फेस्टिव सीजन में खरीदने लायक 125cc सेगमेंट की 4 लोकप्रिय मोटरसाइकिल

फेस्टिव सीजन वाहन खरीददारी के लिहाज से सबसे बेहतर होता है इसलिए यहां आपको 125 सीसी सेगमेंट में 4 सबसे लोकप्रिय बाइक के बारे में बताया जा रहा है

यूं तो भारत में हर सेगमेंट की मोटरसाइकिल उपलब्ध है, लेकिन जो लोकप्रियता सस्ती और कम्यूटर मोटरसाइकिल को मिली है। वह किसी को नहीं मिली है। मौजूदा दौर में फेस्टिव सीजन भी चल रहा है और आपमें से कई व्यक्ति बाइक्स खरीदने की सोच रहे होंगे। लिहाजा इस लेख में हम आपका काम आसान करने जा रहे हैं और आपको भारत में उपलब्ध 125 सीसी सेगमेंट की 4 लोकप्रिय मोटरसाइकिलों के बारे में बताने जा रहे हैः

1.केटीएम 125 ड्यूक (KTM 125 Duke)

केटीएम 125 ड्यूक 125 सीसी सेगमेंट में दिखने वाली सबसे शानदार बाइक्स में से एक हैं और इसकी शोरूम कीमत 1,42,265 रुपये है।  KTM 125 Duke को फ्रंट में 300 मिलीमीटर का डिस्क ब्रेक मिला है, जबकि रियर में 230 मिलीमीटर का डिस्क ब्रेक दिया गया है। इसके अलावा इसमें ABS का स्टैंडर्ड फिटमेंट मिलता है।

2020-ktm-duke-rc-125

पावर देने के लिए ड्यूक 125 को 124.7 सीसी सिंगल-सिलिंडर इंजन मिला है, जो कि 9,250 आरपीएम पर 14.3 bhp की अधिकतम पावर और 8,000 आरपीएम पर 12 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। यह यूनिट 6-स्पीड गियरबॉक्स ट्रांसमिशन से जुड़ा हुआ है।

2.बजाज पल्सर 125 निओन (Bajaj Pulsar 125 Neon)

बजाज पल्सर 125 निओन पल्सर रेंज की सबसे सस्ती बाइक है और इसकी शोरूम कीमत ड्रम ब्रेक वेरिएंट के लिए 72 122 रुपये है, जबकि डिस्क ब्रेक वेरिएंट के लिए 76 922 रुपये है। इसकी लंबाई 2055 मिलीमीटर, चौड़ाई 755 और ऊंचाई 1060 मिलीमीटर है। इसका व्हीलबेस 1320 मिलीमीटर और ग्राउंड क्लीयरेंस 165 मिलीमीटर है।

Bajaj Pulsar 125

पावर की बात करें तो इसे 124.4 सीसी, 4-स्ट्रोक, 2-वॉल्व, ट्विन स्पार्क इंजन मिला है। यह इंजन 8500 आरपीएम पर 12 PS की मैक्सिमम पावर और 6500 आरपीएम पर 11 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है और इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है।

3.होंडा शाइन (Honda Shine)

होंडा शाइन होंडा की सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक में से एक है और इसकी शोरूम कीमत ड्रम ब्रेक वेरिएंट के लिए 69,415 रुपये है, जबकि डिस्क ब्रेक वेरिएंट की कीमत 74,115 रुपये है। इस बाइक की लंबाई 2046 मिलीमीटर, चौड़ाई 737 और ऊंचाई 1116 मिलीमीटर है। इसका व्हीलबेस 1285 मिलीमीटर और ग्राउंड क्लीयरेंस 162 मिलीमीटर है।

Honda CB Shine

पावर स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसे पावर देने के लिए 124 सीसी, 4-स्ट्रोक,SI बीएस6 इंजन मिला है, जो कि 7500 आरपीएम पर 11 PS की मैक्सिमम पावर और 6000 आरपीएम पर 11 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। यह यूनिट 5-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है।

4.हीरो सुपर स्पलेंडर (Hero Super Splendor)

हीरो सुपर स्पलेंडर हीरो मोटोकॉर्प की सबसे लोकप्रिय बाइक स्पलेंडर रेंज की है और इसकी शोरूम कीमत ड्रम ब्रेक वेरिएंट के लिए 69,450 रुपये है, जबकि डिस्क ब्रेक वेरिएंट के लिए 72,950 रुपये है। इसकी लंबाई 2042 मिलीमीटर, चौड़ाई 740 और ऊंचाई 1102 मिलीमीटर है, जबकि इसका व्हीलबेस 1273 मिलीमीटर और ग्राउंड क्लीयरेंस 180 मिलीमीटर है।

Hero Super Splendor

इस बाइक को पावर देने के लिए 125 सीसी, सिंगल-सिलिंडर, एयरकूल्ड इंजन दिया गया है, जो XSens तकनीक से लैस है। यह इंजन 7500 आरपीएम पर 10.73 bhp की पावर और 6000 आरपीएम पर 10.6 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें नया 5-स्पीड गियरबॉक्स दिया है। इस बाइक में Hero का i3S सिस्टम दिया है, जो कि पहले के मुकाबले ज्यादा माइलेज देती है।