टाटा मोटर्स की 4 नई कारें टेस्टिंग के दौरान दिखीं! जल्द हो सकती हैं लॉन्च

2025 tata sierra

टाटा मोटर्स भारतीय बाजार के लिए कई नए मॉडलों पर काम कर रही है और इनमें से कुछ को पिछले कुछ दिनों में टेस्टिंग के दौरान देखा गया है

टाटा मोटर्स इस साल भारतीय बाजार में कई नई कारों को लॉन्च करने की योजना बना रही है। कंपनी ने जनवरी में भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में प्रोडक्शन-स्पेक हैरियर ईवी का डेब्यू किया था। इसके अलावा सिएरा एसयूवी का प्री-प्रोडक्शन वर्जन भी इसी इवेंट में प्रदर्शित किया गया था। इसके अलावा, हमें पता चला है कि मुंबई स्थित ऑटोमेकर इस साल के अंत में अल्ट्रोज और सफारी के फेसलिफ्टेड वर्जन भी लॉन्च करेगी। इन सभी को उनके डेब्यू से पहले ही सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है।

1. Tata Harrier EV

हैरियर ईवी जेनरेशन 2 ईवी आर्किटेक्चर पर आधारित होगी, जबकि इसमें ऑल-व्हील-ड्राइव सिस्टम स्टैण्डर्ड के रूप में दिया जाएगा। टाटा ने पहले पुष्टि की थी कि हैरियर ईवी एक बार चार्ज करने पर 500 किलोमीटर से ज़्यादा की ड्राइविंग रेंज देगी। इलेक्ट्रिक एसयूवी में डुअल-मोटर ऑल-व्हील-ड्राइव सिस्टम होगा, जिसमें 500 एनएम का पीक टॉर्क देने के लिए दोनों एक्सल पर मोटर लगाई गई हैं। सेटअप को पावर देने के लिए 75 kWh Li-ion बैटरी पैक मिलने की उम्मीद है।

Tata Harrier EV

टाटा हैरियर ईवी में मुख्य डिज़ाइन अपडेट में क्लोज्ड-ऑफ फ्रंट ग्रिल, डीआरएल के साथ स्लीक एलईडी हेडलैंप, एयरोडायनामिक एलॉय व्हील, एलईडी टेल लैंप शामिल होंगे। अंदर, केबिन में कई डिज़ाइन संकेत बरकरार रहेंगे लेकिन इसकी प्रीमियम अपील को बढ़ाने के लिए अनोखे टच दिए जाएँगे।

2. 2025 Tata Safari

अपडेटेड सफारी के इस साल जुलाई से बिक्री के लिए उपलब्ध होने की उम्मीद है। हाल ही में इसे टेस्टिंग के दौरान देखा गया था। 2025 सफारी फेसलिफ्ट न केवल कॉस्मेटिक अपडेट के साथ आएगी, बल्कि एक नए पेट्रोल इंजन के साथ भी आएगी। अगर रिपोर्ट्स की मानें तो 7-सीटर एसयूवी 1.5 लीटर 4-सिलेंडर tGDI पेट्रोल इंजन से लैस होगी।

Updated-Tata-Safari-Spied3 (1)

ट्रांसमिशन विकल्पों में 6-स्पीड मैनुअल और 7-स्पीड DCT ऑटोमैटिक यूनिट होने की संभावना है। कंपनी द्वारा बताई गई जानकारी के अनुसार, यह इंजन 168 बीएचपी की पावर और 280 एनएम का पीक टॉर्क देगा।

3. Tata Sierra ICE

टाटा सिएरा ICE को भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में प्री-प्रोडक्शन फॉर्म में पेश किया गया था। हालांकि, पिछले महीने इसे पहली बार भारतीय सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान देखा गया था, जिससे संकेत मिलता है कि इसे इस साल दिवाली के त्यौहारी सीजन (अक्टूबर-नवंबर) के दौरान लॉन्च किया जा सकता है। खबर है कि टाटा सिएरा को पेट्रोल और डीजल इंजन के साथ पेश किया जाएगा, इसके अलावा इसका ऑल-इलेक्ट्रिक वर्जन भी बाद में आएगा।

tata sierra spied2
Pic Source: Autocar

स्टाइलिंग 90 के दशक के मूल मॉडल से लिए गए हैं। इसकी लंबाई लगभग 4.3 मीटर होने की उम्मीद है और इसे भारतीय बाजार में ब्रांड के पोर्टफोलियो में हैरियर से नीचे रखा जाएगा। इंटीरियर का अभी खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन हमें उम्मीद है कि एसयूवी में ट्रिपल-स्क्रीन सेटअप और फोर-स्पोक स्टीयरिंग व्हील शामिल होगा।

4. Tata Altroz Facelift

टाटा मोटर्स अल्ट्रोज हैचबैक के लिए फेसलिफ्ट की तैयार कर रही है, जिसमें बाहर और अंदर दोनों तरफ केबिन में हल्के विज़ुअल अपडेट होंगे। इसमें नया फ्रंट बंपर और अपडेटेड एलईडी टेल-लैंप क्लस्टर होगा। 2025 टाटा अल्ट्रोज फेसलिफ्ट में सेगमेंट में फर्स्ट वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स और बड़ा 10.25-इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम मिल सकता है। हालांकि, सनरूफ की संभावना नहीं है।

Tata-altroz-facelift
Pic Source: EVO India

इसमें पावर और टॉर्क के आंकड़ों में कोई बदलाव किए बिना सभी मौजूदा पावरट्रेन-ट्रांसमिशन को बरकरार रखा जाएगा। टाटा की ये हैचबैक मारुति बलेनो, हुंडई i20 और टोयोटा ग्लैंजा को टक्कर देती है, जबकि यह सेगमेंट में डीजल इंजन के साथ आने वाली एकमात्र कार है।