दिसंबर 2025 में भारत में दस्तक देंगी 4 नई SUVs – मारुति से टाटा तक

Tata Harrier And Safari Adventure X

2025 का आखिरी महीना SUV लॉन्च के मामले में काफी व्यस्त रहने वाला है और इस दौरान 4 नई SUVs लॉन्च होंगी

साल के अंत के साथ-साथ SUV सेगमेंट में हलचल बढ़ रही है। मारुति सुजुकी और टाटा दोनों मिड-साइज़ SUV सेगमेंट में नई गाड़ियाँ लॉन्च करने की तैयारी में हैं, जबकि किआ अपनी सबसे ज़्यादा बिकने वाली SUV के नए जनरेशन मॉडल का लॉन्च करने जा रही है। यहाँ हमने अगले महीने लॉन्च होने वाली 4 नई एसयूवी के बारे में जानकारी दी है।

1. Maruti e Vitara

maruti e vitara

मारुति सुजुकी की पहली इलेक्ट्रिक कार ई विटारा हार्टेक्ट ई स्केटबोर्ड प्लेटफॉर्म पर बनी है। यह एक बार फुल चार्ज होने पर 500 किमी से ज्यादा चल सकती है। लॉन्च के समय यह दो बैटरी विकल्प 49 kWh और 61 कवह के साथ उपलब्ध होगी। केबिन में 12.3 इंच का टचस्क्रीन सिस्टम, पूरी तरह से डिजिटल इंस्ट्रूमेंट डिस्प्ले, लेवल 2 ADAS फ़ंक्शन, ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल, सीट वेंटिलेशन और अन्य कई सुविधाएँ होंगी। चार वेरिएंट में उपलब्ध यह इलेक्ट्रिक एसयूवी 2 दिसंबर, 2025 को बिक्री के लिए उपलब्ध होगी।

2&3. Tata Harrier & Safari Petrol

tata safari facelift-36

टाटा मोटर्स अब Harrier और Safari को पेट्रोल इंजन के साथ भी पेश करने जा रही है। दोनों में नया 1.5-लीटर, 4-सिलेंडर टर्बोचार्ज्ड डायरेक्ट-इंजेक्शन पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो करीब 168 पीएस की पावर और 280 Nm का टॉर्क देगा। इनके साथ 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के विकल्प मिलेंगे। Harrier और Safari के पेट्रोल वर्ज़न 9 दिसंबर 2025 को लॉन्च होंगे। Sierra के ICE मॉडल के बाद ये पेट्रोल SUVs टाटा को और ज्यादा ग्राहक दिलाने में मदद कर सकती हैं, क्योंकि इनकी कीमत डीज़ल वर्ज़न की तुलना में कम रखी जाएगी।

4. Next-Gen Kia Seltos

किआ अपनी नई सेल्टोस को भारत में 10 दिसंबर 2025 को दिखाने वाली है। इंटरनेट पर लीक हुई तस्वीरों से पता चलता है कि नई सेल्टोस का फ्रंट पहले से ज्यादा चौड़ा और बॉक्सी होगा। इसमें नई मेश डिज़ाइन वाली ग्रिल, वर्टिकल एलईडी हेडलैंप, और सी-आकार की DRLs होंगी, जो बंपर के किनारों तक जाती हैं। इंजन लाइनअप पहले जैसे ही रहने की संभावना है, जिनमें 1.5 NA पेट्रोल, 1.5 टर्बो पेट्रोल और 1.5 डीज़ल इंजन शामिल होगा। मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों गियरबॉक्स विकल्प जारी रहेंगे।

New-Kia-Seltos-Spied-Testing
Image Source: b.choww/Instagram

नई सेल्टोस में पहले की तरह ही वेंटिलेटेड सीटें, पावर्ड ड्राइवर सीट, पैनोरैमिक सनरूफ और ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलेंगे। लेकिन किआ इसमें कुछ और नई ADAS तकनीकें जोड़ सकती है। साथ ही, कुछ ग्लोबल मार्केट्स के लिए हाइब्रिड वेरिएंट पर भी विचार किया जा रहा है।