीमतें, एक्स-शोरूम) रुपये तय की गई है।
2. किआ सेल्टोस (Kia Seltos)

किआ सेल्टोस ने इस वक्त हुंडई क्रेटा के बाद देश में दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली मिड साइज की एसयूवी है और इसे इसके फीचर्स और कई पावरट्रेन के लिए धन्यवाद दिया जा सकता है। सेल्टोस को पावर देने के लिए 1.5-लीटर पेट्रोल और डीजल इंजन हैं, जबकि 1.4-लीटर टी-जीडीआई टर्बो पेट्रोल मोटर 140 पीएस की पावर और 242 एनएम का टॉर्क उत्पन्न करता है। यह यूनिट 6-स्पीड एमटी और 7-स्पीड डीसीटी गियरबॉक्स के साथ आती है। किआ सेल्टोस की कीमत 9.89 लाख रुपए से लेकर 17.34 लाख (सभी कीमतें, एक्स-शोरूम) रुपये तक है।
3. रेनो डस्टर (Renault Duster)

भारत में हाल ही में रेनो डस्टर को 1.3-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन के साथ पेश किया गया है, जो कि रेनो-निसान-मित्सुबिशी एलायंस और मर्सिडीज-बेंज की साझेदारी में विकसित किया गया है। यह नया HR13 इंजन 254 एनएम पीक टॉर्क के साथ 156 पीएस की अधिकतम पावर उत्पन्न करता है और 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ-साथ वैकल्पिक सीवीटी ऑटो के साथ भी पेश किया जाता है। यह कार 1.5-लीटर NA पेट्रोल इंजन (106 पीएस / 142 एनएम) के साथ भी बेची जाती है, रेनो डस्टर की एक्स-शोरूम कीमत 8.49 लाख रुपए से 13.59 लाख रुपए तय की गई है।
4. निसान किक्स (Nissan Kicks)
निसान किक्स अपने सभी प्रत्यक्ष प्रतिद्वंद्वियों की तुलना में आकार में बड़ी है, और यह कई फीचर्स से लैस है। कंपनी ने इस एसयूवी को 1.3-लीटर HR13 टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन के साथ भी पेश किया है, जो कि सहयोगी ब्रांड रेनो डस्टर के साथ भारतीय बाजार की सबसे शक्तिशाली मिड साइड एसयूवी बन गई है। निसान किक्स की कीमत 9.49 लाख रुपये से लेकर 14.14 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक है।

निसान किक्स को डुअल-चैम्बर एलईडी प्रोजेक्टर हैडलैंप्स, अराउंड-व्यू मॉनिटर, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी के साथ 8-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 50 से अधिक फीचर्स के साथ निसानकनेक्ट कनेक्टेड कार टेक और स्मार्टफ़ोन कनेक्टिविटी, ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल, क्रूज़ कंट्रोल आदि जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
5. एमजी हेक्टर (MG Hector)

एमजी हेक्टर भारत में काफी सफल एसयूवी बनकर उभरी है और यह 1.5-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन के साथ भी बिक्री के लिए उपलब्ध है। यह इंजन 143 पीएस की पावर और 250 एनएम का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। साथ ही इसै मैनुअल ट्रिम्स में माइल्ड-हाइब्रिड तकनीक भी मिलती है। वर्तमान में हेक्टर की कीमत 12.83 लाख से लेकर 17.88 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक है। एमजी हेक्टर में पैनोरमिक सनरूफ, 360 डिग्री पार्किंग कैमरा, रिमोट कार संचालन के साथ ई-सिम इंटरनेट कनेक्टिविटी, एक संचालित टेलगेट, ईएसपी, ट्रैक्शन कंट्रोल, हिल होल्ड असिस्ट, 6 एयरबैग आदि दिए गए हैं।