
5-डोर महिंद्रा थार का वैश्विक अनावरण अगले साल जनवरी 2023 में आयोजित होने जा रहे ऑटो एक्सपो में हो सकता है
भारत में साल 2020 में पेश की गई महिंद्रा थार को अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है और अब कंपनी ने इसकी व्यहारिकता को ध्यान में रखते हुए इसके 5-डोर वर्जन को लॉन्च करने की योजना बना रही है। हालाँकि अभी इसके सटीक लॉन्च का विवरण सामने नहीं आया है, लेकिन अब कंपनी ने 5-डोर वर्जन की टेस्टिंग शुरू कर दी है, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि अब निकट भविष्य में इसे पेश किया जा सकता है।
खबरों की मानें तो इस एसयूवी को अगले साल लॉन्च किया जा सकता है। भारत में लॉन्च होने पर इसका मुकाबला आगामी फोर्स गोरखा 5 डोर और आगामी मारुति सुजुकी जिम्नी 5 डोर से होगा। इसकी नई तस्वीरों का श्रेय आनंद बी. हैट टिप नीलेश बजाज को जाता है। थार 5-डोर वर्जन मूलरूप से थार के 3-डोर वर्जन के फ्रेम चेसिस पर आधारित होगी, लेकिन कंपनी इसकी बॉडी को संशोधित करेगी।
महिंद्रा एक कुशल डिजाइन के लिए और उत्पादन लागत को नियंत्रण में रखने के लिए व्हील ट्रैक और थार के 3-डोर वर्जन के समान चौड़ाई रख सकता है। हालाँकि नई थार में कुछ ऑफ-रोड क्षमताओं को हटा दिया जाएगा। इसमें थोड़ा कम प्रभावशाली रैंप-ओवर एंगल होगा और इसे वास्तव में ऑफ-रोड लाइफस्टाइल एसयूवी के रूप में पेश किया जाएगा।
2023 महिंद्रा थार 5-डोर में सीटिंग के लिए तीन पंक्तियाँ मिलेंगी। हालाँकि महिंद्रा ने अभी तक सीट लेआउट का खुलासा नहीं किया है, लेकिन उम्मीद है कि इसे छह या सात सीटों के साथ पेश किया जाएगा। यह अभी स्पष्ट नहीं है कि थार 5-डोर को 3-डोर वर्जन की तरह ही स्प्लिट टेलगेट डिज़ाइन मिलेगा या थोड़ा अधिक व्यावहारिक होगा।
इसके ज्यादा फीचर्स भी 3-डोर वर्जन के समान होंगे, जिसमें रियर एसी वेंट, सभी यात्रियों के लिए यूएसबी पोर्ट आदि शामिल हैं। एसयूवी में एक सनरूफ भी जोड़ा जा सकता है। थार जीप रैंगलर से काफी प्रेरित है और इसे देसी रैंगलर के नाम से जाना जाता है। इस तरह लॉन्च होने पर इसकी कीमत मौजूदा थार के मुकाबले 2 लाख रुपये तक ज्यादा होने की उम्मीद है।
नई महिंद्रा थार के पावरट्रेन की बात करें तो इसे 2.0 लीटर mStallion पेट्रोल और 2.2 लीटर mHawk डीजल इंजन मिल सकता है, जो वर्तमान में बिक्री के लिए उपलब्ध थार में ड्यूटी कर रहा है। इसके अलावा कंपनी एक नए 1.5 लीटर mHawk 100 डीजल इंजन के साथ 3-डोर थार के 4X2 वेरिएंट को विकसित कर रही है। माना जा रहा है कि यह इंजन थार 5-डोर के बेस वेरिएंट को मिल सकता है। नई महिंद्रा थार का अनावरण अगले साल जनवरी में ऑटो एक्सपो में हो सकता है।