भारत में ADAS के साथ लॉन्च होंगी 5 कारें – हेक्टर से लेकर क्रेटा फेसलिफ्ट तक

2022 mg hector facelift

यहाँ उन पाँच कारों को सूचीबद्ध किया जा रहा है, जिन्हें निकट भविष्य में भारतीय बाजार में LEVEL 2 ADAS फीचर्स के साथ लॉन्च किया जाएगा

भारत में अब कारों की सुरक्षा को लेकर जागरूकता बढ़ रही है और खरीददार अब सुरक्षा सुविधाओं को प्राथमिकता दे रहे हैं। इसलिए भारतीय बाजार में अपना कारोबार कर रहे कई कार निर्माता अपनी कारों को कई सेगमेंट फर्स्ट सुरक्षा सुविधाओं और उपकरणों से लैस कर रहे हैं। इसी क्रम में आपको यहाँ उन शीर्ष पाँच कारों की सूची के बारे में बताया गया है, जिन्हें निकट भविष्य में ADAS फीचर्स के साथ पेश किया जाएगा।

1. एमजी हेक्टर फेसलिफ्ट

एमजी हेक्टर फेसलिफ्ट को जल्द ही भारतीय बाजार में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है और इसे एक मजबूत पैकेज के साथ पेश किया जाएगा, जिसमें इस कीमत पर अपेक्षित सभी आधुनिक सुविधाएं शामिल हैं। खबरों की मानें तो नई एमजी हेक्टर फेसलिफ्ट को ADAS LEVEL 2 के साथ पेश किया जाएगा और इसका मुकाबला टाटा हैरियर, हुंडई टक्सन और जीप कम्पास जैसी कारों से होता रहेगा।

2023-Hyundai-Verna-Rendered

2. नई जेनरेशन हुंडई वेर्ना

हुंडई भारतीय बाजार में जल्द ही नई वेर्ना को लॉन्च कर सकती है। नई वर्ना में न केवल अपडेटेड पावरट्रेन विकल्प होंगे, बल्कि इसे लेवल 2 ADAS सहित नई सुविधाओं के साथ भी पेश किया जाएगा। हालाँकि अभी तक कंपनी ने नई वेर्ना की आधिकारिक लॉन्च टाइमलाइन पर कोई टिप्पणी नहीं की है।

3. हुंडई क्रेटा

हुंडई क्रेटा फेसलिफ्ट के भी भारत में LEVEL 2 ADAS के साथ पेश किए जानें की उम्मीद है, जो कि इसके साथ आने वाली दूसरी हुंडई कार होगी। इसका मुकाबला किआ सेल्टोस, स्कोडा कुशाक और फाक्सवैगन तैगुन जैसी कारों से होगा। इसमें कई अन्य नई सुविधाओं का भी समावेश किया जाएगा और इसका मुकाबला आगामी मारूति ग्रैंड विटारा और टोयोटा हाईराइडर से होगा।

hyundai creta facelift

4. महिंद्रा XUV400 इलेक्ट्रिक

महिंद्रा जल्द ही भारत में अपनी पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी लॉन्च कर सकती है और उम्मीद है कि XUV400 को फीचर्स और सेफ्टी इक्विपमेंट की लंबी लिस्ट के साथ पेश किया जाएगा। नई XUV400 के हाई-स्पेक मॉडल पर ADAS तकनीक भी मिल सकती है। महिंद्रा की इस नई इलेक्ट्रिक एसयूवी का मुकाबला टाटा नेक्सन ईवी और एमजी जेडएस ईवी से होगा।

Hyundai-Alcazar-18.jpg

5. 2023 हुंडई अलकाजर

खबरों की मानें तो क्रेटा फेसलिफ्ट के तुरंत बाद नई अलकाजर को भी एक मामूली अपडेट मिलने की उम्मीद है और इसे कुछ अतिरिक्त सुविधाएँ और कॉस्मेटिक बदलाव के साथ पेश किया जा सकता है। हालाँकि यह उम्मीद की जाती है कि कोरियाई कार निर्माता भारत में अधिक महंगे वेरिएंट पर ADAS सुरक्षा तकनीक पेश कर सकती है। हालाँकि अभी इसके बारे में ज्यादा जानकारी सामने आना बाकी है।