भारत में अगले 3-4 सालों में लॉन्च हो सकते हैं 5 नए पिकअप ट्रक

भारत में लाइफस्टाइल पिकअप ट्रक सेगमेंट अगले कुछ वर्षों में पाँच मॉडलों के अपेक्षित आगमन के साथ आगे बढ़ सकता है

हालांकि भारत में लाइफस्टाइल वाहन बहुत ज्यादा लोकप्रिय नहीं है और यहाँ अभी केवल महिंद्रा थार व हाल ही में लॉन्च की गई बीएस6 इसुजु डी-मैक्स है। हालांकि यह दोनों अलग-अलग सेगमेंट के वाहन हैं। यही वजह है कि देश में इस सेगमेंट में बहुत ज्यादा कॉम्पिटेशन नहीं है, लेकिन हम आने वाले समय में लाइफस्टाइल पिकअप ट्रक सेगमेंट में कई नए वाहनों को लॉन्च होते हुए देख सकते हैं। हम यहाँ उन 5 संभावित पिकअप ट्रकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आने वाले सालों में भारत में पेश किया जा सकता है-

1. टोयोटा हिलक्स

टोयोटा कथित तौर पर भारतीय बाजार में हिलक्स पिकअप ट्रक को लॉन्च करने पर विचार कर रही है। टोयोटा हिलक्स को कंपनी के आईएमवी प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है। इस प्लेटफार्म पर पहले से फॉर्च्यूनर और इनोवा क्रिस्टा को विकसित किया जा चुका है। कंपनी इस वाहन के प्रोडक्शन लागत को कम करने के लिए इसे स्थानीय स्तर पर असेंबल कर सकती है।

toyota hilux-2

अटकलों के मुताबिक टोयोटा हिलक्स को भारत में इस साल के अंत तक लॉन्च कर सकती है, जिसकी शुरुआती कीमत लगभग 15 लाख (एक्स-शोरूम) हो सकती है। हिलक्स को 2.8 लीटर डीजल इंजन (204 पीएस), 2.4 लीटर डीजल इंजन (150 पीएस) और 2.7 लीटर पेट्रोल इंजन (166 पीएस) के साथ पेश किया जा सकता है।

2. हुंडई सांता क्रूज़

हुंडई सांता क्रूज़ का आधिकारिक तौर पर पिछले महीने नई जेनरेशन हुंडई टक्सन के पिकअप ट्रक एडिशन के रूप में विश्व स्तर पर अनावरण किया गया था। हालांकि भारत में अभी भी पुरानी पीढ़ी की टक्सन बेची जाती है, क्योंकि इस एसयूवी की भारत में बिक्री बहुत काम है, लेकिन बात सांता क्रूज लाइफस्टाइल पिकअप ट्रक को लेकर करें तो यह खरीददारों के बीच लोकप्रिय होने की क्षमता रखता है।

Hyundai Santa Cruz

यह क्रॉसओवर-आधारित पिकअप ट्रक वास्तव में दमदार दिखता है और अगर इसे AWD सिस्टम (कम से कम एक विकल्प के रूप में) के साथ पेश किया जाए, तो यह निश्चित रूप से खरीदारों के बीच लोकप्रिय होगा। कंपनी भारी स्थानीयकरण के साथ देश नें इसे सीकेडी आयात के रूप में पेश कर सकती है, जो कि कीमतों को कम रखने में मदद करेगा।

3. एमजी एक्सटेंडर

पिछले महीने एमजी मोटर्स ने 2021 एक्सटेंडर पिकअप ट्रक को मैक्सस टी70 के रीबैज वर्जन के रूप में पेश किया है। एक्सटेंडर का नया वर्जन बेहद शार्प और फ्यूचरिस्टिक दिखता है। इस तरह एमजी इंडिया के लाइनअप के लिए यह अतिरिक्त व शानदार प्रोडक्ट साबित हो सकता है। ब्रांड इसे भारत में सीकेडी आयात के रूप में लॉन्च कर सकती है और स्थानीय रूप से इसे असेंबल कर सकती है, जो कि इसकी कीमतों को प्रतिस्पर्धी बनाए रखने में मदद करेगा।

2021-MG-Extender

मैक्सस टी70/एमजी एक्सटेंडर दो इंजन विकल्पों के साथ उपलब्ध है, जिसमें पहला 2.0-लीटर पेट्रोल (213 पीएस पावर) है और दूसरा 2.0-लीटर डीजल (163 पीएस पावर) है। भारतीय बाजार के लिए दूसरा विकल्प सबसे बेहतर हो सकता है। इसके अलावा अगर एमजी भारत में पिकअप ट्रक लॉन्च करती है, तो उम्मीद है कि इसे RWD और 4WD दोनों कॉन्फ़िगरेशन में पेश किया जाएगा।

4. नई जेनरेशन इसुजु डी-मैक्स

इसुजु ने हाल ही में भारत में बीएस6 मानकों वाले डी-मैक्स पिकअप ट्रक को लॉन्च किया है। यह वाहन भारत में वी-क्रॉस और हाय-लैंडर के साथ दो वेरिएंट में उपलब्ध है। हालांकि यह नया जेनरेशन नहीं है। हालाँकि, हम मानते हैं कि अगली पीढ़ी का मॉडल भारतीय बाजार में अपनी जगह बना सकता है, जो इस बात पर निर्भर करता है कि वर्तमान संस्करण कितना अच्छा प्रदर्शन करता है। यदि इसुजु को पिकअप के लिए उपयुक्त मांग मिलती है, तो नई पीढ़ी का मॉडल काफी अधिक कीमत के साथ डी-मैक्स के अधिक प्रीमियम संस्करण के रूप में आने की संभावना है।

Isuzu Dmax-3

5. फोर्ड रेंजर

भारत में फोर्ड रेंजर के लॉन्च की अटकलें पिछले साल से ही है। रेंजर मूलरूप से भारत में बिक रहे फोर्ड एंडेवर (अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एवरेस्ट) का पिकअप एडिशन है। इसके विपरीत रेंजर रैप्टर इसका ऑफ-रोड एडिशन है। इसके पहले भारत में रेंजर रैप्टर को सीमित संख्या में सीबीयू आयात के रूप में लॉन्च किए जानें की की उम्मीद थी, लेकिन फोर्ड वर्तमान में भारत में अपने भविष्य की रणनीति का मूल्यांकन कर रही है।

ford-ranger-raptor-india-1इसलिए अभी इसके संभावित लॉन्च की कोई डेडलाइन नहीं दी जा सकती है, लेकिन अगर यह देश में लॉन्च होता है तो ऑफ-रोड उत्साही लोगों के बीच इसे अच्छी प्रतिक्रिया मिल सकती है।