भारत में Dual-Channel ABS के साथ 5 सबसे सस्ती बाइक

आपको यकीन नहीं होगा कि कई कंपनियां किफायती कीमत पर अपनी बाइक्स में डुअल चैनल ABS प्रदान करती हैं, लेकिन यह सत्य हैः

भारत सरकार द्वारा जारी नए सेफ्टी मानदंडो के मुताबिक 125cc से ऊपर की हर मोटरसाइकिल में ABS होना अनिवार्य है। इसलिए कीमतों को ध्यान में रखते हुए कई निर्माता अपनी बाइक पर सिंगल-चैनल एबीएस की पेशकश कर रहे हैं, जो केवल फ्रंट टॉयर के लिए है, लेकिन इन सबके बीच भारत में कई ऐसी मोटरसाइकिलें भी हैं जो दोनों व्हील पर एबीएस की सुविधा के साथ हैं और इनकी कीमत भी काफी कम है। हम आपको इस लेख में ऐसे ही 5 सस्ती बाइक के बारे में बता रहे हैः

1. TVS Apache RTR 200 4V (आरटीआर 200 4वी)

कीमत: 1.49 लाख रूपए

टीवीएस अपाचे आरटीआर 200 4वी (TVS Apache RTR 200 4V) भारत में डुअल-चैनल ABS के साथ उपलब्ध सबसे सस्ती मोटरसाइकिल है और कंपनी इस बाइक के साथ कई शानदार सुविधाएँ देती हैं, जिसमे ग्लाइड थ्रू ट्रैफिक टेक्नोलॉजी आदि शामिल है। इसके अलावा इसे रेस-ट्यून फ्यूल-इंजेक्शन सिस्टम मिला है। बाइक के रेस एडिशन में स्लिपर क्लच है।

अपाचे 200 को पावर देने के लिए 197.75cc वाले का ऑयल-कूल्ड इंजन का इस्तेमाल किया गया है, जो 20.08 PS की पावर और 16.8 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है और इसका प्रदर्शन काफी शानदार है।

2. Bajaj Pulsar RS200 (बजाज पल्सर आरएस200)

कीमत- 1.72 लाख रुपए

बजाज ऑटो (Bajaj Auto) ने अपनी पॉप्युलर बाइक Bajaj Pulsar RS200 का BS6 वर्जन को अप्रैल में लॉन्च किया था। पल्सर के प्लेटफार्म पर बनी आरएस200 fully-faired बाइक है। इसे 2015 में लॉन्च किया गया था जिसके बाद से अब तक कंपनी ने इसकी डिज़ाइन में कोई बदलाव नहीं किया है।

bs6 pulsar rs 200

इस बाइक में BS6 कंप्लायंट 199.5cc लिक्विड कूल, फ्यूल इंजेक्टेड इंजन दिया गया है जिसके साथ 6 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया है। यह इंजन 24bhp पावर और 18.7Nm पीक टॉर्क जनरेट करता है। पल्सर आरएस200 को इसके समकक्ष केटीएम आरसी200 की सारी खूबियाँ किफायती कीमत पर मिलती है।

3. Yamaha YZF R15 v3.0 (यामाहा YZF R15 v3.0)

कीमत- 1.68 लाख रुपए

यामाहा (Yamaha) दुनिया भर में बाइक के दीवाने लोगों के बीच प्रिय ब्रांड है और कंपनी द्वारा साल 2008 में FZ16 और R15 की लॉन्च के बाद भारतीय मोटरसाइकिल की सूरत बदल गई। इसके बाद R15 वाले एडिशन की नई 3.0 एंट्री अब तक की सबसे अच्छी दिखने वाली कम क्षमता की स्पोर्ट्सबाइक में से एक है।

BS6 Yahama YZF r15

डुअल-चैनल ABS से लैस यह भारत की एकमात्र 150cc बाइक भी है और यामाहा YZF R15 में वेरिएबल वाल्व टाइमिंग के साथ 155cc का लिक्विड-कूल्ड मोटर है, जो कि 18.5 PS की पीक पावर और 14.1 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। ऑफर में ट्रांसमिशन के लिए स्लिप और असिस्ट क्लच के साथ 6-स्पीड यूनिट है। इन सुविधाओं के साथ R15 वर्तमान में भारत में सबसे महंगी 150cc मोटरसाइकिल है।

4. Bajaj Dominar 250 (बजाज डोमिनार 250)

कीमत- 1.84 लाख रुपए

जब वैल्यू-फॉर-मनी की बात आती है, तो बजाज से सभी पीछे हो जाते हैं और कंपनी के पोर्टफोलियो में डोमिनर 250 इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। यह बाइक डोमिनार 400 के साथ अपने डिजाइन और चेसिस को शेयर करता है, जबकि इंजन ड्यूक 250 का अपग्रेड वर्जन है। डोमिनार केटीएम की तुलना में कम पावर और बेहतर कैपिसिटी के लिए तैयार किया गया है।

Bs6 Dominar 250

डोमिनार का 199.5cc का लिक्विड-कूल्ड इंजन 26.8 PS की पावर और 23.5 Nm के टॉर्क के लिए रेट किया गया है, जो कि ड्यूक 250 की तुलना में लगभग 3 PS और 0.5 Nm कम है। गियरबॉक्स एक 6-स्पीड यूनिट है। डोमिनर 250 मोटरसाइकिल के आरामदायक एर्गोनॉमिक्स के लिए कंपनी को धन्यवाद दिया जा सकता है।

5. Suzuki Gixxer 250 (सुजुकी गिक्सर 250)

कीमत- 1.91 लाख रूपए

Suzuki Gixxer और Gixxer SF शानदार दिखने वाली मोटरसाइकिल हैं, जो 150cc और 250cc की आउटपुट में उपलब्ध हैं। 150cc की छोटी बाइक्स में केवल सिंगल-चैनल ABS ही मिलता है, जबकि डुअल-चैनल ABS केवल 250cc मॉडल में उपलब्ध है। ये सीरीज भारत में सबसे किफायती बाइक के रूप में भी जानी जाती है।

BS6 Suzuki Gixxer

Gixxer 250 में 248.8cc का ऑयल-कूल्ड इंजन मिला है, जिसे 26.8 PS और 23.5 Nm के लिए रेट किया गया है। पावर को 6-स्पीड गियरबॉक्स के माध्यम से कंट्रोल किया जाता है। सुजुकी ने गिक्सर को स्पोर्टी कम्यूटर के रूप में डिजाइन किया है।

Related

महिंद्रा Thar 3-Door फेसलिफ्ट टेस्टिंग के दौरान फिर दिखी, डिजाइन में होंगे बदलाव

महिंद्रा Thar 3-Door फेसलिफ्ट में नया फ्रंट डिजाइन और...

Yamaha R2 भारतीय बाजार में हुई लॉन्च, कीमत 2.30 लाख से लेकर 2.53 लाख तक

यामाहा R2 में नया 204cc, सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड और फ्यूल-इंजेक्टेड...

TVS Jupiter Dual Tone Spectral Range भारत में हुई लॉन्च, कीमत 89,825 रुपये

TVS Jupiter Spectral Range में कुछ सेगमेंट-फर्स्ट फीचर्स, ड्यूल-टोन...