भारत में उपलब्ध दमदार रेंज वाली 5 इलेक्ट्रिक कारें – नेक्सन ईवी मैक्स से XC40 रिचार्ज तक

tata nexon ev max-18

यहाँ उन 5 इलेक्ट्रिक कारों को सूचीबद्ध किया गया है, जो भारतीय बाजार में एक बार चार्ज होने पर दमदार रेंज देने में सक्षम हैं

भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों का बाजार धीरे-धीरे बड़ा हो रहा है और टियर 1 और टियर 2 शहरों में अधिक लोग अब इलेक्ट्रिक कारों को अपनी पारंपरिक रूप से संचालित कारों का प्रतिस्थापन मान रहे हैं। हालाँकि देश में चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर की कमी के कारण ज्यादातर इच्छुक खरीददार इलेक्ट्रिक वाहनों की रेंज को लेकर चिंतित हैं, लेकिन आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि यहाँ हमने उन 5 इलेक्ट्रिक कारों को सूचीबद्ध किया है, जो भारतीय बाजार में दमदार रेंज के साथ उपलब्ध हैं।

1. एमजी जेडएस ईवी

भारत में एमजी जेडएस ईवी एमजी मोटर इंडिया की पहली इलेक्ट्रिक कार है और इसे 2020 में लॉन्च होने के बाद से ही अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। यह कार एक परमानेंट मैग्नेट सिंक्रोनस मोटर (PMSM) से लैस है, जो 176 बीएचपी की पावर और 280 न्यूटन मीटर का टॉर्क विकसित करता है और यह 8.5 सेकंड में 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है।

2022 MG ZS EV

एमजी जेडएस ईवी 50.3kWh बैटरी पैक से लैस है, जिसके साथ एक बार चार्ज होने पर 461 किमी की रेंज (ARAI-रेटेड) का दावा है। इसे 7.4kW AC चार्जर का इस्तेमाल करके 9 घंटे में पूरी तरह से चार्ज किया जा सकता है। वहीं 50kW DC फास्ट चार्जर की मदद से 0-80 फीसदी तक केवल 60 मिनट मे चार्ज किया जा सकता है।

2. हुंडई कोना

हुंडई कोना भारत में हुंडई का पहला इलेक्ट्रिक मॉडल है और यह आधुनिक युग की कई सुविधाओं के साथ लैस की गई है। इसे एक सिंगल परमानेंट मैग्नेट सिंक्रोनस मोटर (PMSM) दी गई है, जो 136 बीएचपी की पावर और 395 न्यूटन मीटर का टार्क विकसित करता है। इसे 39.3kWh की क्षमता वाला बैटरी पैक दिया गया है, जो एक बार चार्ज होने पर 452 किमी की रेंज (ARAI-रेटेड) देता है।

hyundai kona electric-8इस बैटरी पैक को 50kW DC चार्जर से केवल 57 मिनट में चार्ज किय़ा जा सकता है, वहीं स्टैंडर्ड चार्जर 6 घंटे का समय लेता है। हुंडई इंडिया आने वाले महीनों में कोना ईवी फेसलिफ्ट को भी लानें की तैयारी कर रही है, जिसके एक्सटीरियर और इंटीरियर में बदलाव होगा और इसे कई नई सुविधाओं से भी लैस किया जाएगा।

3. टाटा नेक्सन ईवी मैक्स

टाटा मोटर्स नेक्सन ईवी के साथ भारत में ईवी सेगमेंट की लीडर है और हाल ही में कंपनी ने नेक्सन ईवी के लॉन्ग रेंज वेरिएंट को लॉन्च किया है, जिसे नेक्सन ईवी मैक्स नाम दिया गया है। यह वेरिएंट 40.5kWh बैटरी पैक से लैस है, जो एक बार पूरी तरह से चार्ज होने पर 437 किमी (ARAI-रेटेड) की रेंज देता है।

tata nexon ev max-19

यह बैटरी पैक एक इलेक्ट्रिक मोटर के साथ मिलकर कार्य करता है और 143 बीएचपी की पावर और 250 एनएम का टॉर्क विकसित करता है। टाटा नेक्सन ईवी मैक्स को 7.2kWh एसी चार्जर की मदद से 6.5 घंटे मे पूरी तरह से चार्ज किया जा सकता है, वहीं 50kW डीसी चार्जर का इस्तेमाल करके केवल 56 मिनट 0 से 80 फीसदी तक चार्ज किया जा सकता है।

4. वोल्वो XC40 रिचार्ज

वोल्वो XC40 रिचार्ज एक प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUV है, जिसे पूरी तरह से निर्मित यूनिट के रूप में भारत लाया गया है। यह एसयूवी स्टैंडर्ड वोल्वो XC40 एसयूवी पर आधारित है और इसे इलेक्ट्रिक मोटर्स की एक जोड़ी द्वारा संचालित किया जाता है, जो संयुक्त रूप से 402 बीएचपी की पावर और 660 न्यूटन मीटर का टॉर्क विकसित करता है।

Volvo XC40 Recharge-2

वोल्वो XC40 रिचार्ज को एक बड़ा 78kWh बैटरी पैक दिया गया है और कंपनी का दावा है कि यह पावरट्रेन सेटअप वोल्वो XC40 रिचार्ज को केवल 4.9 सेकंड में 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ने में सक्षम बनाता है। कंपनी का दावा है कि इसका बैटरी पैक एक बार पूरी तरह से चार्ज होने पर 419 किमी तक की दूरी तय करता है।

5. मर्सिडीज-बेंज EQC

मर्सिडीज-बेंज EQC भारत में पेश की गई एक प्रीमियम इलेक्ट्रिक एसयूवी है, जो भारत में इस जर्मन ऑटोमेकर की पहली इलेक्ट्रिक कार भी है। इसे पावर देने के लिए ट्विन एसिंक्रोनस इलेक्ट्रिक मोटर्स दिया गया है, जो संयुक्त रूप से 408 बीएचपी की पावर और 765 न्यूटन मीटर का टार्क विकसित करता है। यह सेटअप मर्सिडीज-बेंज EQC को केवल 5.1 सेकंड में 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ने में सक्षम बनाता है।

mercedes benz eqcइसके अलावा यह इलेक्ट्रिक एसयूवी एक बड़े 85kWh बैटरी पैक के साथ आती है, जो एक बार चार्ज होने पर 414 किमी की रेंज देती है। बड़े बैटरी पैक के बावजूद भी इसे 50kW DC फास्ट चार्जर की मदद से केवल 90 मिनट में चार्ज किया जा सकता है, जबकि 7.5kW AC चार्जर केवल 10 घंटे का समय लेता है।