भारत में अगले दो हफ्तों में लॉन्च होंगे 4 नए वाहन – ग्लैंजा फेसलिफ्ट से स्क्रैम 411 तक

टोयोटा, टाटा और रॉयल एनफील्ड इस महीने भारतीय बाजार में अपने कुछ उत्पाद को लॉन्च करने की तैयारी कर रहे हैं

कारों की बिक्री के लिहाज से भारत दुनिया के सबसे बड़े बाजारों में से एक है। इसलिए यहाँ के बड़े बाजार में घरेलू कार निर्माताओं के साथ-साथ विदेशी कंपनियों की भी नजर है। मार्च 2022 का महीना भारतीय ऑटोमोबाइल उद्योग के लिए काफी रोमांचक महीना होने वाला है और इस महीने कई नए मॉडल लॉन्च हुए हैं और कई लॉन्च होने वाले हैं।

भारतीय बाजार में इस महीनें टोयोटा ग्लैंजा फेसलिफ्ट, रॉयल एनफील्ड स्क्रैम 411, टोयोटा हिलक्स और टाटा अल्ट्रोज़ डीसीए लॉन्च होने वाले हैं। टोयोटा भारत में आगामी 15 मार्च को फेसलिफ़्टेड ग्लैंजा को लॉन्च करेगी, जिसमें हाल ही में लॉन्च हुई मारुति बलेनो फेसलिफ्ट के साथ कई समानताएं होंगी। हालाँकि बलेनो के मुकाबले ग्लैंजा के एक्सटीरियर में कुछ बदलाव हैं।

2022 टोयोटा ग्लैंज़ा में हेडलैम्प क्लस्टर को जोड़ने वाले क्रोम ट्रिम और बिल्कुल नई ग्रिल की उपस्थिति के साथ एक पूरी तरह से नया डिज़ाइन किया गया फ्रंट मिलता है। इसमें हेडलैम्प्स इंटीग्रेटेड एलईडी डेटाइम रनिंग लाइट्स के साथ स्लीक हैं। वहीं इसमें  नए बंपर और अलग अलॉय व्हील शामिल हैं। वहीं इसे पावर देने के लिए 1.2-लीटर, नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 90 पीएस की पावर और 113 एनएम का टॉर्क उत्पन करता है।Royal-Enfield-Scram-1भारत में अगली सबसे बड़ी पेशकश रॉयल एनफील्ड की स्क्रैम 411 है, जो अगले हफ्ते 15 मार्च को बिक्री के लिए उपलब्ध होगी। यह बाइक मूलरूप से हिमालयन का रोड-बायस्ड वर्जन है, जो अपने प्लेटफार्म के साथ-साथ 411 सीसी, इंजन भी साझा करेगी। हालाँकि स्क्रैम 411 में माउंटेड हेडलैम्प और एडवेंचर सिबलिंग की तरह रियर पैनियर माउंट नहीं होंगे और कुछ अन्य दृश्य अंतर होंगे। इसके अलावा इंस्ट्रूमेंट कंसोल अलग होगा, जो मीटिओर 350 जैसा होगा।

वहीं टोयोटा ने हिलक्स का आधिकारिक अनावरण इस साल जनवरी में किया था, लेकिन कीमतों का खुलासा इस महीने होने की उम्मीद है। इस पिकअप ट्रक को पावर देने के लिए 2.8-लीटर टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन मिलता है, जो 204 पीएस की पावर और 500 एनएम का टॉर्क (मैन्युअल वेरिएंट पर 420 एनएम) विकसित करने में सक्षम है। ट्रांसमिशन विकल्पों में 6-स्पीड एमटी और 6-स्पीड एटी शामिल होंगे, जिसमें स्टैंडर्ड के रूप में 4×4 सिस्टम उपलब्ध होगा।Tata Altroz DCAटाटा मोटर्स भी इस महीने अल्ट्रोज के ऑटोमेटिक वेरिएंट ​​(अल्ट्रोज ​​DCA) को पेश करेगी और यह डीलरशिप पर भी पहुँचने लगी है। यह ऑटो गियरबॉक्स एक वेट-प्लेट डुअल-क्लच सिस्टम होगा, जो केवल 1.2-लीटर NA पेट्रोल इंजन पर उपलब्ध होगा, जो 86 पीएस की पावर और 113 एनएम का टॉर्क उत्पन करता है।