इस सूची में 5 आगामी कारों में से, हम उम्मीद करते हैं कि 2 को इस साल में ही लॉन्च किया जाएगा, जबकि अन्य 3 कारों की शुरूआत संभवतः अगले साल तक हो सकती है
साल 2020 में पहले भी कई नई कारें लॉन्च हो चुकी हैं और अभी भी इसके खत्म होने में 5 महीने बाकी हैं। लिहाजा आने वाले महीनों में अन्य कारों के लॉन्च होने की भी पूरी संभावना है और इनमें कई ऐसी कारें हैं, जिनकी भारत में टेस्टिंग की जा रही है। इन आगामी कारों की टेस्टिंग की कई तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिससे उम्मीद बनती है कि भविष्य में इन्हें भारत में लॉन्च किया जाएगा।
तस्वीरों में देखी गई कारें पूरी तरह से कवर से ढ़की हुई हैं, लेकिन इसके बावजूद भी इनके डिजाइन और फीचर्स के बारे में कई जानकारी सामने आ चुकी हैं। लिहाजा इस लेख में हम भारत की उन कारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी टेस्टिंग ,साल 2020 में चल रही है और भविष्य में उन्हें लॉन्च किया जाएगाः
1. मारुति सुजुकी वैगन आर ईवी (Maruti Suzuki Wagon R EV)
अक्टूबर 2018 में मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने गुरुग्राम के अपने प्लांट में 50 से ज्यादा जापानी-स्पेक वैगन आर ईवी की टेस्टिंग शुरू की थी और इन्हें भारत के अलग-अलग क्षेत्रों में भी टेस्टिंग के दौरान देखा गया था। इसके विपरीत मारुति ने भी इलेक्ट्रिक वैगन आर को भारत में लॉन्च करने की योजना की पुष्टि की है और इंडियन स्पेक वैगन आर ईवी देश में बेची जाजा रही वैगन आर पर बेस्ड है। इस इलेक्ट्रिक कार को भी कई बार सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है।

हालांकि अभी मारुति सुजुकी ने वैगन आर ईवी के लॉन्च टाइमलाइन और कीमतों को लेकर कोई खुलासा नहीं किया है, लेकिन हमें उम्मीद है कि इसकी कीमत 10 लाख रुपये से कम होगी, जो आने वाले सालों में देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कारों में से एक बन जाएगी। इस इलेक्ट्रिक कार का मुकाबला महिंद्रा ई-केयूवी100 (Mahindra e-KUV100) से होगा।
2. नई जेनरेशन महिंद्रा थार (New-Gen Mahindra Thar)
नई जेनरेशन महिंद्रा थार साल 2020 में कई बार टेस्टिंग के दौरान देखी जा चुकी है। हालांकि यह कार भी हर बार कवर से ढ़की हुई थी, लेकिन कई तस्वीरों से इसके एक्सटेरियर और इंटीरियर डिजाइन के बारे में पता चला है। महिन्द्रा अपने ग्राहकों को लुभाने के लिए इस ऑफ रोडर को लॉन्च करने के लिए तैयार है और तस्वीरों में इसके टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल सिस्टम, मल्टी-फंक्शन स्टीयरिंग व्हील का पता चला है।

कार के साथ आरामदायक सीटें, ऑप्शनल हार्ड टॉप आदि भी हैं। इस एसयूवी के टफ पार्ट को आगे बढ़ाया जाएगा और ओवरआल बॉक्सिंग डिजाइन पहले की तरह रहेगी। उम्मीद है कि इस साल अक्टूबर में नई थार को लॉन्च किया जाएगा, जो कि 2.2 लीटर डीजल मोटर और 2.0 लीटर T-GDi टर्बो-पेट्रोल इंजन से लैस होगी। पहला यूनिट 140 पीएस की पावर और दूसरा यूनिट 190 पीएस की पावर जेनरेट करेगी। इंजन में 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के अलावा पहली बार ऑप्शनल ऑटो ट्रांसमिशन भी मिल सकता है।
3. टाटा ग्रेविटास (Tata Gravitas)
टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने फरवरी 2020 में ऑटो एक्सपो में तीन पंक्ति वाली टाटा ग्रेविटास को पहली बार शोकेश किया था और यह मूलरूप से टाटा की लोकप्रिय एसयूवी टाटा हैरियर (Tata Harrier) पर बेस्ड है। ग्रेविटास में हैरियर की तरह ही फ्रंट फेसिया को देखा जा सकता है, लेकिन रियर सीटों को बढ़ाने के लिए ओवरहैंग का इस्तेमाल किया गया है, जो कि इसे हैरियर से अलग बनाता है। टाटा ग्रेविटास को भी कई बार भारत की सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है।

इसके अलावा ग्रेविटास को हाल ही में रियर डिस्क ब्रेक के साथ देखा गया है, जिसका मतलब है कि ग्रेविटास रियर डिस्क ब्रेक से लैस होगी और इसका प्रोडक्शन 5-सीटर हैरियर के समान प्लेटफार्म पर होगा। पावर देने के लिए कार में 2.0-लीटर Kryotec डीजल इंजन का इस्तेमाल किया जाएगा, जो कि 170 पीएस का अधिकतम पावर और 350 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इस तीन रो वाली एसयूवी के साथ एक नया पेट्रोल पावरट्रेन भी पेश किया जा सकता है।
4. नई जेनरेशन महिंद्रा स्कॉर्पियो (New-Gen Mahindra Scorpio)
महिंद्रा (Mahindra) ने महिंद्रा स्कॉर्पियो को पहली बार साल 2002 में लॉन्च किया था और यह भारत की सड़कों पर पिछले 18 सालों से बिना किसी बड़े अपग्रेड के चल रही है। हालांकि एसयूवी को मामूली अपडेट मिले हैं, लेकिन मार्केट में बने रहने के लिए कंपनी ने इस एसयूवी में बड़े स्तर पर अपग्रेड की योजना बनाई है। इस एसयूवी के नए जेनरेशन की तस्वीरों को भी कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा गया है।

नई जेनरेशन स्कॉर्पियो में कॉस्मेटिक अपडेट के अलावा आल न्यू केबिन और कई नए फीचर्स मिलने की उम्मीद है। इस एसयूवी को पावर देने के लिए 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल और टर्बो डीजल पावरट्रेन का इस्तेमाल किया जाएगा, जो कि मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन गियरबॉक्स के साथ होगी। लॉन्च होने के बाद नई स्कॉर्पियो का मुकालबा किआ सेल्टोस (Kia Seltos) और नई हुंडई क्रेटा (2020 Hyundai Creta) से होगा।
5. सिट्रॉन एयरक्रॉस सी5 (Citroen Aircross C5)
ग्रूप पीएसए (Groupe PSA) ने भारतीय बाजार में अपने सिट्रॉन ब्रांड के साथ फिर से प्रवेश करने की घोषणा की है। देश में Citroen द्वारा लॉन्च की जाने वाली पहली कार C5 Aircross होगी और इस एसयूवी को भारत में पहले ही कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है। C5 एयरक्रॉस को भारत में इस साल के अंत तक लॉन्च होने के की उम्मीद थी, लेकिन भारत में चल रहे हेल्थ क्राइसिस के कारण इसे स्थगित कर दिया गया है।

इस तरह उम्मीद है कि Citroen को साल 2021 में लॉन्च किया जाएगा। C5 एयरक्रॉस ग्रुप पीएसए के ईएमपी 2 प्लेटफॉर्म पर बेस्ड है और निश्चित तौर इसका टफ और अनोखा एक्सटेरियर डिजाइन भारतीय लोगों को अट्रैक्ट करेगी। इंडियन स्पेक मॉडल 1.6-लीटर टर्बो पेट्रोल और 2.0-लीटर डीजल इंजन से लैस होने की उम्मीद है, जो 6-स्पीड मैनुअल या 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ होगी।