भारत में उपलब्ध 5 सबसे सस्ती स्कूटी – टीवीएस स्कूटी पेप से लेकर होंडा डियो तक

यहाँ उन 5 किफायती स्कूटर को सूचीबद्ध किया गया है, जो भारतीय बाजार में काफी कीमत पर उपलब्ध है और इनका माइलेज भी काफी बेहतर है

भारत में इन दिनों डीजल-पेट्रोल की बढ़ती कीमतों में लोगों की जेब पर निश्चित तौर पर बोझ डाला है और वाहनों का संचालन दिन ब दिन महंगा होता जा रहा है। स्कूटर भारत में बेहद लोकप्रिय हैं, क्योंकि वे बहुत व्यावहारिक हैं, जबकि काफी किफायती भी हैं। हालांकि हमारे देश में वाहनों की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं और ऐसे में इन दिनों दोपहिया वाहन काफी महंगे हो गए हैं। ऐसे में ज्यादातर लोग काफी किफायती और कम कीमत वाले वाहनों की तलाश में रहते हैं। हमने यहाँ 5 किफायती स्कूटरों को सूचीबद्ध किया हैं, जिन्हें भारतीय बाजार में ख़रीदा जा सकता है।

1. टीवीएस स्कूटी पेप प्लस

भारत में उपलब्ध सबसे सस्ते स्कूटर में सबसे पहला नाम टीवीएस स्कूटी पेप प्लस का आता है। इसकी कीमत 58,934 रूपए से लेकर 61,834 रूपए तक रखी गई है। ये स्कूटी काफी हल्की भी है और चलाने में भी आसान है। इस स्कूटर को पावर देने के लिए 87.8 सीसी, इंजन दिया गया है, जो 5.4 पीएस की पावर और 6.5 न्यूटन मीटर का टॉर्क विकसित करता है और इसे CVT के साथ जोड़ा गया है। इसके साथ 1 लीटर में 55 से लेकर 68 किमी तक के माइलेज का दावा किया गया है। scooty-pep-bs6

2. टीवीएस स्कूटी जेस्ट

भारत में उपलब्ध सबसे सस्ते स्कूटरों की सूची में दूसरे स्थान पर भी टीवीएस का स्कूटी जेस्ट आता है। इस स्कूटर की कीमत 65,616 रूपए से लेकर 67,293 रूपए (एक्स-शोरूम) तक है। इस स्कूटर में 109.7 सीसी इंजन का इंजन का इस्तेमाल किया गया है, जो 7.81 पीएस की पावर और 8.8 न्यूटन मीटर का टॉर्क विकसित करता है और यह CVT के साथ आती है। यह स्कूटर 1 लीटर में 48 किमी का माइलेज देता है।

3. हीरो प्लेजर प्लस

हीरो मोटोकॉर्प का प्लेजर प्लस भी भारत के सबसे सस्ते स्कूटर में एक है और इसकी कीमत वर्तमान में 62,220 रूपए से लेकर 71,420 रूपए (एक्स-शोरूम) रूपए तक रखी गई है। हीरो के इस स्कूटर को पावर देने के लिए 110 सीसी, एक्स-सेंस, फ्यूल इंजेक्टेड इंजन मिलता है, जो 8.15 पीएस की अधिकतम पावर और 8.7 एनएम का टॉर्क विकसित करता है और यह CVT के साथ आती है । इसके साथ 1 लीटर में 69 किमी के माइलेज का दावा है।Hero Pleasure Plus Xtec

4. हीरो मैस्ट्रो एज 110

हीरो मैस्ट्रो एज 110 भी भारत के सबसे सस्ते स्कूटर में से एक है और इसकी कीमत 66,820 रूपए से लेकर 71,620 रूपए (एक्स-शोरूम) तक है। इस स्कूटर को पावर देने के लिए 110.9 सीसी, इंजन दिया गया है, जो 8.15 पीएस की पावर और 8.7 न्य़ूटन मीटर का टॉर्क विकसित करता है और यह CVT के साथ आती है। इसे ट्यूबलेस टायर की सुविधा मिलती है और यह 1 लीटर में 45 किलोमीटर का माइलेज देता है।Honda Dio

5. होंडा डियो

भारत के सबसे सस्ते स्कूटर्स की सूची होंडा डियो भी है, जिसकी कीमत 66,030 रूपए से लेकर 69,428 रूपए (एक्स-शोरूम) तक है। इस स्कूटर को पावर देने के लिए 109.51 सीसी, इंजन दिया गया है, जो 7.76 पीएस की पावर और 9 न्यूटन मीटर का टॉर्क विकसित करता है और यह CVT के साथ आती है। यह स्कूटर 1 लीटर में 55 किलोमीटर का माइलेज देता है।