10 लाख रूपये के सेगमेंट में 5 नई Sub-4M SUVs अगले 12 महीनों में होगी लॉन्च

कार निर्माताओं ने अधिक किफायती SUV को पेश करने पर काम करना जारी रखा है क्योंकि SUV की लोकप्रियता बढ़ती जा रही है

पिछले कुछ वर्षों में स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) बिक्री चार्ट में सबसे टॉप पर चढ़ गए हैं, उनकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। यह देश में नए एसयूवी सेगमेंट के उभरने का कारण है, और कुछ साल पहले जब आपको भारत में एसयूवी खरीदने का सौभाग्य मिला था तब वह काफी महंगी हुआ करती थी, समय बदल गया है और एसयूवी अब और ज्यादा सस्ती हो गई हैं।

कहा जा सकता है कि, यदि आप कम बजट में अच्छी एसयूवी चाहते हैं, तो भी आप भारतीय बाजार में SUV की एक रेंज को देख सकते हैं, और जल्द ही इस लिस्ट में कई एसयूवी शामिल होने वाली हैं। यहाँ 9 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के तहत पांच आगामी एसयूवी की एक लिस्ट है:

1. टाटा HBX/हॉर्नबिल (Tata HBX/Hornbill)

टाटा ने इस साल फरवरी में 2020 ऑटो एक्सपो में ‘एचबीएक्स’ नामक एक नई माईक्रो एसयूवी कॉन्सेप्ट का खुलासा किया था। लॉन्च होने पर, HBX टाटा की लाइन-अप में सबसे सस्ती SUV बन जाएगी, और केयूवी100 एनएक्सटी (KUV100 NXT) और मारुति सुजुकी इग्निस(Maruti Suzuki Ignis) को कड़ा मुकाबला देगी।

Tata HBX2

डिज़ाइन की बता करें तो, एचबीएक्स(HBX) टाटा के इम्पैक्ट 2.0 थीम पर आधारित है, और यह काफी हद तक एक्सपो में प्रदर्शित कॉन्सेप्ट के समान होगी। कार को पावर देने के लिए 1.2-लीटर थ्री-सिलेंडर एनए पेट्रोल का उपयोग किया जायेगा जो  86 PS की पावर और 113 Nm का टार्क देने में सक्षम होगा, और इसमें 5-स्पीड MT के साथ एक वैकल्पिक ऑटो गियरबॉक्स शामिल होगा।

2. निसान मैग्नाइट (Nissan Magnite)

निसान ने हाल ही में अपनी आगामी मैग्नाइट कांसेप्ट की पहली तस्वीर का खुलासा किया था, और हमें विश्वास है कि इसकी ऐजी डिजाइन निश्चित रूप से इसकी मुख्य विशेषताओं में से एक होगी। अन्य मुख्य आकर्षण में 8-इंच का टचस्क्रीन, कनेक्टेड-कार टेक, 360-डिग्री कैमरा, क्रूज़ कंट्रोल और सनरूफ शामिल होंगे।

Nissan magnite_-2

निसान भारतीय बाजार की मांगों को पूरी करने के लिए संघर्ष कर रहा है, और कंपनी का भविष्य मैग्नाइट पर निर्भर है। इसलिए, निसान भारतीय बाजार में इस सब-4 मीटर एसयूवी की कीमत को अन्य सभी सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी की तुलना में कम रखने की कोशिश करेगा। इस एसयूवी को जनवरी 2021 में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।

3. टोयोटा अर्बन क्रूजर (Toyota Urban Cruiser)

टोयोटा और सुज़ुकी के बीच ग्लोबल प्रोडक्ट साझाकरण समझौते के तहत मारुति सुज़ुकी बलेनो (Maruti Suzuki Baleno) पर आधारित टोयोटा Glanza (Toyota Glanza) की शुरुआत हुई और अब, साझेदारी के तहत दूसरा प्रोडक्ट लॉन्च करने के लिए टोयोटा, मारुति की विटारा ब्रेज़ा (Maruti’s Vitara Brezza) पर बेस्ड अर्बन क्रूज़र को लॉन्च करने वाला हैं इस एसयूवी को 23 सितम्बर को लॉन्च किया जाना है।

Toyota Urban Cruiser-4

टोयोटा के डिजाइन लेंगविज के अनुरूप इसे स्थापित करने के लिए कुछ विजुअल अपग्रेड मिलेंगे। Toyota sub-4m SUV को पावर देने वाला वही 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन होगा जो 105 PS की पावर और 138 Nm का टार्क का जेनेरेट करता है, जो 5-स्पीड MT और 4-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर AT के साथ पेश किया जाएगा।

4. रेनो एचबीसी (Renault HBC)

रेनो काइगर (Renault Kiger), आंतरिक रूप से इसे एचबीसी का कोडनेम दिया गया है। इसे भारत में अगले साल की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है। एचबीसी, मैग्नाइट के समान सीएमएफ-ए + मॉड्यूलर प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी, और निसान एसयूवी के साथ-साथ कई सुविधाओं को भी साझा करेगी।

Renault Kiger HBC

काइगर/एचबीसी को ट्राइबर के 1.0-लीटर तीन-सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिल सकता है जो 72 PS की पावर और 96 Nm का टार्क जनरेट करने में सक्षम है, जबकि उसी इंजन के एक टर्बोचार्ज्ड वर्जन की संभावना हाई-एण्ड ट्रिम्स पर पेश की जा सकती है, जो 100 PS का ज्यादा पावर जनरेट करता है।

5. नई-जनरेशन फोर्ड इकोस्पोर्ट (New-gen Ford Ecosport)

इकोस्पोर्ट भारतीय बाजार में पहली सब-4 मीटर एसयूवी थी जिसे 2013 में लॉन्च किया गया था। हालांकि, 7 साल के अंतराल में इस एसयूवी को केवल एक बार अपडेट किया गया है। बहरहाल, फोर्ड के प्रशंसकों को यह जानकर खुशी होगी कि अमेरिकी कार निर्माता 2021 के अंत तक ग्लोबल लेवल पर नई फोर्ड ईकोस्पोर्ट की शुरुआत कर सकता है।

2020 ford ecosport rendering

न्यू-जनेरशन इकोस्पोर्ट में महिंद्रा से लिया गया 1.2 लीटर mStallion टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन का उपयोग हो सकता है, जो लगभग 130 PS का ज्यादा पावर जनरेट करता है। यह वही इंजन है जिसे महिंद्रा XUV300 के साथ भी पेश किया गया है। डिज़ाइन के संदर्भ में, फोर्ड इकोस्पोर्ट में वर्तमान मॉडल के क्रॉसओवर स्टाइल की तुलना में अधिक SUV-ish लुक होगा।