भारत में लॉन्च होने वाली 5 कारें – Kia Sonet से Tata Gravitas तक  

भारत में आने वाले दिनों में ये पांच महत्वपूर्ण कारें लॉन्च होने जा रही हैं। इस लेख में इन कारों की संभावित कीमत, लॉन्च टाइमलाइन और पावर ट्रेन के बारे में बताया जा रहा है

फिलहाल भारतीय ऑटो उद्योग काफी उतार चढ़ाव के दौर से गुजर रहा है और पिछले साल की तुलना में इस साल बिक्री में काफी कमी आई है, लेकिन इसके बावजूद भी कई निर्माता अपनी कारों को लॉन्च की तैयारी में व्यस्त है। इन कारों में नए मॉडल के साथ-साथ पुराने वाहनों के अपडेटेड एडिशन भी शामिल हैं। हम आपको भारत में लॉन्च होने जा रही टॉप 5 कारों के बारे में बताने जा रहे हैः

1. Maruti S-Cross Petrol (मारुति एस-क्रॉस पेट्रोल)

मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) 5 अगस्त को भारतीय बाजार में पेट्रोल-संचालित एस-क्रॉस को लॉन्च करने के लिए तैयार है। यह कार बीएस4 मॉडल में 1.3-लीटर, डीजल इंजन के साथ उपलब्ध थी, लेकिन अब कंपनी ने डीजल इंजन को बंद करने का फैसला किया है। मारूति सुजुकी ने इस कार के लिए बुकिंग लेना भी शुरू कर दिया है।

Maruti S-Cross Petrol

नई मारूति एस-क्रॉस बीएस6 नार्म्स वाले 1.5-लीटर नेचुरल एस्पिरेटेड, पेट्रोल मोटर से संचालित होगी, जो 105 पीएस की पावर और 138 एनएम का टॉर्क जेनरेट करेगी। ट्रांसमिशन ऑप्शन में 5-स्पीड मैनुअल और संभवतः 4-स्पीड टॉर्क-कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स शामिल होगा। एस-क्रॉस पेट्रोल की अनुमानित कीमत 9 लाख से 12 लाख रुपये के बीच हो सकती है।

2. Kia Sonet (किआ सोनेट)

किआ मोटर्स (Kia Motors) भारत में एक सफल कंपनी बनकर उभरी है। कंपनी अपनी इसी सफलता को भुनाने के लिए भारत में एक नई एसयूवी किआ सोनेट (Kia Sonet) को आने वाले समय में लॉन्च करेगी, जिसका 7 अगस्त को भारत से ग्लोबल डेब्यू होने वाला है। किआ सोनेट को तीन इंजन ऑप्शन मिल सकते हैं।

kia Sonet

पहला 1.2-लीटर नेचुरल एस्पिरेटेड पेट्रोल मोटर (83 पीएस और 114 एनएम) जो कि 5-स्पीड मैनुअल से जुड़ा होगा, जबकि दूसरा 1.5-लीटर टर्बो-डीजल (100 पीएस और 240 एनएम) जो कि 6-स्पीड मैनुअल से जुड़ा होगा। इसी तरह तीसरा 1.0-लीटर, टर्बो-पेट्रोल मोटर (120 पीएस और 171 एनएम) 6-स्पीड मैनुअल, 7-स्पीड DCT या 6-स्पीड iMT ट्रांसमिशन ऑप्शन के साथ उपलब्ध होगा। सोनेट की कीमत 8 लाख से लेकर 13 लाख रूपए हो सकती है।

3. Next-Gen Hyundai i20 (नई जेनरेशन हुंडई आई20)

हुंडई (Hyundai) ने इस साल की शुरूआत में तीसरे जेनरेशन की Hyundai i20 से पर्दा हटाया था और उम्मीद है कि इस कार को भारत में फेस्टिव सीजन में लॉन्च कर दिया जाएगा। कार के एक्सटेरियर के साथ-साथ इंटीरियर में भी कई अपग्रेड किए गए हैं। यह मॉडल अपने पिछले मॉडल की तुलना में ज्यादा शॉर्प और स्पोर्टियर होगा।

2020 Hyundai Elite i20 2

कंपनी कार को तीन इंजन ऑप्शन में पेश कर सकती है, जिसमें पहला इंजन (83 PS / 114 Nm) 1.2-लीटर पेट्रोल होगा, जो 5-स्पीड मैनुअल और एक ऑप्शनल CVT के साथ पेश किया जाएगा, जबकि दूसरा (100 PS / 240 Nm) 1.5-लीटर टर्बो-डीजल यूनिट 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ उपलब्ध होगा। इसी तरह तीसरा ऑप्शन 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल यूनिट (120 पीएस / 171 एनएम) 6-स्पीड मैनुअल और 7-स्पीड डीसीटी के ऑप्शन के साथ होगा। इस कार की कीमत 6.5 लाख से लेकर 9 लाख रुपए होने की उम्मीद है।

4. Tata Gravitas (टाटा ग्रेविटास)

भारत में टाटा सफारी स्टॉर्म को बंद करने के बाद टाटा मोटर्स (Tata Motors) जल्द ही अपनी 6-सीटर एसयूवी टाटा ग्रेविटास (Tata Gravitas) को लॉन्च करेगा। यह कार टाटा हैरियर पर बेस्ड है और इसे पहली बार ऑटो एक्सपो 2020 में शोकेश किया गया था। इस एसयूवी को आने वाले महीनों में लॉन्च किया जा सकता है, जिसकी कीमत 15 लाख रूपए से शुरू हो सकती है।

Tata Gravitas3

टाटा ग्रेविटास में पावर देने के लिए 2.0 लीटर वाले डीजल इंजन का इस्तेमाल किया जाएगा, जो 170 PS की पावर और 350 Nm का टॉर्क जेनरेट करेगी। यह कार 6-स्पीड मैनुअल या 6-स्पीड टॉर्क-कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ पेश की जाएगी। रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी टाटा हैरियर के लिए 1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल को भी विकसित कर रही है। यह इंजन भी ग्रेविटास में पेश किया जा सकता है।

5. Toyota Fortuner Facelift (टोयोटा फॉर्च्यूनर फेसलिफ्ट)

टोयोटा फॉर्च्यूनर (Toyota Fortuner) फेसलिफ्ट को हाल ही में थाईलैंड में लॉन्च किया गया है और भारत में इस एसयूवी की टेस्टिंग हो रही है। इस एसयूवी को अगले साल भारत में लॉन्च किय़ा जा सकता है, जिसकी कीमत 28 लाख से लेकर 36 लाख रूपए हो सकती है। अपडेट फॉर्च्यूनर का सबसे बड़ा आकर्षण इसका स्टाइल नहीं, बल्कि नया इंजन है। थाई-स्पेक फॉर्च्यूनर 2.8-लीटर वाले टर्बो-डीजल इंजन से संचालित होती है, जो कि 204 पीएस की पावर और 500 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है।

Toyota Fortuner Facelift Indiaहालांकि भारत में हम इस इंजन को लेकर कन्फर्म नहीं है, जबकि टोयोटा फॉर्च्यूनर वर्तमान में बीएस6 2.8 लीटर डीजल से संचालित है, जो कि 177 PS की पावर और 450 Nm (MT में 420 Nm) का टॉर्क जेनरेट करती है। इसमें 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स आता है। इसके अलावा 2.7-लीटर पेट्रोल मोटर को जो कि 166 पीएस की पावर और 245 एनएम का टॉर्क जेनरेट करती है इसको 5-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक ऑप्शन के साथ पेश किया जाता है।