भारतीय बाजार में लॉन्च होने वाली 4 नई टाटा SUVs – Sierra EV से Avinya तक

यहाँ हमने टाटा की लॉन्च होने वाली 4 नई एसयूवी के बारे में जानकारी दी है, जिनमें से 3 इलेक्ट्रिक मॉडल हैं

टाटा मोटर्स ने हाल ही में कई नई कारें लॉन्च की है और वर्तमान में कंपनी अच्छी रफ्तार में है। 2025 की सफलता को आगे बढ़ाते हुए कंपनी अब एसयूवी सेगमेंट में तेजी से विस्तार करने की योजना बना रही है। अलग-अलग कीमतों में कई नई एसयूवी लॉन्च की जाएंगी, जिससे टाटा अपनी पकड़ मजबूत कर सके और ज्यादा ग्राहकों तक पहुंच बना सके। यहाँ हमने भारतीय बाजार बाजार में लॉन्च होने वाली 4 नई SUVs के बारे में जानकारी दी है।

1. Tata Sierra EV

Tata Sierra EV

पेट्रोल-डीजल इंजन वाली सिएरा को शुरुआती दौर में अच्छी प्रतिक्रिया मिलने के बाद, टाटा अब भारत में इलेक्ट्रिक सिएरा को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। सिएरा ईवी को दो अलग-अलग बैटरी पैक विकल्पों के साथ पेश किया जाएगा। उम्मीद है कि यह एक बार चार्ज करने पर 500 किलोमीटर से ज्यादा की ड्राइविंग रेंज देगी, क्योंकि इसका काफी तकनीकी आधार हैरियर ईवी से लिया जाएगा। इलेक्ट्रिक सिएरा में इसके आईसीई वर्जन से अलग पहचान देने के लिए खास एक्सटीरियर और इंटीरियर डिजाइन एलिमेंट्स भी देखने को मिलेंगे।

2. Tata Punch EV Facelift

New Tata Punch Spied 2026 EV
Pic Source: Aman Kaushik

टाटा मोटर्स 2026 की पहली या दूसरी तिमाही में अपडेटेड पंच ईवी को लॉन्च कर सकती है। भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक एसयूवी में से एक पंच ईवी को अब कई नए अपडेट मिलने वाले हैं। फेसलिफ्ट मॉडल में बाहरी डिजाइन में बदलाव, केबिन में सुधार और नई फीचर्स जोड़े जाने की उम्मीद है। इसके अलावा, टाटा एक बड़ा बैटरी पैक भी पेश कर सकती है, जिससे इसकी ड्राइविंग रेंज पहले से बेहतर होगी।

3. Tata Avinya

tata avinya electric concept-2
tata avinya electric concept-2

टाटा की आने वाली फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक सीरीज़ अविन्या, जगुआर लैंड रोवर के EMA (Electrified Modular Architecture) प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी और यह इस साल के अंत तक भारत में दस्तक दे सकती है। इस रेंज की शुरुआत स्पोर्टबैक बॉडी स्टाइल से होने की संभावना है। प्रीमियम इलेक्ट्रिक सेगमेंट में पोजिशन की गई अविन्या सीरीज़ से आगे चलकर एसयूवी और एमपीवी जैसे कई बॉडी स्टाइल्स भी विकसित किए जाएंगे।

4. New Generation Tata Nexon

tata nexon-34

टाटा 2026 के अंत या 2027 की शुरुआत में तीसरी पीढ़ी की नेक्सॉन लॉन्च कर सकती है। इस नई जनरेशन नेक्सॉन को कंपनी के अंदर ‘गरुड़’ कोडनेम से विकसित किया जा रहा है। नई नेक्सॉन में एक्सटीरियर डिजाइन और इंटीरियर लेआउट में बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। इसके साथ ही, पावरट्रेन में भी अहम अपडेट संभव हैं। टाटा मौजूदा इंजन और ट्रांसमिशन विकल्पों में बदलाव कर सकती है या इलेक्ट्रिक वर्जन में बेहतर रेंज दे सकती है।