भारत में Panoramic Sunroof के साथ 5 सबसे सस्ती कारें

इन दिनों कार के साथ पैनोरमिक सनरूफ का ट्रेंड चल पड़ा है और ग्राहकों की आवश्यकता को देखते कई कंपनियों ने अपनी कारों के साथ इस फीचर्स की शुरुआत की है

एक दौर ऐसा भी था जब सनरूफ केवल लग्जरी और महंगी कारों में ही देखने को मिलता था, लेकिन समय के साथ विभिन्न कंपनियां इसका इस्तेमाल कम कीमत वाली कारों में भी करने लगी हैं। इसके पीछे का कारण यह था कि ग्राहकों को ये फीचर बहुत पसंद आता है अब ऐसा लगता है जैसे नई कार खरीदते समय सनरूफ एक आवश्यक कारक बन गया है। लेकिन बड़े पैनोरमिक सनरूफ अभी भी बड़े पैमाने पर हाई-एंड कारों में मिलते है । हम इस लेख में भारत की 5 ऐसी कारों के बारे में बताने जा रहे हैं कि, जिसमें सनरूफ हैं और ये कारें ग्राहकों के बजट में हैः

1. Hyundai Creta (हुंडई क्रेटा)

हुंडई क्रेटा की कीमत 9.99 लाख रुपए से लेकर 17.2 लाख रुपए के बीच में है और इसके एसएक्स वैरिएंट से सनरूफ मिलना शुरू होता है। सनरूफ के साथ इस सबसे सस्ते वेरिएंट की कीमत 13.46 लाख रुपए (सभी कीमतें, एक्स-शोरूम) है। हुंडई क्रेटा कई अन्य नई सुविधाओं से भी लैस है।

2. MG Hector (एमजी हेक्टर)

mg-hector-review-1-6

पिछले साल लॉन्च भारत में लॉन्च हुई एमजी हेक्टर पैनोरमिक सनरूफ के साथ पॉकेट-फ्रेंडली कार बन गई है और यह कार अपने सेगमेंट में एकमात्र ऐसी कार है, जो कई फीचर से लैस की गई है। सनरूफ की सुविधा केवल टॉप-एंड शार्प ट्रिम्स के साथ है, जिसकी कीमत 16.63 लाख रुपए है। इसके विपरीत हेक्टर की कीमत 12.83 लाख रूपए से लेकर 17.72 लाख रुपये (सभी कीमतें, एक्स-शोरूम) के बीच है।

3. Tata Harrier (टाटा हैरियर)

2020 tata harrier

टाटा हैरियर (Tata Harrier) को इस साल की शुरुआत में कुछ नए फीचर्स और अपडेटेड पावरट्रेन के साथ लॉन्च किया गया है और इस मिड-साइज़ SUV को अपग्रेड के साथ सनरूफ भी मिला है। हैरियर की कीमत वर्तमान में 13.69 लाख रुपये से 20.25 लाख रुपये के बीच है, जबकि पैनोरमिक सनरूफ एक्सजेड+ वेरिएंट से उपलब्ध है, जिसकी कीमत 18.75 लाख रुपये (सभी कीमतें, एक्स-शोरूम) है।

4. Volkswagen T-Roc (फॉक्सवैगन टी-रॉक)

फॉक्सवैगन टी-रॉक भारत में कंपनी की एंट्री-लेवल की एसयूवी है और यह कई प्रीमियम फीचर्स से लैस है। इसकी कीमत 19.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। भारत में T-Roc को सीबीयू रूट के माध्यम से लाया जाता है और फीचर्स में इसे पैनोरमिक सनरूफ, ड्यूल-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल, 8-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 17-इंच का अलॉय व्हील, 12.3-इंच का वर्चुअल कॉकपिट मिलते हैं।

5. Jeep Compass (जीप कम्पास)

Jeep Compass

भारत में इस सेगमेंट में जीप कम्पास पहली ऐसी कार थी जिसके साथ सनरूफ को पेश किया गया। कंपनी ने 2018 में टॉप-ऑफ-द-लाइन लिमिटेड प्लस वेरिएंट को लॉन्च किया था, जिसकी कीमत अब 21.92 लाख रुपए है। कम्पास के पेट्रोल वर्जन की कीमत 16.49 – 24.99 लाख रुपए (सभी कीमतें, एक्स-शोरूम) के बीच है।

Related

महिंद्रा Thar 3-Door फेसलिफ्ट टेस्टिंग के दौरान फिर दिखी, डिजाइन में होंगे बदलाव

महिंद्रा Thar 3-Door फेसलिफ्ट में नया फ्रंट डिजाइन और...

Yamaha R2 भारतीय बाजार में हुई लॉन्च, कीमत 2.30 लाख से लेकर 2.53 लाख तक

यामाहा R2 में नया 204cc, सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड और फ्यूल-इंजेक्टेड...

TVS Jupiter Dual Tone Spectral Range भारत में हुई लॉन्च, कीमत 89,825 रुपये

TVS Jupiter Spectral Range में कुछ सेगमेंट-फर्स्ट फीचर्स, ड्यूल-टोन...