2022 में लॉन्च होंगी टोयोटा की 5 नई कारें – नई अर्बन क्रूजर, टोयोटा हिलक्स, रूमियन

Toyota-Hilux.jpg

जापानी कार निर्माता टोयोटा भारतीय बाजार में कुछ नए वाहन पेश करने की योजना बना रही है और यहाँ उन 5 नई आगामी कारों को सूचीबद्ध किया गया है

सेमीकंडक्टर की वैश्विक आपूर्ति के बीच 2021 में कई ऐसे कार निर्माता रहे जिन्होंने अपनी बिक्री में गिरावट दर्ज की है, लेकिन टोयोटा उन चुनिंदा कार निर्माताओं में से एक रही है जिसने अपनी बिक्री में वृद्धि दर्ज की है। टोयोटा ने देश में 2022 में कुछ नई कारों को लॉन्च करने की योजना बनाई है। यहाँ उन 5 नई आगामी कारों को सूचीबद्ध किया गया है, जिन्हें भारतीय बाजार में टोयोटा द्वारा लॉन्च किया जाएगा।

1. टोयोटा हिलक्स

टोयोटा भारत में 23 जनवरी 2022 को अपने लाइफस्टाइल पिकअप ट्रक हिलक्स को लॉन्च करेगी और इसकी बुकिंग भी शुरू हो चुकी है। हाल ही में इस पिकअप ट्रक को डीलरशिप पर भी देखा गया है। हिलक्स को भारत में 2.4-लीटर, टर्बो-डीजल (150 पीएस की पावर/360 न्यूटन मीटर टॉर्क) और 2.8-लीटर टर्बो-डीजल (204 पीएस की पावर/500 न्यूटन मीटर टॉर्क) के साथ दो इंजन विकल्पों में पेश किए जानें की उम्मीद है। हिलक्स के टॉप वेरियंट में एडब्ल्यूडी विकल्प होगा, जो ऑफ-रोडिंग के लिए बहुत अच्छा होगा।Toyota-Belta

2. टोयोटा बेल्टा

टोयोटा भारतीय बाजार में जल्द ही एक नई सेडान को लॉन्च कर सकती है, जिसे बेल्टा नाम दिए जानें की उम्मीद है। यह सेडान मूल रूप से मारुति सुजुकी सियाज का रिबैज वर्जन होगा और यह हाल ही में बंद हुई यारिस सेडान की जगह लेगी। इस नई सेडान में फ्रंट में नए ग्रिल व टोयोटा लोगो के अलावा अन्य कोई बदलाव होने की उम्मीद नहीं है। टोयोटा बेल्टा मारुति सियाज की तरह ही 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन (105 पीएस की पावर/138 न्यूटन मीटर टॉर्क) द्वारा संचालित होगी।

3. नई जेनरेशन टोयोटा अर्बन क्रूजर

मारुति विटारा ब्रेज़ा के नए जेनरेशन को 2022 की पहली छमाही में लॉन्च किए जानें की योजना बनाई जा रही है। चूंकि टोयोटा अर्बन क्रूजर मूलरूप से विटारा ब्रेटा का रिबैज वर्जन है इसलिए उम्मीद है कि इसके नए जेनरेशन को भी भारत में लॉन्च किया जाएगा। यह एसयूवी वर्तमान में 1.5-लीटर, पेट्रोल इंजन द्वारा संचालित है। इसलिए उम्मीद है कि इसे बरकरार रखा जाएगा लेकिन इसे स्टैंडर्ड के रूप में ज्यादा शक्तिशाली माइल्ड-हाइब्रिड सिस्टम मिलेगा।toyota rumion mpv

4. टोयोटा रुमियन

टोयोटा भारतीय बाजार में एक नई एमपीवी को भी लॉन्च करने की योजना बना रही है, जिसे रुमियन नाम दिया जा सकता है। यह एममपीवी मूलरूप से एर्टिगा का रिबैज वर्जन है। इसमें भी बेल्टा की तरह मामूली कॉस्मेटिक अपग्रेड होंगे और यह एर्टिगा के समान 1.5-लीटर, नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन (105 पीएस की पावर/138 न्यूटन मीटर टॉर्क) द्वारा संचालित होगी। इसे एर्टिगा की तरह सीएनजी विकल्प भी मिलने की भी संभावना है।

5. टोयोटा मिड-साइज एसयूवी

मारुति और टोयोटा संयुक्त रूप से एक नई मिड-साइज एसयूवी को विकसित कर रहे हैं, जिसके 2022 में लॉन्च होने की उम्मीद है। टोयोटा की इस नई एसयूवी के डीएनजीए प्लेटफॉर्म पर आधारित होने की उम्मीद है और इसे अर्बन क्रूजर और फॉर्च्यूनर के बीच स्थित रखा जाएगा। खबरों की मानें तो इसे पावर देने के लिए 1.5-लीटर नैचुरल एस्पिरेटेड पेट्रोल मिलेगा। हालाँकि अभी कंपनी की ओर से आधिकारिक घोषणा होना बाकी है।