टाटा सिएरा के मुकाबले 2026 में लॉन्च होंगी 4 नई दमदार एसयूवी

New Kia Seltos (9)

भारतीय बाजार में अगले 3 महीनो में 4 नई मिडसाइज एसयूवी लॉन्च होंगी, जो टाटा सिएरा को कड़ी टक्कर देंगी

हाल ही में लॉन्च की गई टाटा सिएरा की बुकिंग शुरू हो चुकी है और इसकी बिक्री 15 जनवरी से होगी। कंपनी को पहले 24 घंटो में 70,000 बुकिंग मिली थी। फिलहाल यह अपने सेगमेंट की सबसे आकर्षक एसयूवी मानी जा रही है, लेकिन आने वाले छह महीनों में इसी सेगमेंट की चार और नई मिड-साइज़ एसयूवी शोरूम में दस्तक देने वाली हैं।

2 जनवरी को किआ भारत में दूसरी पीढ़ी की बिल्कुल नई सेल्टोस लॉन्च करेगी। कंपनी ने इसका प्रोडक्शन शुरू कर दिया है और जनवरी के मध्य से डिलीवरी शुरू करने की योजना है। भारत इस मॉडल का पहला ग्लोबल मार्केट होगा। 2026 किआ सेल्टोस सेगमेंट की सबसे बड़ी एसयूवी है और इसका डिज़ाइन भी काफी शानदार है।

इसकी लंबाई 4,430 मिमी, चौड़ाई 1,830 मिमी, ऊंचाई 1,600 मिमी और व्हीलबेस 2,690 मिमी है। इसका इंटीरियर पूरी तरह नया होगा, जिसमें साफ-सुथरा लेआउट और सभी फंक्शंस के लिए फिजिकल बटन मिलेंगे, जो कई प्रतिद्वंद्वियों में नहीं हैं। नई सेल्टोस 1.5-लीटर NA पेट्रोल, टर्बो पेट्रोल और टर्बो डीज़ल इंजन विकल्पों के साथ आएगी, जिसमें 6-स्पीड मैनुअल, 6-स्पीड iMT, 7-स्पीड DCT और 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के विकल्प होंगे।

New Renault Duster (2)

फ्रेंच कार निर्माता रेनो 26 जनवरी को भारत में तीसरी पीढ़ी की डस्टर से पर्दा उठाएगी और इसके अगले महीने लॉन्च होने की उम्मीद है। इसमें 1.0-लीटर और 1.3-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिए जा सकते हैं। यह मॉडल पहले ही अंतरराष्ट्रीय बाजारों में आ चुका है, लेकिन भारत के लिए इसमें कुछ खास बदलाव किए जाएंगे। हालिया टीज़र से संकेत मिलते हैं कि इसके डीआरएल का डिजाइन अलग होगा और टेललैंप्स में हॉरिजॉन्टल एक्सटेंशन मिलेगा जो टेलगेट पर ब्रांड लोगो से जुड़े होंगे। इसके अलावा भारत के लिए पैनोरैमिक सनरूफ भी दिया जा सकता है।

जनवरी के दौरान ही स्कोडा अपनी मिड-साइज़ एसयूवी कुशाक का फेसलिफ्ट वर्जन पेश करेगी। नई कुशाक में बदला हुआ ग्रिल, नए बंपर और लाइट्स के साथ नए 17-इंच अलॉय व्हील्स मिलने की उम्मीद है। मौजूदा मॉडल के विपरीत, इसमें पैनोरैमिक सनरूफ और सेगमेंट-फर्स्ट मसाज फंक्शन वाली नई रियर सीट भी मिल सकती है। इसके अलावा इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और इंफोटेनमेंट सिस्टम में भी बदलाव किए जा सकते हैं।

Nissan Tekton

फरवरी में निसान अपनी नई टेकटन एसयूवी पेश करेगी। निसान टेक्टन सीएमएफ-बी प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी और इसका मुकाबला हुंडई क्रेटा, मारुति सुजुकी विक्टोरिया, टाटा सिएरा आदि से होगा। बॉडी के अलावा इसका लुक डस्टर से काफी अलग रहेगा और इसमें निसान पैट्रोल जैसी बड़ी एसयूवी से डिजाइन की झलक मिल सकती है। केबिन के अंदर दोनों कारों में ज्यादा फर्क नहीं होगा और इंजन व गियरबॉक्स के विकल्प भी डस्टर जैसे ही होने की संभावना है।