
भारतीय बाजार में अगले महीने तक कम से कम 4 नई SUVs लॉन्च होने वाली हैं, जिनमें Tata, Honda, Nissan और Skoda के मॉडल शामिल होंगे
जुलाई 2026 भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार के लिए काफी खास रहने वाला है, क्योंकि इस महीने कई नई प्रीमियम कारें लॉन्च होने जा रही हैं। इनमें घरेलू और विदेशी दोनों कंपनियों के मॉडल शामिल हैं। खास बात यह है कि अगले महीने तक कम से कम 4 नई SUVs भारतीय बाजार में दस्तक देंगी, जिनमें निसान, टाटा, होंडा और स्कोडा के मॉडल शामिल हैं।
1. Nissan Tekton

निसान Tekton का डेब्यू 9 जुलाई को होगा। यह SUV नई Renault Duster पर आधारित होगी और Nissan Patrol से प्रेरित डिजाइन के साथ आएगी। इसके एक्सटीरियर में ज्यादा प्रीमियम और आकर्षक लुक देखने को मिलेगा। इंजन विकल्पों में 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल (99 hp) और 1.3-लीटर टर्बो पेट्रोल (161 hp) शामिल हो सकते हैं। दोनों इंजन 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आएंगे, जबकि 1.3-लीटर इंजन में 6-स्पीड DCT का विकल्प भी मिलेगा। 2027 की शुरुआत में इसका हाइब्रिड वर्जन भी पेश किया जा सकता है।
2. Tata Sierra.ev

Tata Sierra.ev कंपनी की दूसरी मिड-साइज इलेक्ट्रिक SUV होगी, जो Hyundai Creta Electric, Maruti e Vitara और Toyota Urban Cruiser Ebella को टक्कर देगी। यह अपने सेगमेंट की पहली SUV होगी, जिसमें सिंगल-मोटर RWD और डुअल-मोटर AWD दोनों विकल्प मिलेंगे। इसमें बाय-डायरेक्शनल चार्जिंग जैसी एडवांस तकनीक भी मिलने की उम्मीद है। इसकी ड्राइविंग रेंज लगभग 600 किलोमीटर तक हो सकती है। टाटा मोटर्स इसे 30 जून को पेश करेगी और जुलाई में इसकी कीमतों की घोषणा की जा सकती है।
3. Honda ZR-V

Honda ZR-V कंपनी की नई ग्लोबल C-SUV है, जिसे भारत में CBU (Completely Built Unit) के रूप में जापान से आयात किया जाएगा। इसमें 181 hp की पावर देने वाला हाइब्रिड पावरट्रेन मिलेगा, जो 22.8 किमी/लीटर तक का माइलेज देने का दावा करता है। फीचर्स की बात करें तो इसमें 10.2-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 9-इंच टचस्क्रीन, 12-स्पीकर Bose ऑडियो सिस्टम, पावर सीट्स, 8 एयरबैग्स और ADAS तकनीक जैसे फीचर्स मिलेंगे।
4. Skoda Kodiaq RS

Skoda Kodiaq RS कंपनी की सबसे परफॉर्मेंस-ओरिएंटेड SUV होगी। इसमें 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलेगा जो 261 hp की पावर और 400 Nm का टॉर्क पैदा करता है। इसके साथ 7-स्पीड DSG ऑटोमैटिक गियरबॉक्स और AWD सिस्टम स्टैंडर्ड मिलेंगे। यह SUV केवल 6.4 सेकंड में 0-100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है और इसकी टॉप स्पीड 231 किमी/घंटा है। Skoda Kodiaq RS सिर्फ 50 यूनिट्स तक सीमित थी और बुकिंग शुरू होने के महज 6 मिनट के भीतर इसकी सारी यूनिट्स बिक गईं।