अगले साल होगा धमाल, नई क्रेटा और स्विफ्ट समेत 5 धांसू कारें जल्द होंगी लॉन्च

2024 maruti swift-3

यहाँ हम आपके लिए उन 5 नई कारों की जानकारी लेकर आए हैं, जिन्हें जल्द ही भारतीय बाजार में लॉन्च किया जाएगा

कार निर्माताओं के लिए अगला साल काफी व्यस्त रहने वाला है, क्यूंकि भारतीय बाजार में बहुत साड़ी नई कारों को लॉन्च किया जाएगा। जिनमें ICE वाहनों के साथ-साथ इलेक्ट्रिक वाहन भी शामिल होंगे। भारतीय ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री के टॉप-5 वाहन निर्माता मारुति सुजुकी, हुंडई, टाटा, महिंद्रा और किआ जल्द ही नए मॉडल पेश करने की तैयारी कर रहे हैं।

1. किआ सोनेट फेसलिफ्ट

2024-kia-sonet-facelift-5.jpg

14 दिसंबर, 2023 को किआ सोनेट फेसलिफ्ट भारत में अपनी वैश्विक शुरुआत करेगी और इसके तुरंत बाद इसे लॉन्च किया जाएगा। इस अपडेटेड कॉम्पैक्ट एसयूवी में नवीनतम सेंसुअस स्पोर्टीनेस डिजाइन दर्शन के अनुसार अंदर और बाहर उल्लेखनीय बदलाव होंगे। इसमें 1.2 लीटर पेट्रोल, 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.5 लीटर डीजल इंजन का उपयोग जारी रहेगा।

2. 2024 हुंडई क्रेटा फेसलिफ्ट

2024-hyundai-creta-5.jpg

16 जनवरी, 2024 को हुंडई भारत में क्रेटा का नया संस्करण लॉन्च करेगी। इसे एक नया डिजाइन किया गया एक्सटीरियर और इंटीरियर मिलने वाला है। एक नया 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन लाइनअप में शामिल होगा और फीचर सूची को लेवल 2 ADAS जैसी टेक्नोलॉजी के साथ अपडेट किया जाएगा।

3. टाटा कर्व

tata curvv-5

अगले साल की पहली छमाही में टाटा मोटर्स भारत में अपनी नई ईवी के रूप में कर्व को पेश करेगी और इसे पोर्टफोलियो में नेक्सन ईवी के ऊपर स्थित किया जाएगा। इसमें एक बार चार्ज करने पर इसकी ड्राइविंग रेंज 500 किमी से ज्यादा होने का दावा किया गया है। 1.5 लीटर TGDI पेट्रोल इंजन से लैस हैरियर और सफारी को भी अगले साल लॉन्च किया जाना है। इसके अलावा, पंच ईवी, हैरियर ईवी और कर्व आईसीई भी 2024 में आ रहे हैं।

4. महिंद्रा XUV300 फेसलिफ्ट

2024-Mahindra-XUV300-Facelift.jpeg

फेसलिफ्टेड महिंद्रा XUV300 को अंदर और बाहर कई अपडेट मिलेंगे। एक्सटीरियर XUV700 और आगामी BE रेंज से काफी प्रभावित है, जबकि इंटीरियर में बड़ी टचस्क्रीन, अपडेटेड डैशबोर्ड और सेंटर कंसोल, पैनोरैमिक सनरूफ, नया डिजिटल क्लस्टर आदि मिलेगा। इंजन में कोई बदलाव की उम्मीद नहीं है।

5. नई जेनेरशन मारुति सुजुकी स्विफ्ट

2024 suzuki swift concept
Pic Source: Paultan.ORG

हाल के हफ्तों में कई बार टेस्टिंग के दौरान देखी गई चौथी पीढ़ी की मारुति सुजुकी स्विफ्ट को भारत में 2024 की शुरुआत में लॉन्च किया जाएगा। स्विफ्ट कॉन्सेप्ट को हाल ही में टोक्यो में जापान मोबिलिटी शो 2023 में इवोल्यूशनरी कॉस्मेटिक और केबिन परिवर्तनों के साथ प्रदर्शित किया गया था और नई स्विफ्ट इसके समान होगी। एक नया Z सीरीज माइल्ड हाइब्रिड 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन मौजूदा K सीरीज यूनिट की जगह ले सकता है। मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन की पेशकश की जाएगी।