हुंडई क्रेटा (2020 Hyundai Creta) को 1.5-लीटर पेट्रोल, 1.5-लीटर डीजल और 1.4-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ बेचा जाता है और यह मई 2020 में भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार थी
हुंडई मोटर इंडिया (Hyundai Motor India) ने मार्च 2020 में भारत में अपने नई जेनरेशन हुंडई क्रेटा (2020 Hyundai Creta) को लॉन्च किया था। इस कार को कंपनी ने पहली बार 2020 ऑटो एक्सपो में पेश किया था और इसे ग्राहकों का जबरदस्त फीडबैक मिल रहा है।
कंपनी ने मार्च में ही नई क्रेटा की 6,706 यूनिट की बिक्री की थी, लेकिन अप्रैल हेल्थ क्राइसिस के बीच सभी कारों के साथ 0 यूनिट बिकी, लेकिन इसने मई 2020 में जबरदस्त वापसी की और भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बनी। इतना ही नहीं जून 2020 में यह एसयूवी मारूति ऑल्टो के बाद दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही।
कंपनी ने मई 2020 और जून 2020 में क्रमशः क्रेटा की 3,212 यूनिट और 7,207 यूनिट की बिक्री की। हुंडई ने फेसलिफ्टेड टक्सन (2020 Hyundai Tucson) के लॉन्च के दौरान कहा कि नई क्रेटा को अब तक 45,000 से अधिक बुकिंग मिल चुकी हैं। इस तरह लॉन्च होने के चार महीनों के भीतर, 2020 Hyundai Creta की बुकिंग निश्चित रूप से मजबूत हो रही है। इतना ही नहीं पिछले तीन महीनों में, ग्रामीण बाजारों ने कुल मांग का 20 प्रतिशत योगदान दिया।

क्रेटा की लगभग 55 प्रतिशत बुकिंग डीजल वेरिएंट के लिए आती है। नई हुंडई क्रेटा को तीन इंजन ऑप्शन में पेश किया गया है, जिसमें 1.5-लीटर वाला चार-सिलेंडर पेट्रोल इंजन 115 PS की पावर और 144 Nm का टॉर्क देता है, जबकि 1.5-लीटर ऑयल-बर्नर समान पावर और 250 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है।
दूसरी ओर 1.4-लीटर वाला सबसे पावरफुल टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन 140 पीएस की पावर और 242 एनएम का टॉर्क देता है। 1.5-लीटर पेट्रोल और डीजल मोटर्स स्टैंडर्ड के रूप में 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आते हैं, जबकि 6-स्पीड टॉक़ कनवर्टर एटी डीजल को ऑप्शन के रूप में बेचा जाता है। पेट्रोल यूनिट में 6-स्पीड सीवीटी और 1.4-लीटर टी-जीडीआई केवल 7-स्पीड ड्यूल-क्लच ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन के साथ आता है।

भारत में क्रेटा की कीमत 9.99 लाख रूपए से लेकर 17.20 लाख (एक्स-शोरूम) रूपए तक है और इसका मुकाबला सहयोगी ब्रांड किआ सेल्टोस से है। क्रेटा के बाद जून 2020 की बिक्री में सेल्टोस तीसरे नम्बर पर रही। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में इन दोनों कारों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी।