भारत में 10 लाख रूपये के अन्दर Hyundai Cars – Santro से लेकर Venue तक

हुंडई देश मे दूसरी सबसे ज्यादा बिक्री करने वाली कार निर्माता है और इसके पोर्टफोलियो में कई ऐसी कारें हैं, जो खरीददारों की जरूरतों के अनुकूल हैं

1998 में सैंट्रो हैचबैक के साथ भारत में दक्षिण-कोरियाई निर्माता हुंडई (Hyundai) ने कुछ सबसे अधिक कैपेबल, कम बजट में और अच्छी दिखने वाली कारों के साथ भारतीय मोटर वाहन बाजार में प्रवेश किया है। ऑटो निर्माता ने भारत के सबसे बड़े कार निर्माता मारुति सुजुकी के बाद लगातार तेजी से विकास किया है। भारत में सैंट्रो, क्रेटा और एलीट आई 20 जैसे मॉडल अपने-अपने सेगमेंट में काफी लोकप्रिय रहे हैं।

हुंडई को नई टेक्नोलॉजी और प्रोडक्ट के साथ कुछ नया करने के लिए जाना जाता है जो अन्य निर्माताओं के लिए भी आगे का मार्ग दिखाता है। इसलिए, हमने सबसे अच्छी हुंडई कारों को सूचीबद्ध करने का फैसला किया है जिन्हें आप 10 लाख रूपये के अंदर भारत में खरीद सकते हैं –

1. हुंडई सैंट्रो (Hyundai Santro)

हुंडई सैंट्रो को भारत में हुंडई के ब्रांड नाम के स्थापना का श्रेय दिया जा सकता है। ऐसे समय में जब भारतीय मोटर वाहन बाजार अपने प्राथमिक अवस्था में था, तब हुंडई ने एक बजट उत्पाद पेश करके मारुति सुजुकी को कड़ा मुकाबला देने का फैसला किया था। जिससे ब्रांड को शुरुआती वर्षों में खुद को स्थापित करने में सहायता मिल सके। सैंट्रो भारत में 16 वर्षों तक बाजार में रही और फिर इसे बंद कर दिया गया था, लेकिन कंपनी ने केवल चार साल बाद शानदार पैकेज के साथ हुंडई सैंट्रो को फिर से भारतीय बाजार में लॉन्च किया।

Hyundai Santroनई हुंडई सैंट्रो को 7 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिला है। यह कार मल्टी मीडिया यूनिट में वॉयस रिकग्निशन फंक्शन और रियर पार्किंग कैमरा के साथ एंड्रॉइड ऑटो, एप्पल कारप्ले और मिरर लिंक आदि से लैस है। सैंट्रो 1.0-लीटर पेट्रोल इंजन द्वारा संचालित है जो 5,500 Rpm पर 69 PS की पावर जेनेरेट करता है। नए सैंट्रो की कीमतें 4.57 लाख रूपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती हैं।

2. हुंडई ग्रैंड i10 Nios (Hyundai Grand i10 Nios)

ग्रैंड आई 10 हैचबैक सेगमेंट में एक लोकप्रिय कार रही है, जो मारुति-सुजुकी स्विफ्ट को कड़ा मुकाबला देती है। अपने नए अपडेट के साथ हुंडई ने आधुनिक सुविधाओं और पावरट्रेन विकल्पों के साथ इस पैकेज को और अधिक आकर्षक बना दिया है। कार के स्पोर्ट वैरिएंट में, कार को 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलता है जिससे 100 hp की पावर और 172 Nm का टार्क जनरेट होता है, जिसे 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है। स्टैंडर्ड वर्जन में 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन है जो 82 bhp की पावर और 114 NM का टॉर्क देता है, साथ ही 1.2-लीटर डीजल इंजन भी है जो 74 bhp की पावर और 190 NM का टॉर्क जनरेट करता है।

Hyundai Grandi10 Nios

Grand i10 Nios के फीचर्स में वायरलेस फोन चार्जर, एंड्रॉइड ऑटो के साथ 7.0 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, एप्पल कार प्ले और वॉयस रिकग्निशन फंक्शन शामिल हैं। कार के साथ आर्कमिस प्रीमियम साउंड सिस्टम भी शामिल है जिसमें नैचुरल, लाइव, लाउंज और क्लब के चार मोड हैं। सेफ्टी फीचर्स में सीट बेल्ट टेंशनर्स के साथ डुअल एयरबैग, EBD के साथ ABS और रियर पार्किंग सेंसर हैं। हुंडई ग्रैंड i10 Nios की कीमत 5 लाख रूपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती हैं।

3. हुंडई औरा (Hyundai Aura)

हुंडई औरा ने भारत में एक्सेंट की जगह ली है। इस कार का मुकाबला मारुति सुजुकी डिजायर और फोर्ड एस्पायर से है। इस कॉम्पैक्ट सेडान को Nios हैचबैक से ली गई सुविधाएं और पावरट्रेन विकल्प प्राप्त होता है। डिजाइन में, कार को एक नया ट्विन-बूमरैंग डीआरएल मिला है। कार में आगे की तरफ प्रोजेक्टर हेडलैंप और फॉग लैंप भी दिए गए हैं। यह 15 इंच के डायमंड कट अलॉय व्हील्स के साथ है, जबकि रियर में कार 3-डाइमेंशनल आउटर लेंस के साथ एक स्पोर्टी बम्पर डिज़ाइन और एलईडी टेल लैंप के साथ आता है।

Hyundai Aura-2

इंटीरियर में 7.0 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम है जो एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले को सपोर्ट करता है। कार में आर्कमिस प्रीमियम साउंड सिस्टम, 5.3-इंच डिजिटल मल्टी-इंफॉर्मेशन डिस्प्ले और वायरलेस चार्जिंग भी मिलता है। पावरट्रेन ऑप्शन में, 1.0-लीटर टर्बो, 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन और 1.2-लीटर डीजल इंजन विकल्प के साथ आता है। इसमें मैनुअल और AMT गियरबॉक्स मिलता है। हुंडई औरा की कीमतें 5.79 लाख रूपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती हैं।

4. हुंडई एलीट i20 (Hyundai Elite i20)

हुंडई एलीट i20 देश में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाली प्रीमियम हैचबैक में से एक है और इसका मुकाबला मारुति सुजुकी बलेनो (Maruti-Suzuki Baleno), होंडा जैज़ (Honda Jazz) और फॉक्सवैगन पोलो (Volkswagen Polo) से है। मिड-लाइफ फेसलिफ्ट पाने के बाद, एलीट आई 20 को पेट्रोल और डीजल इंजन के साथ लाया गया है। पेट्रोल मॉडल 1.2-लीटर  इंजन द्वारा संचालित होता है जो 83 bhp की पावर और 113 NM का टार्क जेनेरेट करता है। यह यूनिट पांच-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स और सीवीटी यूनिट के साथ जोड़ा गया है। दूसरी ओर, डीजल मॉडल 1.4-लीटर सीआरडीआई इंजन द्वारा संचालित होता है, जो 89 bhp की पावर और 219 Nm का टार्क जनरेट करता है। यह 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आता है।

Hyundai Elite I20

एलीट i20 को सेगमेंट में कुछ बेहतरीन फीचर्स मिलते हैं। इसमें एक नया डिज़ाइन किया गया डैशबोर्ड है। कार में उल्लेखनीय विशेषताओं में ऑटोमेटिक क्लाईमेट कंट्रोल, रियर एसी वेंट्स, इंटिग्रेटेड ऑडियो और ब्लूटूथ कंट्रोल के साथ मल्टी फक्सनंल स्टीयरिंग व्हील शामिल हैं। इसके अलावा हाईट-एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, 2-Din टचस्क्रीन ऑडियो सिस्टम, कूल्ड ग्लोव कम्पार्टमेंट, क्रूज़ कंट्रोल, रिवर्स पार्किंग असिस्ट, गियर शिफ्ट इंडिकेटर और इलेक्ट्रो-क्रोमेटिक रियर व्यू मिरर है।

Asta वेरिएंट में ऑटोमेटिक हेडलाइट्स, रियर वॉशर और वाइपर, क्लच लॉक और एक पावर आउटलेट मिलता है। 285 लीटर बूट कैपेसिटी वाला ये दूसरा सबसे बड़ा बूटस्पेस है इससे पहले पोलो में 294-लीटर का बूटस्पेस मिलता है। सेफ्टी के लिहाज से कार में फ्रंट एयरबैग, रियर पार्किंग सेंसर, सेंट्रल लॉकिंग, एबीएस के साथ ईबीडी मिलता है। दूसरी ओर, टॉप-स्पेक i20 में 6 एयरबैग आते हैं। हुंडई एलीट i20 की कीमत 6.50 लाख रूपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है।

5. हुंडई वेन्यू (Hyundai Venue)

कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में हुंडई ने बड़ी बाजी लगाते हुये वेन्यू को लॉन्च किया था जो वास्तव में एक अच्छे विकल्प के रूप में सामने आई है। अपने लॉन्च के बाद से, वेन्यू ने घरेलू बाजार में एक प्रभावशाली प्रतिक्रिया प्राप्त की है और टर्बो-पेट्रोल वर्जन से बिक्री का एक बड़े हिस्से पर कब्ज़ा कर लिया है। यह भारत में bluelink कनेक्टेड टेक्नोलॉजी प्राप्त करने वाली पहली छोटी कार थी और iMT गियरबॉक्स प्राप्त करने वाली पहली कार थी। हुंडई वेन्यू का मुकाबला मारुति-सुज़ुकी ब्रेज़ा (Maruti-Suzuki Brezza) और टाटा नेक्सन (Tata Nexon) से होता है।

hyundai venue

कार 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन द्वारा संचालित होती है जो 82 bhp की पावर और 114 Nm का टार्क जनरेट करती है। इसके साथ ही, आपको 1.5-लीटर डीजल इंजन का विकल्प भी मिलता है जो 99 hp की पावर और 240 Nm का टार्क जनरेट करता है। कार के साथ एक टर्बो-पेट्रोल इंजन भी मिलता है जो 1.0-लीटर यूनिट के रूप में आता है और 120 hp की पावर और 172 Nm का टार्क जेनरेट करता है। कंपनी कार में 6 स्पीड ट्रांसमिशन मैनुअल यूनिट, 6-स्पीड iMT गियरबॉक्स और 7-स्पीड DCT यूनिट सहित तीन ट्रांसमिशन विकल्प प्रदान करती है। हुंडई वेन्यू की कीमत 6.75 लाख रूपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है।