भारत में लॉन्च होंगी ये 5 नई सेडान – होंडा सिटी फेसलिफ्ट से नई वेर्ना तक

hyundai elantra

Representational

होडा सिटी फेसलिफ्ट के अगले महीने लॉन्च होने की उम्मीद है, जबकि नई जेनेरशन हुंडई वेर्ना का डेब्यू भी जल्द होगा

भारत में एसयूवी का बाजार फलफूल रहा है और सेडान की बिक्री थोड़ी घटी है। हालाँकि इसका मतलब यह नहीं है कि देश में सेडान की लोकप्रियता अब नहीं रह गई है। लोग आज भी इन्हें बड़े पैमाने पर खरीद रहे हैं और विभिन्न कंपनियां नई सेडान को लॉन्च करने की योजना पर कार्य कर रही है। इस लेख में उन सेडान कारों के बारे में जानकारी दी गई है, जिन्हें भारत में निकट भविष्य में लॉन्च किया जाएगा।

1. होंडा सिटी फेसलिफ्ट

होंडा सिटी के फेसलिफ्टेड वर्जन को अगले महीने पेश किया जा सकता है और इसकी तस्वीरों को पहले भी देखा जा चुका है। इसके पावरट्रेन विकल्पों में 1.5-लीटर NA i-VTEC पेट्रोल और 1.5-लीटर स्ट्रांग हाइब्रिड पेट्रोल इंजन होगा। इस बार कंपनी स्ट्रांग हाइब्रिड वैरिएंट की रेंज का विस्तार करेगी और लाइनअप में कई नई सुविधाएँ जोड़ी जा सकती हैं। भारत में होंडा सिटी के पांचवे जेनरेशन को इसकी शुरुआत के बाद से ही अच्छी प्रतिक्रिया मिली है और फेसलिफ्ट मौजूदा मॉडल के लाइफसाइकिल को विस्तार करने में मदद करेगा।

2. नई जेनरेशन हुंडई वेर्ना

आने वाले महीनों में हुंडई अपनी मिडसाइज़ सेडान वेर्ना के नए जनरेशन को पेश करेगी। इसका डिजाइन वैश्विक स्तर पर बिक्री के लिए उपलब्ध एलांट्रा और सोनाटा से प्रेरित होगा। वहीं इंटीरियर बिल्कुल नया होगा और साथ ही ADAS तकनीक सहित कई आधुनिक सुविधाओं की सूची होगी। इसमें 1.5 लीटर पेट्रोल, 1.5 लीटर डीजल और 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन का इस्तेमाल किया जाएगा।

3. स्कोडा ऑक्टेविया RS iV हाइब्रिड

भारत में स्कोडा की अगली सबसे बड़ी लॉन्च ऑक्टेविया RS iV को माना जा रहा है, जिसे आने वाले महीनों में पेश किया जा सकता है। इस कार को पावर देने के लिए 1.4-लीटर चार-सिलेंडर टीएसआई पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो कि 150 एचपी की पावर विकसित करने में सक्षम होगा और इलेक्ट्रिक मोड वाले 116 एचपी के साथ संयुक्त पावर आउटपुट 245 एचपी होगी। साथ ही यह 400 न्यूटन मीटर का टॉर्क उत्पन करने में सक्षम होगा।

4. नई मारूति सुजुकी डिजायर

खबरों की मानें तो मारूति सुजुकी अपनी डिजायर के नए जेनरेशन को 2024 में लॉन्च कर सकती है और इसी के साथ इसकी स्विफ्ट सिबलिंग को भी पेश किया जाएगा। इसकी प्रमुख विशेषताओं में से संभावित रूप से एक स्ट्रांग हाइब्रिड पावरट्रेन की उपस्थिति होगी जो 35 किमी प्रति लीटर का माइलेज देने में सक्षम होगा। इसके एक्सटीरियर और इंटीरियर में बड़े पैमाने पर बदलाव होंगे।

5. नई होंडा अमेज

अगले साल होंडा अमेज के भी नए जेनरेशन को पेश किया जा सकता है। अटकलों की मानें तो इसे उसी वर्ष भारत में पेश किया जाएगा। इस होंडा सेडान का डिजाइन ब्रांड के वैश्विक कारों से प्रेरित होगा और इसमें अपडेटेड प्लेटफॉर्म के अलावा केबिन में भी कई संशोधन होने की उम्मीद है। कंपनी सुविधाओं की सूची को भी अपग्रेड कर सकती है।