भारत में इस साल ग्लॉस्टर फेसलिफ्ट, निसान एक्स-ट्रेल जैसी फुल साइज एसयूवी लॉन्च होंगी और इनका मुकाबला टोयोटा फॉर्च्यूनर से होगा
टोयोटा फॉर्च्यूनर वर्तमान में भारतीय बाजार में फुल साइज एसयूवी सेगमेंट की लीडर है और ग्राहकों के बीच सबसे लोकप्रिय विकल्पों में से एक है। इसके सामने अभी भी एमजी ग्लॉस्टर, जीप मेरिडियन और इसुज़ु एमयू-एक्स जैसे प्रतिस्पर्धी फीके पड़ रहे हैं। हालांकि कुछ नई फुल-साइज़ एसयूवी के आगामी लॉन्च के साथ इस सेगमेंट में प्रतिस्पर्धा बढने की उम्मीद है। तो आइए भारत में आने वाली टोयोटा फॉर्च्यूनर के प्रतिद्वंद्वियों पर एक नजर डालते हैं।
1. एमजी ग्लॉस्टर फेसलिफ्ट
एमजी ग्लॉस्टर को भारत में साल 2020 में लॉन्च के बाद जल्द ही पहला मिड-लाइफ अपडेट मिलेगा। एमजी ग्लॉस्टर फेसलिफ्ट को पहले ही टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है और संभवतः इसे इसी साल लॉन्च किया जाएगा। इसका ओवरआल सिल्हूट वही रहेगा, लेकिन इसे नए डिजाइन वाले अलॉय व्हील के साथ-साथ नया फ्रंट और रियर प्रोफाइल मिलेगा।

फेसलिफ्ट अपडेट के रूप में इसके इंटीरियर लेआउट में मामूली अपग्रेड और नई तकनीकी सुविधाएं मिलेंगी। वहीं मैकेनिकल में एसयूवी को 2.0-लीटर टर्बो डीजल (161 बीएचपी की पावर और 375 एनएम का टॉर्क) और 2.0-लीटर ट्विन-टर्बो डीजल (215 बीएचपी की पावर और 480 एनएम का टॉर्क) इंजन मिलता रहेगा।
2. निसान एक्स-ट्रेल

निसान एक्स-ट्रेल के भारत में 2024 के अंत या 2025 की शुरुआत में लॉन्च किए जानें की उम्मीद है और इसके चौथे जेनरेशन मॉडल का अक्टूबर 2022 में वैश्विक स्तर पर अनावरण किया गया था। निसान ने घरेलू बाजार में इसके आगमन की पुष्टि की है। इस फुल-साइज़ एसयूवी को भारत में सीबीयू रूट के जरिए बेचा जाएगा और हाल ही में एक्स-ट्रेल का नया रूप अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी पेश किया गया है। यह एसयूवी कई पावरट्रेन विकल्पों के साथ उपलब्ध है, जिसमें भारत में स्ट्रांग हाइब्रिड तकनीक के साथ 1.5-लीटर पेट्रोल मिलने की उम्मीद है। भारत में लॉन्च होने पर इसका मुकाबला टोयोटा फॉर्च्यूनर, एमजी ग्लॉस्टर और फॉक्सवैगन टिगुआन जैसी कारों से होगा।
3. नई जेनेरशन स्कोडा कोडियाक

स्कोडा कोडियाक के नए जेनरेशन ने पिछले साल अक्टूबर में अपनी वैश्विक शुरुआत की थी और यह नए एमक्यूबी-ईवीओ प्लेटफॉर्म पर आधारित है। इस एसयूवी का आकार 61 मिमी तक बढ़ जाएगा, जिससे बेहतर केबिन स्पेस मिलेगा। इसके भारत में 2024 के अंत तक लॉन्च होने की उम्मीद है और इसकी कीमत 40 लाख रूपए (एक्स-शोरूम) से ज्यादा होगी। इसे पावर देने के लिए 2.0-लीटर पेट्रोल इंजन मिलेगा।
4. नई जेनेरशन फॉक्सवैगन टिगुआन

फॉक्सवैगन टिगुआन के नए जेनरेशन को 2024 में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लॉन्च किया जाएगा। इसके तीसरे जेनरेशन को डिजाइन में बड़ा अपडेट मिलेगा और यह कंपनी के नए MQB-EVO प्लेटफॉर्म पर आधारित है। यह एसयूवी अपने मौजूदा मॉडल की तुलना में 30 मिमी लंबी हो गई है, जबकि इसकी चौड़ाई और व्हीलबेस में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है। अंतर्राष्ट्रीय स्पेक को माइल्ड हाइब्रिड पेट्रोल से लेकर टर्बो डीजल तक कई इंजन विकल्प मिलते हैं, जो कि टू-व्हील और फोर व्हील ड्राइव दोनों विकल्पों में उपलब्ध है। इसे भारत में 2025 में सीबीयू रूट के जरिए लॉन्च किए जानें की उम्मीद है।