भारत में 5 सबसे सस्ते छोटे 4×4 ट्रैक्टर – महिंद्रा जीवो 225 से सोनालिका GT22 तक

best 4X4 tractor

भारत में महिंद्रा, सोनालिका, फार्मट्रैक और कैप्टन जैसे ट्रैक्टर निर्माता हैं, जो मिनी सेगमेंट में भी 4×4 ट्रैक्टर की पेशकश करते हैं, यहाँ इन्ही 5 ट्रैक्टर के बारे में जानकारी दी गई है

भारत में खेती एक सबसे प्रमुख व्यवसाय में से एक है और यही वजह है कि विभिन्न कंपनियों द्वारा यहाँ ट्रैक्टर की एक लंबी सीरीज की पेशकश की जाती है। भारत में महिंद्रा, स्वराज, सोनालिका, टैफे, आइशर, एस्कॉर्ट्स, जॉन डियर, कुबोटा और फोर्स जैसी कंपनियां विभिन्न जरूरतों व पावर रेंज में अपने ट्रैक्टर की पेशकश करती हैं। हम इस लेख में आपको देश में उपलब्ध सबसे छोटे 4×4 ट्रैक्टर के बारे में बताने जा रहे हैं।

1. महिंद्रा जीवो 225

भारत में 5 सबसे सस्ते छोटे 4×4 ट्रैक्टर की बात करें तो हम सबसे पहले आपको महिंद्रा जीवो 225 के बारे में जानकारी देंगे। यह ट्रैक्टर 1366 सीसी वाले 2 सिलेंडर डीजल इंजन द्वारा संचालित है, जो 2300 आरपीएम पर 20 एचपी की पावर व 18.4 एचपी की PTO पावर और 73 न्यूटन मीटर का टॉर्क विकसित करता है। इस इंजन को 8 फॉरवर्ड + 4 रिवर्स गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है।

mahindra jivo 225

महिंद्रा जीवो 225 डीआई 4WD में 750 किलो तक का वजन उठाने की क्षमता रखता है और फ्रंट टायर का साइज 5.20×14 और रियर टायर का साइज 8.30×24 है। यह ट्रैक्टर फ्रंट में 2.08 किमी से 25 किमी और रिवर्स में 10.2 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार से चल सकता है। इस ट्रैक्टर में 22 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है। भारत में महिंद्रा जीवो 225 डीआई 4WD की कीमत 4.45 लाख रूपए से लेकर 4.60 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) तक है।

2. सोनालिका GT22

भारत में सोनालिका GT22 भी ट्रैक्टर की दुनिया का एक बड़ा नाम है और यह 979 सीसी वाले 3 सिलेंडर डीजल इंजन द्वारा संचालित है, जो कि 3050 आरपीएम पर 22 एचपी की पावर उत्पन करता है और इसमें 22 एचपी का शानदार पीटीओ है। इस इंजन को 6 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। सोनालिका GT22 ट्रैक्टर 650 किलो के वजन उठाने की क्षमता रखता है और इसे फ्रंट में 5.20 x 14 या 5.0 x 12 और रियर में 8.3 x 20 या 8.0 x 18 साइज वाला टायर मिलता है। इस ट्रैक्टर में 35 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक दिया गया है। इस ट्रैक्टर की कीमत 3.60 लाख रूपए से लेकर 3.90 लाख रूपए (एक्स-शोरूम) तक है।

3. मैसी फर्ग्यूसन 6028 4WD

भारत में मैसी फर्ग्यूसन भी एक बड़ा नाम है और यह भी मिनी ट्रैक्टर सेगमेंट में 6028 4WD ट्रैक्टर की पेशकश करती है। यह ट्रैक्टर 1318 सीसी वाले 3 सिलेंडर डीजल इंजन द्वारा संचालित है, जो कि 2109 इंजन रेटेड आरपीएम पर 28 एचपी की पावर और 23.8 एचपी की पीटीओ पावर विकसित करता है। यह इंजन 6 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स के साथ जोड़ा गया है।

Massey furgusion tractor-3मैसी फर्ग्यूसन 6028 4WD ट्रैक्टर 739 किलो का वजन की क्षमता रखता है और इसमें 25 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है। यह ट्रैक्टर फ्रंट में 180/85 D12 और रियर में 8.3 X 20 की साइज वाले टायर से लैस है। भारत में इस ट्रैक्टर की कीमत 5.50 लाख रूपए से लेकर 5.90 लाख रूपए (एक्स-शोरूम) तक है।

4. कैप्टन 280 4WD

भारत के सबसे छोटे 4×4 ट्रैक्टर की लिस्ट में कैप्टन 280 4WD का भी नाम लिया जा सकता है, जिसे 1290 सीसी वाले 2 सिलेंडर डीजल इंजन के साथ पेश किया जाता है। यह इंजन 2500 आरपीएम पर 28 एचपी की पावर 24 एचपी की पीटीओ पावर विकसित करता है। इस इंजन को 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। कैप्टन 280 4WD ट्रैक्टर में 1000 किलो वजन उठाने की क्षमता है और इसमें प्रभावी कार्य के लिए मल्टीपल ट्रेड पैटर्न वाले टायर दिए गए है, जिसका साइज फ्रंट में 6.00 x 12 फ्रंट और रियर में 8.3 x 20 है। यह ट्रैक्टर 25 किमी प्रति घंटा तक की रफ्तार से दौड़ सकता है। भारत में कैप्टन 280 4WD ट्रैक्टर की कीमत 4.82 लाख रूपए से लेकर 5.00 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) तक है।

5. फार्मट्रैक एटम 26

फार्मट्रैक एटम 26 आकर्षक डिजाइन वाला एक दमदार ट्रैक्टर है, जिसे 1318 सीसी, 3 सिलेंडर डीजल इंजन द्वारा संचालित किया जाता है। यह इंजन 2700 आरपीएम पर 26 एचपी की पावर और 79.4 न्यूटन मीटर का टॉर्क विकसित करता है। इस ट्रैक्टर में 21.2 की शानदार पीटीओ एचपी है और यह 9 फॉरवर्ड + 3 रिवर्स गियरबॉक्स के साथ जुड़ा है।farmtrac 26 tractor-5फार्मट्रैक एटम 26 ट्रैक्टर में 750 किलो वजन उठाने की क्षमता है और इसे लंबे समय तक कार्य करने के लिए 24 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है। यह ट्रैक्टर फ्रंट में 5X12 या 6×12 और रियर में 8×18 या 8.3×20 की साइज वाले टायर विकल्प के साथ आता है। यह ट्रेक्टर फ्रंट में 22.5 किमी और रिवर्स में 11.2 किमी प्रति घंटे की स्पीड से दौड़ सकता है। भारत में इस ट्रैक्टर की कीमत 5.40 लाख रूपए से लेकर 5.60 लाख रूपए (एक्स-शोरूम) तक है।